Gogaji (Gogaji ) Meaning In Hindi

Gogaji meaning in Hindi

Gogaji = गोगाजी() (Gogaji)

Category: person



गोगाजी राजस्थान के लोक देवता हैं जिन्हे 'जहरवीर गोगा जी' के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का एक शहर गोगामेड़ी है। यहां भादों शुक्लपक्ष की नवमी को गोगाजी देवता का मेला भरता है। इन्हें हिन्दू और मुसलमान दोनो पूजते हैं।
वीर गोगाजी गुरुगोरखनाथ के परमशिष्य थे। उनका जन्म विक्रम संवत 1003 में चुरू जिले के ददरेवा गाँव में हुआ था। सिद्ध वीर गोगादेव के जन्मस्थान राजस्थान के चुरू जिले के दत्तखेड़ा ददरेवा में स्थित है जहाँ पर सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग मत्था टेकने के लिए दूर-दूर से आते हैं। कायम खानी मुस्लिम समाज उनको जाहर पीर के नाम से पुकारते हैं तथा उक्त स्थान पर मत्‍था टेकने और मन्नत माँगने आते हैं। इस तरह यह स्थान हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक है। मध्यकालीन महापुरुष गोगाजी हिंदू, मुस्लिम, सिख संप्रदायों की श्रद्घा अर्जित कर एक धर्मनिरपेक्ष लोकदेवता के नाम से पीर के रूप में प्रसिद्ध हुए। गोगाजी का जन्म राजस्थान के ददरेवा (चुरू) चौहान वंश के शासक जैबर (जेवरसिंह) की पत्नी बाछल के गर्भ से गुरु गोरखनाथ के वरदान से भादो सुदी नवमी को हुआ था। चौहान वंश में राजा पृथ्वीराज चौहान के बाद गोगाजी वीर और ख्याति प्राप्त राजा थे। गोगाजी का राज्य सतलुज सें हांसी (हरियाणा) तक था। लोकमान्यता व लोककथाओं के अनुसार गोगाजी को साँपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। लोग उन्हें गोगाजी, गुग्गा, जाहिर वीर व जाहर पीर के नामों से पुकारते हैं। यह गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे। राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को समय की दृष्टि से प्रथम माना गया है। जयपुर से लगभग 250 किमी दूर स्थित सादलपुर के पास दत्तखेड़ा (ददरेवा) में गोगादेवजी का जन्म स्थान है। दत्तखेड़ा चुरू के अंतर्गत आता है। गोगादेव की जन्मभूमि पर आज भी उनके घोड़े का अस्तबल है और सैकड़ों वर्ष बीत गए, लेकिन उनके घोड़े की रकाब अभी भी वहीं पर विद्यमान है। उक्त जन्म स्थान पर गुरु गोरक्षनाथ का आश्रम भी है और वहीं है गोगादेव की घोड़े पर सवार मूर्ति। भक्तजन इस स्थान पर कीर्तन करते हुए आते हैं और जन्म स्थान पर बने मंदिर पर मत्‍था टेककर मन्नत माँगते हैं। आज भी सर्पदंश से मुक्ति के लिए गोगाजी की पूजा की जाती है। गोगाजी के प्रतीक के रूप में पत्थर या लकडी पर सर्प मूर्ती उत्कीर्ण की जाती है
गोगाजी meaning in english

Synonyms of Gogaji

Tags: Gogaji meaning in Hindi. Gogaji meaning in hindi. Gogaji in hindi language. What is meaning of Gogaji in Hindi dictionary? Gogaji ka matalab hindi me kya hai (Gogaji का हिन्दी में मतलब ). Gogaji in hindi. Hindi meaning of Gogaji , Gogaji ka matalab hindi me, Gogaji का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Gogaji ? Who is Gogaji ? Where is Gogaji English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Gogaji(गोगाजी), Gangaji(गंगाजी),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

गोगाजी से सम्बंधित प्रश्न


लोक देवता गोगाजी

गोगाजी के भक्तों का प्रसिद्ध वाद्ययंत्र कौनसा है ?

गोगाजी समाधी स्थल गोगामेडी

गोगाजी समाधी स्थल goga medi rajasthan

लोकदेवता गोगाजी महाराज का जन्म स्थान किस जिले में स्थित है


Gogaji meaning in Gujarati: ગોગાજી
Translate ગોગાજી
Gogaji meaning in Marathi: गोगाजी
Translate गोगाजी
Gogaji meaning in Bengali: গোগাজি
Translate গোগাজি
Gogaji meaning in Telugu: గోగాజీ
Translate గోగాజీ
Gogaji meaning in Tamil: கோகாஜி
Translate கோகாஜி

Comments।