Abu (Abou ) Meaning In Hindi

Abou meaning in Hindi

Abou = आबू() (Abu)

Category: name


आबू संज्ञा पुं॰ [सं॰ आर्बुद] अरावली पर्वत पर का एक स्थान ।
निर्देशांक: 24°35′33″N 72°42′30″E / 24.5925°N 72.7083°E / 24.5925; 72.7083 समुद्र तल से १२२० मीटर की ऊंचाई पर स्थित आबू पर्वत (माउण्ट आबू) राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी नगर है। यह अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर, जैनियों का प्रमुख तीर्थस्थान तथा राज्य का ग्रीष्मकालीन शैलावास है। अरावली श्रेणियों के अत्यंत दक्षिण-पश्चिम छोर पर ग्रेनाइट शिलाओं के एकल पिंड के रूप में स्थित आबू पर्वत पश्चिमी बनास नदी की लगभग १० किमी संकरी घाटी द्वारा अन्य श्रेणियों से पृथक् हो जाता है। पर्वत के ऊपर तथा पार्श्व में अवस्थित ऐतिहासिक स्मारकों, धार्मिक तीर्थमंदिरों एवं कलाभवनों में शिल्प-चित्र-स्थापत्य कलाओं की स्थायी निधियाँ हैं। यहाँ की गुफा में एक पदचिहृ अंकित है जिसे लोग भृगु का पदचिह् मानते हैं। पर्वत के मध्य में संगमरमर के दो विशाल जैनमंदिर हैं। राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित अरावली की पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थित और वातावरण राजस्थान के अन्य शहरों से भिन्न व मनोरम है। यह स्थान राज्य के अन्य हिस्सों की तरह गर्म नहीं है। माउंट आबू हिन्दू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां का ऐतिहासिक मंदिर और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को अपनी ओर खींचती है। माउंट आबू पहले चौहान साम्राज्य का हिस्सा था। बाद में सिरोही के महाराजा ने माउंट आबू को राजपूताना मुख्यालय के लिए अंग्रेजों को पट्टे पर दे दिया। ब्रिटिश शासन के दौरान माउंट आबू मैदानी इलाकों की गर्मियों से बचने के लिए अंग्रेजों का पसंदीदा स्थान था। माउंट आबू प्राचीन काल से ही साधु संतों का निवास स्थान रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार हिन्दू धर्म के तैंतीस करोड़ देवी देवता इस पवित्र पर्वत पर भ्रमण करते हैं। कहा जाता है कि महान संत वशिष्ठ ने पृथ्वी से असुरों के विनाश के लिए यहां यज्ञ का आयोजन किया था। जैन धर्म के चौबीसवें र्तीथकर भगवान महावीर भी यहां आए थे। उसके बाद से माउंट आबू जैन अनुयायियों के लिए एक पवित्र और पूजनीय तीर्थस्थल बना हुआ है। एक कहावत के अनुसार आबू नाम हिमालय के पुत्र आरबुआदा के नाम पर पड़ा था। आरबुआदा एक शक्तिशाली सर्प था, जिसने एक गहरी खाई में भगवान शिव के पवित्र वाहन नंदी बैल की जान बचाई थी। thumb|left|280px|माउंट आ
आबू meaning in english

Synonyms of Abou

Tags: Abu meaning in Hindi. Abou meaning in hindi. Abou in hindi language. What is meaning of Abou in Hindi dictionary? Abou ka matalab hindi me kya hai (Abou का हिन्दी में मतलब ). Abu in hindi. Hindi meaning of Abou , Abou ka matalab hindi me, Abou का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Abou ? Who is Abou ? Where is Abou English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Abu(आबू), Abu(आबु), Aabe(आबे), Aambo(आंबौ), Aambo(आंबो), Aaba(आबा),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

आबू से सम्बंधित प्रश्न


उदयपुर से माउंट आबू की दूरी

माउण्ट आबू ( राजस्थान ) में दिलवाड़ा मंदिर प्रसिद्ध है ?

किस ग्रंथ के उल्लेख के आधार पर यह माना जाता हैं कि मलेच्छों के अत्याचार से त्रस्त होकर महर्षि वशिष्ठ ने अत्याचारियों के विनाश हेतु आबू पर्वत पर एक यज्ञ किया एंव यज्ञ के अग्निकुंड से 4 राजपूत कुले - परमार , चौलुक्य / सोलंकी , प्रतिहार एंव चौहान - का जन्म हुआ -

किस योजना के अंतर्गत राज्य की 5 बड़ी झीलों - फतेहसागर झील ( उदयपुर ) , पिछोला झील ( उदयपुर ) आनासागर झील ( अजमेर ) , नक्की झील ( माउंट आबू ) व सरोवर झील ( पुष्कर ) का सौन्द्रयीकरण किया जाना है ?

माउण्ट आबू का राजस्थान में विलय में महत्वपूर्ण योगदान था -


Abou meaning in Gujarati: અબુ
Translate અબુ
Abou meaning in Marathi: अबू
Translate अबू
Abou meaning in Bengali: আবু
Translate আবু
Abou meaning in Telugu: అబు
Translate అబు
Abou meaning in Tamil: அபு
Translate அபு

Comments।