Sapekshta (Relativity ) Meaning In Hindi

Relativity meaning in Hindi

Relativity = सापेक्षता() (Sapekshta)




आपेक्षिकता सिद्धांत अथवा सापेक्षिकता का सिद्धांत (अंग्रेज़ी: थ़िओरी ऑफ़ रॅलेटिविटि), या केवल आपेक्षिकता, आधुनिक भौतिकी का एक बुनियादी सिद्धांत है जिसे अल्बर्ट आइंस्टीन ने विकसित किया और जिसके दो बड़े अंग हैं - विशिष्ट आपेक्षिकता (स्पॅशल रॅलॅटिविटि) और सामान्य आपेक्षिकता (जॅनॅरल रॅलॅटिविटि)। फिर भी कई बार आपेक्षिकता या रिलेटिविटी शब्द को गैलीलियन इन्वैरियन्स के संदर्भ में भी प्रयोग किया जाता है। थ्योरी ऑफ् रिलेटिविटी नामक इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले सन १९०६ में मैक्स प्लैंक ने किया था। यह अंग्रेज़ी शब्द समूह "रिलेटिव थ्योरी" (जर्मन : Relativtheorie) से लिया गया था जिसमें यह बताया गया है कि कैसे यह सिद्धांत प्रिंसिपल ऑफ रिलेटिविटी का प्रयोग करता है। इसी पेपर के चर्चा संभाग में अल्फ्रेड बुकरर ने प्रथम बार "थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी" (जर्मन : Relativitätstheorie) का प्रयोग किया था। आपेक्षिकता सिद्धांत (रिलेटिविटी थ्योरी ) संक्षेप में यह है कि 'निरपेक्ष' गति तथा 'निरपेक्ष' त्वरण का अस्तित्व असंभव है, अर्थात् 'निरपेक्ष गति' एवं 'निरपेक्ष त्वरण' शब्द वस्तुत: निरर्थक हैं। यदि 'निरपेक्ष गति' का अर्थ होता तो वह अन्य पिण्डो की चर्चा किए बिना ही निश्चित हो सकती। परन्तु सब प्रकार से चेष्टा करने पर भी किसी पिण्ड की 'निरपेक्ष' गति का पता निश्चित रूप से प्रयोग द्वारा प्रमाणित नहीं हो सका है और अब तो आपेक्षिकता सिद्धांत बताता है कि ऐसा निश्चित करना असंभव है। आपेक्षिकता सिद्धांत से भौतिकी में एक नए दृष्टिकोण का प्रारंभ हुआ। आपेक्षिकता सिद्धांत के आने से भौतिकी के कतिपय पुराने सिद्धांतों का दृढ़ स्थान डिग गया और अनेक मौलिक कल्पनाओं के विषय में सूक्ष्म विचार करने की आवश्यकता दिखाई देने लगी। विज्ञान में सिद्धांत का कार्य प्राय: ज्ञात फलों को व्यवस्थित रूप से सूत्रित करना होता है और उसके बाद उस सिद्धांत से नए फलों का अनुमान करके प्रयोग द्वारा उन फलों की परीक्षा की जाती है। आपेक्षिकता सिद्धांत इन दोनों कार्यों में सफल रहा है। १९वीं शताब्दी के अंत तक भौतिकी का विकास न्यूटन प्रणीत सिद्धांतों के अनुसार हो रहा था। प्रत्येक नए आविष्कार अथवा प्रायोगिक फल को इन सिद्धांतों के दृष्टिकोण से देखा जाता था और आवश्यक नई परिकल्पनाएँ बनाई जाती थीं। इनमें सर्वव्यापी ईथर का एक विशिष्ट स्थान था।
सापेक्षता meaning in english

Synonyms of Relativity

conditionality
सोपाधिकता, सापेक्षता

relativeness
सापेक्षता

Tags: Sapekshta meaning in Hindi. Relativity meaning in hindi. Relativity in hindi language. What is meaning of Relativity in Hindi dictionary? Relativity ka matalab hindi me kya hai (Relativity का हिन्दी में मतलब ). Sapekshta in hindi. Hindi meaning of Relativity , Relativity ka matalab hindi me, Relativity का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Relativity ? Who is Relativity ? Where is Relativity English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Sapekshta(सापेक्षता), Sapekshit(सापेक्षित),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

सापेक्षता से सम्बंधित प्रश्न



Relativity meaning in Gujarati: સાપેક્ષતા
Translate સાપેક્ષતા
Relativity meaning in Marathi: सापेक्षता
Translate सापेक्षता
Relativity meaning in Bengali: আপেক্ষিকতা
Translate আপেক্ষিকতা
Relativity meaning in Telugu: సాపేక్షత
Translate సాపేక్షత
Relativity meaning in Tamil: சார்பியல்
Translate சார்பியல்

Comments।