Chattishgadh Ke Rajvansh छत्तीसगढ़ के राजवंश

छत्तीसगढ़ के राजवंश



GkExams on 22-10-2022


छत्तीसगढ़ राज्य के बारें में : यह भारत का 26वां राज्य बना था जो पहले मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ था. इस राज्य का नाम छत्तीसगढ़ इसलिए पड़ा क्योंकि किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा।


छत्तीसगढ़ की सीमा - उत्तर प्रदेश (103 km), झारखण्ड (270 km), ओड़िसा (830 km), आंध्रप्रदेश (38 km), तेलंगाना (173 km), महाराष्ट्र (379 km) और मध्यप्रदेश (410 km) राज्यों को छूती है। ध्यान रहे की यह राज्य अलग होने से पहले मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत 44 साल तक रहा था।


छत्तीसगढ़ का नक्शा :



Chattishgadh-Ke-Rajvansh


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप छत्तीसगढ़ के नक़्शे (chhattisgarh map pdf) को आसानी से समझ सकते है।


छत्तीसगढ़ के राजवंश :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजवंश और उनके संस्थापको के नामों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • राज्तुल्यकुल वंश - शूरा
  • नलवंश - वराहराज
  • शरभपुरिय वंश - शरभराज
  • पांडुवंश - उदयन
  • सोमवंश - सिंहराज
  • फनिनागवंश - अहिराज
  • छिंदक नागवंश - नृपति भूषण
  • कलचुरी वंश - कलिंगराज
  • कलचुरी वंश (रायपुर शाखा) - केशवदेव
  • काकतीय वंश - अन्नम देव
  • मराठा शासन - रघुजी भोंसले (भास्कर पन्त के नेतृत्व में)
  • पाली का बाण वंश - महामंडलेश्वर मल्लदेव



  • छत्तीसगढ़ का इतिहास :




    इतिहास के मुताबिक बताया जाता है की छत्तीसगढ़ प्राचीनकाल (history of chhattisgarh pdf) के दक्षिण कौशल का एक हिस्सा है और इसका इतिहास पौराणिक काल तक पीछे की ओर चला जाता है। पौराणिक काल का 'कोशल' प्रदेश, कालान्तर में 'उत्तर कोशल' और 'दक्षिण कोशल' नाम से दो भागों में विभक्त हो गया था इसी का 'दक्षिण कोशल' वर्तमान छत्तीसगढ़ कहलाता है।


    वाल्मीकि रामायण में भी छत्तीसगढ़ के बीहड़ वनों तथा महानदी (history of chhattisgarh ppt) का स्पष्ट विवरण है। स्थित सिहावा पर्वत के आश्रम में निवास करने वाले श्रृंगी ऋषि ने ही अयोध्या में राजा दशरथ के यहाँ पुत्र्येष्टि यज्ञ करवाया था जिससे कि तीनों भाइयों सहित भगवान श्री राम का पृथ्वी पर अवतार हुआ। राम के काल में यहाँ के वनों में ऋषि-मुनि-तपस्वी आश्रम बना कर निवास करते थे और अपने वनवास की अवधि में राम यहाँ आये थे।


    इसके अलावा इतिहास में इसके प्राचीनतम उल्लेख सन 639 ई0 में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्मवेनसांग के यात्रा विवरण में मिलते हैं। उनकी यात्रा विवरण में लिखा है कि दक्षिण-कौसल की राजधानी सिरपुर थी। बौद्ध धर्म की महायान शाखा के संस्थापक बोधिसत्व नागार्जुन का आश्रम सिरपुर (श्रीपुर) में ही था। इस समय छत्तीसगढ़ पर सातवाहन वंश की एक शाखा का शासन था। महाकवि कालिदास का जन्म भी छत्तीसगढ़ में हुआ माना जाता है।


    छत्तीसगढ़ से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य...


    छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस : 1 नवंबर 2000


    छत्तीसगढ़ की राजधानी : रायपुर


    छत्तीसगढ़ के कुल जिले : 28


    छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर : रायपुर


    छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल : 1,35,194 वर्ग किलोमीटर


    छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री : अजित प्रमोद कुमार जोगी


    छत्तीसगढ़ की राजकीय भाषा : हिन्दी, छत्तीसगढ़ी


    छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी : पहाड़ी मैना


    छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु : वन भैंसा


    छत्तीसगढ़ का राजकीय पेड़ : साल का पेड़


    छत्तीसगढ़ का राजकीय फूल : गेंदा


    छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग : बस्तर ( 7 जिला)


    छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा संभाग : दुर्ग (5 जिला)


    छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक जिलो वाला संभाग : बस्तर (7 जिला)


    छत्तीसगढ़ में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला : राजनांदगांव (27 जिले के अनुसार)


    छत्तीसगढ़ में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला : दुर्ग (27 जिले के अनुसार)


    छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा तहसील : पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)


    छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा विकाशखंड : बिल्हा (बिलासपुर)


    छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक तहसील वाला जिला : जांजगीर चाम्पा (10 तहसील)


    छत्तीसगढ़ का सबसे काम तहसील वाला जिला : नारायणपुर (2 तहसील)


    छत्तीसगढ़ से सम्बन्धित प्रश्न पढने के लिए यहाँ क्लिक करें




    सम्बन्धित प्रश्न



    Comments



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment