Trilochan (Trilochan ) Meaning In Hindi

Trilochan meaning in Hindi

Trilochan = त्रिलोचन() (Trilochan)

Category: person


त्रिलोचन संज्ञा पुं॰ [सं॰] शिव । महादेव ।
कवि त्रिलोचन को हिन्दी साहित्य की प्रगतिशील काव्यधारा का प्रमुख हस्ताक्षर माना जाता है। वे आधुनिक हिंदी कविता की प्रगतिशील त्रयी के तीन स्तंभों में से एक थे। इस त्रयी के अन्य दो सतंभ नागार्जुन व शमशेर बहादुर सिंह थे। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कटघरा चिरानी पट्टी में जगरदेव सिंह के घर 20 अगस्त 1917 को जन्मे त्रिलोचन शास्त्री का मूल नाम वासुदेव सिंह था। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. अंग्रेजी की एवं लाहौर से संस्कृत में शास्त्री की उपाधि प्राप्त की थी। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के छोटे से गांव से बनारस विश्वविद्यालय तक अपने सफर में उन्होंने दर्जनों पुस्तकें लिखीं और हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। शास्त्री बाजारवाद के धुर विरोधी थे। हालांकि उन्होंने हिंदी में प्रयोगधर्मिता का समर्थन किया। उनका कहना था, भाषा में जितने प्रयोग होंगे वह उतनी ही समृद्ध होगी। शास्त्री ने हमेशा ही नवसृजन को बढ़ावा दिया। वह नए लेखकों के लिए उत्प्रेरक थे। सागर के मुक्तिबोध स्रजन पीठ पर भी वे कुछ साल रहे। 9 दिसम्बर 2007 को ग़ाजियाबाद में उनका निधन हो गया। त्रिलोचन शास्त्री हिंदी के अतिरिक्त अरबी और फारसी भाषाओं के निष्णात ज्ञाता माने जाते थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी वे खासे सक्रिय रहे है। उन्होंने प्रभाकर, वानर, हंस, आज, समाज जैसी पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। त्रिलोचन शास्त्री 1995 से 2001 तक जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा वाराणसी के ज्ञानमंडल प्रकाशन संस्था में भी काम करते रहे और हिंदी व उर्दू के कई शब्दकोषों की योजना से भी जुडे़ रहे। उन्हें हिंदी सॉनेट का साधक माना जाता है। उन्होंने इस छंद को भारतीय परिवेश में ढाला और लगभग 550 सॉनेट की रचना की। इसके अतिरिक्त कहानी, गीत, ग़ज़ल और आलोचना से भी उन्होंने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उनका पहला कविता संग्रह धरती 1945 में प्रकाशित हुआ था। गुलाब और बुलबुल, उस जनपद का कवि हूं और ताप के ताए हुये दिन उनके चर्चित कविता संग्रह थे। दिगंत और धरती जैसी रचनाओं को कलमबद्ध करने वाले त्रिलोचन शास्त्री के 17 कविता संग्रह प्रकाशित हुए। त्रिलोचन ने भाषा शैली और विषयवस्तु सभी में अपनी अलग छाप छोड़ी। त्रिलोचन ने वही लिखा जो कमज़ोर के पक्ष में था।
त्रिलोचन meaning in english

Synonyms of Trilochan

Tags: Trilochan meaning in Hindi. Trilochan meaning in hindi. Trilochan in hindi language. What is meaning of Trilochan in Hindi dictionary? Trilochan ka matalab hindi me kya hai (Trilochan का हिन्दी में मतलब ). Trilochan in hindi. Hindi meaning of Trilochan , Trilochan ka matalab hindi me, Trilochan का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Trilochan ? Who is Trilochan ? Where is Trilochan English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Trilochan(त्रिलोचन),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

त्रिलोचन से सम्बंधित प्रश्न


मिट्टी की बारात त्रिलोचन


Trilochan meaning in Gujarati: ત્રિલોચન
Translate ત્રિલોચન
Trilochan meaning in Marathi: त्रिलोचन
Translate त्रिलोचन
Trilochan meaning in Bengali: ত্রিলোচন
Translate ত্রিলোচন
Trilochan meaning in Telugu: త్రిలోచన
Translate త్రిలోచన
Trilochan meaning in Tamil: திரிலோச்சன்
Translate திரிலோச்சன்

Comments।