Tennis
= टेनिस() (Tennis)
टेनिस संज्ञा पुं॰ [अं॰] गेंद का एक प्रकार का अंगरेजी खेल ।
टेनिस खेल 2 टीमों के बीच गेंद से खेले जाने वाला एक खेल है जिसमें कुल 2 खिलाडी (एकल मुकाबला) या ४ खिलाड़ी (युगल) होते हैं। टेनिस के बल्ले को टेनिस रैकट और मैदान को टेनिस कोर्ट कहते है। खिलाडी तारो से बुने हुए टेनिस रैकट के द्वारा टेनिस गेंद जोकि रबर की बनी, खोखली और गोल होती है एवम जिस के उपर महीन रोए होते है को जाल के उपर से विरोधी के कोर्ट में फेकते है। टेनिस की शुरूआत फ्रांस में मध्य काल मे हुई मानी जाती है। उस समय यह खेल इन-डोर यानि छत के नीचे हुआ करता था। इंगलैड मे 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षो मे लान टेनिस, यानि छत से बाहर उद्यान में खेले जाने वाले का जन्म हुआ और बाद में सारे विश्व में लोकप्रिय हुआ। आज यह खेल ओलम्पिक में शामिल है और विश्व के सभी प्रमुख देशो के करोड़ों लोगो में काफी लोकप्रिय है। टेनिस की विश्व स्तर पर चार प्रमुख स्पर्धाए होती है जिन्हे ग्रेन्ड स्लेम कहा जाता है - हर साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन ओपन, मई में फ़्रांस की फ़्रेन्च ओपन और उसके दो हफ़्तों के बाद लंदन की विम्बलडन, सितम्बर में अमेरिका में होने वाली स्पर्धा को अमेरिकन ओपन (संक्षेप में यूएस ओपन) कहा जाता है। विम्बलडन एक घास के कोर्ट पर खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मिट्टी के आंगन (क्ले कोर्ट) पर खेला जाता है। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित कोर्ट पर खेला जाता है। इतिहासकार टेनिस खेल का मूल 12 वीं शताब्दी के उत्तरी फ्रांस में मानते है, जहां एक खेल गेंद को हाथ की हथेली के साथ मार कर खेला जाता था। उस समय खेल को "जिउ दी पौमे" (हथेली का खेल) कहा जाता था। रैकेट 16 वीं सदी में प्रयोग में आया और खेल को "टेनिस" कहा जाने लगा, पुरानी फ्रांसीसी शब्द टेनेज़ से, जो "पकड़", "ले" के रूप में अनूदित किया जा सकता है। यह इंग्लैंड और फ्रांस में लोकप्रिय था, हालांकि खेल केवल घर के अंदर खेला जाता था जहाँ गेंद दीवार से मारी जा सकती थी। इंग्लैंड के हेनरी अष्टम इस खेल के एक बड़े प्रशंसक थे, जो अब असली टेनिस (रियल टेनिस) के रूप में जाना जाता है। एक टेनिस रैकेट के घटक एक हैंडल शामिल हैं, जो पकड़ के रूप में जाना जाता है, गर्दन से जुड़ा हुआ जो कि मोटे तौर पर एक अण्डाकार फ्रेम में मिलती है जो कसकर खींचा तार का एक मैट्रिक्स होता है।
टेनिस meaning in english
विम्बलडन ट्रॉफी : टेनिस : : वाकर कप : …..?
टेनिस की गेंद मैदान की अपेक्षा किसी पहाड़ी पर अधिक ऊँची उछलती है , क्योंकि . . . . .
बिहार लॉन टेनिस परिषद् का गठन किस वर्ष हुआ ?
लॉन टेनिस माहिती मराठी
टेनिस खेळाचे नियम मराठी
Tennis
meaning in Gujarati: ટેનિસ
Translate ટેનિસ
Tennis
meaning in Marathi: टेनिस
Translate टेनिस
Tennis
meaning in Bengali: টেনিস
Translate টেনিস
Tennis
meaning in Telugu: టెన్నిస్
Translate టెన్నిస్
Tennis
meaning in Tamil: டென்னிஸ்
Translate டென்னிஸ்