Khadi Boli Ka Arth खड़ी बोली का अर्थ

खड़ी बोली का अर्थ



GkExams on 17-11-2022


खड़ी बोली के बारें में : खड़ी का मतलब है खरी अर्थात शुद्ध अथवा ठेठ हिंदी बोली। शुद्ध अथवा ठेठ हिंदी बोली या भाषा को उस समय खरी या खड़ी बोली के नाम से संबोधित किया गया जबकि हिंदुस्तान में अरबी फारसी और हिंदुस्तानी शब्द मिश्रित उर्दू भाषा का चलन था या दूसरी तरफ अवधी या ब्रज भाषा का। ठेठ या शुद्ध हिंदी का चलन न था।


यह लगभग 18वी शताब्दी के आरम्भ का समय था जब कुछ हिंदी गद्यकारों ने ठेठ हिंदी में लिखना शुरू किया। इसी ठेठ हिंदी को खरी हिंदी या खडी हिंदी बोली कहा गया। खड़ी बोली से तात्पर्य खड़ी बोली हिंदी से है जिसे भारतीय संविधान ने राजभाषा के रूप में स्वीकृत किया है।


भाषाविज्ञान की दृष्टि से इसे आदर्श (स्टैंडर्ड) हिंदी, उर्दू तथा हिंदुस्तानी की मूल आधार स्वरूप बोली होने का गौरव प्राप्त है। खड़ी बोली पश्चिम रुहेलखंड, गंगा के उत्तरी दोआब तथा अंबाला जिले की उपभाषा है जो ग्रामीण जनता के द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। इस प्रदेश में रामपुर, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, देहरादून का मैदानी भाग, अंबाला तथा कलसिया और भूतपूर्व पटियाला रियासत के पूर्वी भाग आते हैं।


खड़ी बोली के प्रथम कवि :




पहले खड़ी बोली के कवि की बात करें तो नाम आता है अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' का जो हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे। वह दो बार हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है।


काव्य भाषा के रूप में खड़ी बोली :




आधुनिक खड़ीबोली काव्यभाषा का विकास क्रम छायावाद के काव्य में सर्वाधिक स्पष्ट होता है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की छायावाद के कवि पहले ब्रजभाषा में लिखते थे, अत: उनकी आरम्भिक खड़ीबोली रचनाओं पर ब्रजभाषा का प्रभाव है। खड़ीबोली के प्रयोग की परम्परा यद्यपि प्राचीन है किन्तु प्रस्तुत अध्ययन आधुनिक खड़ीबोली काव्यभाषा से सम्बन्धित है।


वैसे ध्यान रहे की खड़ी बोली हिन्दी भी अन्य भारतीय भाषों की तरह संस्कृत पर आधारित है, पर इसने संस्कृत का अंधानुकरण नहीं किया है। इसकी अपनी प्रकृति है। इसने संस्कृत वर्णमाला और उच्चरण को अपनाया है और संस्कृत की अधिकतर ध्वनियों को ग्रहण किया है।



Comments Mehmud Ansari on 05-11-2022

Harak ka khadi boli kya hoga

Khadi boli Kya h on 24-03-2022

Khadi boli Kya h

ankit on 27-09-2021

khadi boli kaha boli jaati hai


Siddharth on 22-05-2020

Khadi boli ka doosra naam kya hai please bataao





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment