Vedavas
= वेदव्यास() (Vedvyas)
Category: person
वेदव्यास संज्ञा पुं॰ [सं॰] दे॰ 'व्यास' । उ॰—कर्म फाँस तहवाँ लग राखा । जहाँ लग वेदव्यास कछु भाषा । —कबीर सा॰, पृ॰ ९६१ ।
ऋषि कृष्ण द्वेपायन वेदव्यास महाभारत ग्रंथ के रचयिता थे। वेदव्यास महाभारत के रचयिता ही नहीं, बल्कि उन घटनाओं के साक्षी भी रहे हैं, जो क्रमानुसार घटित हुई हैं। अपने आश्रम से हस्तिनापुर की समस्त गतिविधियों की सूचना उन तक तो पहुंचती थी। वे उन घटनाओं पर अपना परामर्श भी देते थे। जब-जब अंतर्द्वंद्व और संकट की स्थिति आती थी, माता सत्यवती उनसे विचार-विमर्श के लिए कभी आश्रम पहुंचती, तो कभी हस्तिनापुर के राजभवन में आमंत्रित करती थी। प्रत्येक द्वापर युग में विष्णु व्यास के रूप में अवतरित होकर वेदों के विभाग प्रस्तुत करते हैं। पहले द्वापर में स्वयं ब्रह्मा वेदव्यास हुए, दूसरे में प्रजापति, तीसरे द्वापर में शुक्राचार्य, चौथे में बृहस्पति वेदव्यास हुए। इसी प्रकार सूर्य, मृत्यु, इन्द्र, धनजंय, कृष्ण द्वैपायन अश्वत्थामा आदि अट्ठाईस वेदव्यास हुए। इस प्रकार अट्ठाईस बार वेदों का विभाजन किया गया। उन्होने ही अट्ठारह पुराणों की भी रचना की, ऐसा माना जाता है। वेदव्यास यह व्यास मुनि तथा पाराशर इत्यादि नामों से भी जाने जाते है। वह पराशर मुनि के पुत्र थे, अत: व्यास 'पाराशर' नाम से भि जाने जाते है। महर्षि वेदव्यास को भगवान का ही रूप माना जाता है, इन श्लोकों से यह सिद्ध होता है। नमोऽस्तु ते व्यास विशालबुद्धे फुल्लारविन्दायतपत्रनेत्र। येन त्वया भारततैलपूर्णः प्रज्ज्वालितो ज्ञानमयप्रदीपः। । अर्थात् - जिन्होंने महाभारत रूपी ज्ञान के दीप को प्रज्वलित किया ऐसे विशाल बुद्धि वाले महर्षि वेदव्यास को मेरा नमस्कार है। व्यासाय विष्णुरूपाय व्यासरूपाय विष्णवे। नमो वै ब्रह्मनिधये वासिष्ठाय नमो नम:। । वैदिक साहित्यों में वर्णित आख्यानों के अनुसार महर्षि वेदव्यास निषादकन्या मत्स्यगंधा-सत्यवती और भार्गव पराशर ऋषि पुत्र हंै। महाभारत के अनुसार गंगा नदी के उत्तर तट पर स्थित धर्मारण्य के अपने आश्रम से ऋषि पराशर अपने भाई गौतम ऋषि से मिलने गंगा नदी के पार गये थे। गौतम आश्रम (वर्तमान अहिरौली, बक्सर-बिहार) से लौटते समय गंगानदी पार कराने के लिए उन्हे जो नौका मिली उसे नवयौवना निषाद युवती मत्स्यगंधा चला रही थी। नाव जब नदी की मध्यधारा में पहुॅची, तब युवा ज्योतिषि पराशर ने मत्स्यगंधा को ब
वेदव्यास meaning in english
Vedavas
meaning in Gujarati: વેદવ્યાસ
Translate વેદવ્યાસ
Vedavas
meaning in Marathi: वेदव्यास
Translate वेदव्यास
Vedavas
meaning in Bengali: বেদব্যাস
Translate বেদব্যাস
Vedavas
meaning in Telugu: వేదవ్యాస్
Translate వేదవ్యాస్
Vedavas
meaning in Tamil: வேத்வியாஸ்
Translate வேத்வியாஸ்