5 Swatantrata Senani Ke Bare Me Jankari 5 स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानकारी

5 स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानकारी



GkExams on 12-05-2019

5 स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानकारी

1. मंगल पांडे

जन्म - 30 जनवरी 1827 बलिया, उत्तर प्रदेश

मृत्यु - 8 अप्रैल 57, बैरकपुर

बैरकपुर छावनी में बंगाल नेटिव इंफैंट्री की 34वीं रेजीमेंट में सिपाही रहे, जहां गाय और सूअर की चर्बी वाले कारतूस और अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का शंखनाद किया।



रानी लक्ष्मीबाई

जन्म : 19 नवंबर 1835, भदैनी, वाराणसी

मृत्यु : 18 जून 1858, कोटा की सराय, ग्वालियर

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना के रूप में जानी जाती हैं। अंग्रेजों की भारतीय राज्यों को हड़पने की नीति के विरोध स्वरूप उन्होंने हुंकार भरी अपनी झांसी नहीं दूंगी और अपनी पीठ के पीछे दामोदर राव को कसकर घोड़े पर सवार हो, अंगरेजों के खिलाफ युद्ध का उद्घोष किया।



महात्मा गांधी

जन्म : 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर, गुजरात

मृत्यु : 30 जनवरी 1948, नई दिल्ली

शिक्षा : बैरिस्टर, युनिवर्सिटी कॉलेज,लंदन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी के पूर्व भी शान्ति और अहिंसा की के बारे में लोग जानते थे, परन्तु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता।



रामप्रसाद बिस्मिल

जन्म : 11 जून 1897, शाहजहांपुर,

मृत्यु : 19 दिसंबर 1927, गोरखपुर,

स्वतंत्रता संग्रात सेनानी के साथ बेहतरीन कवि, शायर और लेखक, मैनपुरी षड्यंत्र में शाहजहांपुर के 6 युवक पकड़ाए, जिनके लीडर रामप्रसाद बिस्मिल थे, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। इस षड्यंत्र का फैसला आने के बाद से बिस्मिल 2 साल तक भूमिगत रहे। और एक अफवाह के तरह उन्हें मृत भी मान लिया गया। इसके बाद उन्होंने एक गांव में शरण ली और अपना लेखन कार्य किया।



अशफाक उल्ला खां

जन्म : 22 अक्टूबर 1900 ई., शाहजहांपुर

मृत्यु : 19 दिसंबर 1927, फैजाबाद जेल में फांसी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी में लेखन कार्य, देश में चल रहे आंदोलनों और क्रांतिकारी घटनाओं से प्रभावित अशफाक के मन में भी क्रांतिकारी भाव जागे और उसी समय उनकी मुलाकात मैनपुरी षड्यंत्र के मामले में शामिल रामप्रसाद बिस्मिल से हुई और वे भी क्रांति के जश्न में शामिल हो गए। इसके बाद वे ऐतिहासिक काकोरी कांड में सहभागी रहे।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Astik kumar sah on 22-10-2020

Pustak or vidyarhthi kai bich sambad

Arvind saxena on 23-05-2020

Shahjahanpur ke baare me question





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment