Kaningham (Cunningham) Meaning In Hindi

Cunningham meaning in Hindi

Cunningham = कनिंघम() (Kaningham)

Category: place



सर अलेक्ज़ैंडर कनिंघम (Sir Alexander Cunningham KCIE ; २३ जनवरी, १८१४-१८ नवंबर, १८९३) ब्रिटिश सेना के बंगाल इंजीनियर ग्रुप में इंजीनियर थे जो बाद में भारतीय पुरातत्व, ऐतिहासिक भूगोल तथा इतिहास के प्रसिद्ध विद्वान् के रूप में प्रसिद्ध हुए। इनको भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग का जनक माना जाता है। इनके दोनों भ्राता फ्रैन्सिस कनिंघम एवं जोसफ कनिंघम भी अपने योगदानों के लिए ब्रिटिश भारत में प्रसिद्ध हुए थे। भारत में अंग्रेजी सेना में कई उच्च पदों पर रहे और १८६१ ई. में मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए। इन्हें इनके योगदानों के लिए २० मई, १८७० को ऑर्डर ऑफ स्टार ऑफ इंडिया (सी.एस.आई) से सम्मानित किया गया था। बाद में १८७८ में इन्हें ऑर्डर ऑफ इंडियन एम्पायर से भी सम्मानित किया गया। १८८७ में इन्हें नाइट कमांडर ऑफ इंडियन एंपायर घोषित किया गया। जन्म इंग्लैंड में सन् १८१४ ई में हुआ था। अपने सेवाकाल के प्रारंभ से ही भारतीय इतिहास में इनकी काफी रुचि थी और इन्होंने भारतीय विद्या के विख्यात शोधक जेम्स प्रिंसेप की, प्राचीन सिक्कों के लेखों और खरोष्ठी लिपि के पढ़ने में पर्याप्त सहायता की थी। मेजर किट्टो को भी, जो प्राचीन भारतीय स्थानों की खोज का काम सरकार की ओर से कर रहे थे, इन्होंने अपना मूल्यवान् सहयोग दिया। १८७२ ई. में कनिंघम को भारतीय पुरातत्व का सर्वेक्षक बनाया गया और कुछ ही वर्ष पश्चात् उनकी नियुक्ति (उत्तर भारत के) पुरातत्व-सर्वेक्षण-विभाग के महानिदेशक के रूप में हो गई। इस पद पर वे १८८५ तक रहे। पुरातत्व विभाग के उच्च पदों पर रहते हुए कनिंघम ने भारत के प्राचीन विस्मृत इतिहास के विषय में काफी जानकारी संसार के सामने रखी। प्राचीन स्थानों की खोज और अभिलेखों एवं सिक्कों के संग्रहण द्वारा उन्होंने भारतीय अतीत के इतिहास की शोध के लिए मूल्यवान् सामग्री जुटाई और विद्वानों के लए इस दिशा में कार्य करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। कनिंघम के इस महत्वपूर्ण और परिश्रमसाध्य कार्य का विवरण पुरातत्व विषयक रिपोर्टो के रूप में, २३ जिल्दों में, छपा जिसकी उपादेयता आज प्राय: एक शताब्दी पश्चात् भी पूर्ववत् ही है। कनिंघम ने प्राचीन भारत में आनेवाले यूनानी और चीनी पर्यटकों के भारतविषयक वर्णनों का अनुवाद तथा संपादन भी बड़ी विद्वता तथा कुशलता से किया है। चीनी यात्री युवानच्वांग (७वीं सदी ई.
कनिंघम meaning in english

Synonyms of Cunningham

Tags: Kaningham meaning in Hindi. Cunningham meaning in hindi. Cunningham in hindi language. What is meaning of Cunningham in Hindi dictionary? Cunningham ka matalab hindi me kya hai (Cunningham का हिन्दी में मतलब ). Kaningham in hindi. Hindi meaning of Cunningham , Cunningham ka matalab hindi me, Cunningham का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Cunningham? Who is Cunningham? Where is Cunningham English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Kaningham(कनिंघम),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

कनिंघम से सम्बंधित प्रश्न


किस पत्रिका के भारतीय संपादक को हटाकर सरकार ने उसके स्थान पर कनिंघम को नियुक्त किया था ?


Cunningham meaning in Gujarati: કનિંગહામ
Translate કનિંગહામ
Cunningham meaning in Marathi: कनिंगहॅम
Translate कनिंगहॅम
Cunningham meaning in Bengali: কানিংহাম
Translate কানিংহাম
Cunningham meaning in Telugu: కన్నింగ్హామ్
Translate కన్నింగ్హామ్
Cunningham meaning in Tamil: கன்னிங்ஹாம்
Translate கன்னிங்ஹாம்

Comments।