Sri Lanka
meaning in Hindi
श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। भारतीय पौराणिक काव्यों में इस स्थान का वर्णन लंका के रूप में किया गया है। इस जगह पर सर्वप्रथम बाबा भोले (शिवजी) ने अपने परिवार के लिए स्वर्णमहल बनाया था, इस राज्य की गृह प्रवेश करने के लिए उस समय के महान पंडित अति ज्ञनी भोले नाथ के परम भक़्त महान ब्राह्मण रावण को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने दछिना में पूरे लंका को ही मांग लिया। बाद में जब रावण मिथिला कुमारी, प्रभु श्री राम जी की अर्धांग्नी जानकी माता सीता को हर लाये थे, तादौप्रान्त श्री हनुमान जी माता के पास सन्देश लेके आये, जब रावण को ये बात पता चली तो उन्होंने हनुमान जी की पूछ को बड़ा करबा कर उसमें आग लगा दिये, तो हनुमान जी ने गुस्से से पूरी सोने की लंका को जला दिए थे, जिसका प्रमाण अभी भी वहाँ के समुंद्री इलाकों में पाया जाता है। इतिहासकारों में इस बात की आम धारणा थी कि श्रीलंका के आदिम निवासी और दक्षिण भारत के आदि मानव एक ही थे। पर अभी ताजा खुदाई से पता चला है कि श्रीलंका के शुरुआती मानव का संबंध उत्तर भारत के लोगों से था। भाषिक विश्लेषणों से पता चलता है कि सिंहली भाषा, गुजराती भाषा और सिंधी भाषा से जुड़ी है। प्राचीन काल से ही श्रीलंका पर शाही सिंहल वंश का शासन रहा है। समय-समय पर दक्षिण भारतीय राजवंशों का भी आक्रमण भी इस पर होता रहा है। तीसरी सदी ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक के पुत्र महेन्द्र के यहां आने पर बौद्ध धर्म का आगमन हुआ। सोलहवीं सदी में यूरोपीय शक्तियों ने श्रीलंका में अपना व्यापार स्थापित किया। देश चाय, रबड़, चीनी, कॉफ़ी, दालचीनी सहित अन्य मसालों का निर्यातक बन गया। पहले पुर्तगाल ने कोलम्बो के पास अपना दुर्ग बनाया। धीरे-धीरे पुर्तगालियों ने अपना प्रभुत्व आसपास के इलाकों में बना लिया। श्रीलंका के निवासियों में उनके प्रति घृणा घर कर गई। उन्होंने डच लोगोSynonyms of Sri Lanka
Tags: ShriLanka meaning in Hindi. Sri Lanka
meaning in hindi. Sri Lanka
in hindi language. What is meaning of Sri Lanka
in Hindi dictionary? Sri Lanka
ka matalab hindi me kya hai (Sri Lanka
का हिन्दी में मतलब ). ShriLanka in hindi. Hindi meaning of Sri Lanka
, Sri Lanka
ka matalab hindi me, Sri Lanka
का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Sri Lanka
? Who is Sri Lanka
? Where is Sri Lanka
English to Hindi dictionary(शब्दकोश).