Yaduvanshi (Yaduvanshi) Meaning In Hindi

Yaduvanshi meaning in Hindi

Yaduvanshi = यदुवंशी() (Yaduvanshi)



यदुवंशी संज्ञा पुं॰ [सं॰ यदुवंशिन्] यदुकुल में उत्पन्न । यदुकुल के लोग । यादव ।
यदुवंश अथवा यदुवंशी क्षत्रिय शब्द भारत के उस जन-समुदाय के लिए प्रयुक्त होता है जो स्वयं को प्राचीन राजा यदु का वंशज बताते हैं। तिजारा के खानजादा मुस्लिम भी अपनी उत्पत्ति यदुवंशी राजपूतों से बताते हैं। मैसूर साम्राज्य के हिन्दू राजवंश को भी यादव कुल का वंशज बताया गया है। चूड़ासम राजपूतों को भी विभिन्न ऐतिहासिक स्रोतों मे मूल रूप से सिंध प्रांत का आभीर, या सिंध का यादव माना गया है, जो कि 9वीं शताब्दी में गुजरात में आए थे। भारतीय मानव वैज्ञानिक कुमार सुरेश सिंह के अनुसार माधुरीपुत्र, ईश्वरसेन व शिवदत्त नामक कई विख्यात अहीर राजा कालांतर में राजपूतों मे सम्मिलित होकर यदुवंशी राजपूत कहलाए। यदु ऋग्वेद में वर्णित पाँच भारतीय आर्य जनों (पंचजन, पंचक्षत्रिय या पंचमानुष) में से एक है। हिन्दू महाकाव्य महाभारत, हरिवंश व पुराण में यदु को राजा ययाति व रानी देवयानी का पुत्र बताया गया है। राजकुमार यदु एक स्वाभिमानी व सुसंस्थापित शासक थे। विष्णु पुराण, भगवत पुराण व गरुण पुराण के अनुसार यदु के चार पुत्र थे, जबकि बाकी के पुराणो के अनुसार उनके पाँच पुत्र थे। बुध व ययाति के मध्य के सभी राजाओं को सोमवंशी या चंद्रवंशी कहा गया है। महाभारत व विष्णु पुराण के अनुसार यदु ने पिता ययाति को अपनी युवावस्था प्रदान करना स्वीकार नहीं किया था जिसके कारण ययाति ने यदु के किसी भी वंशज को अपने वंश व साम्राज्य मे शामिल न हो पाने का श्राप दिया था। इस कारण से यदु के वंशज सोमवंश से प्रथक हो गए व मात्र राजा पुरू के वंशज ही कालांतर में सोमवंशी कहे गए। इसके बाद महाराज यदु ने यह घोषणा की कि उनके वंशज भविष्य में यादव या यदुवंशी कहलएंगे। यदु के वंशजों ने अभूतपूर्व उन्नति की परंतु बाद मे वे दो भागों मे विभाजित हो गए। राजा सहस्रजीत के वंश को हैहय वंश कहा गया व उनके पौत्र का नाम भी हैहय था। राजा क्रोष्टा के वंशजों को कोई विशेष नाम नही दिया गया वे समान्यतः यादव कहलाए। , पी॰ एल॰ भार्गव के अनुसार जब राज्य का विभाजन हुआ तो सिंधु नदी के पश्चिम का राज्य सहस्रजीत को मिला व पूर्व का भाग क्रोष्टा को दिया गया।
यदुवंशी meaning in english

Synonyms of Yaduvanshi

Tags: Yaduvanshi meaning in Hindi. Yaduvanshi meaning in hindi. Yaduvanshi in hindi language. What is meaning of Yaduvanshi in Hindi dictionary? Yaduvanshi ka matalab hindi me kya hai (Yaduvanshi का हिन्दी में मतलब ). Yaduvanshi in hindi. Hindi meaning of Yaduvanshi , Yaduvanshi ka matalab hindi me, Yaduvanshi का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Yaduvanshi? Who is Yaduvanshi? Where is Yaduvanshi English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Yaduvanshi(यदुवंशी), YaduVesh(यदुवेश),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

यदुवंशी से सम्बंधित प्रश्न


करौली के यदुवंशी की कुलदेवी निम्न में से है ?


Yaduvanshi meaning in Gujarati: યદુવંશી
Translate યદુવંશી
Yaduvanshi meaning in Marathi: यदुवंशी
Translate यदुवंशी
Yaduvanshi meaning in Bengali: যদুবংশী
Translate যদুবংশী
Yaduvanshi meaning in Telugu: యదువంశీ
Translate యదువంశీ
Yaduvanshi meaning in Tamil: யதுவன்ஷி
Translate யதுவன்ஷி

Comments।