who is The present president Of india who is the present president of India

who is the present president of India



GkExams on 19-02-2023


सही उत्तर : द्रौपदी मुर्मू


व्याख्या :


20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में जन्मी द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में सेवारत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। यह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति है इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य के राज्यपाल का पद संभालने वाली पहली महिला हैं। और वे किसी भी भारतीय राज्य की पूर्णकालिक राज्यपाल बनने वाली पहली जनजातीय महिला भी हैं।


भारत के राष्ट्रपतियों की सूची :




यहाँ हम आपको भारत के अब तक के राष्ट्रपतियों के नामों (president list of india) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद - 26 जनवरी 1950 - 13 मई, 1962


2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन - 13 मई, 1962 - 13 मई, 1967


3. डॉ जाकिर हुसैन - 13 मई, 1967 - 3 मई 1969


4. वराहगिरी वेंकटा गिरी - 3 मई 1969 - 20 जुलाई 1969


5. मोहम्मद हिदायतुल्लाह - 20 जुलाई 1969 - 24 अगस्त 1969


6. वराहगिरी वेंकटा गिरी - 24 अगस्त 1969 - 24 अगस्त, 1974


7. फखरुद्दीन अली अहमद - 24 अगस्त, 1974 - 11 फरवरी, 1977


8. बासप्पा दनप्पा जट्टी - 11 फरवरी, 1977 - 25 जुलाई, 1977


9. नीलम संजीव रेड्डी - 25 जुलाई, 1977 - 25 जुलाई, 1982


10. ज्ञानी जैल सिंह - 25 जुलाई, 1982 - 25 जुलाई 1987


11. रामास्वामी वेंकटरमण - 25 जुलाई 1987 - 25 जुलाई 1992


12. शंकर दयाल शर्मा - 25 जुलाई 1992 - 25 जुलाई, 1997


13. कोचेरिल रमन नारायणन - 25 जुलाई, 1997 - 25 जुलाई 2002


14. डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम - 25 जुलाई 2002 - 25 जुलाई 2007


15. प्रतिभा पाटिल - 25 जुलाई 2007 - 25 जुलाई, 2012


16. प्रणब मुखर्जी - 25 जुलाई, 2012 - 25 जुलाई, 2017


17. श्री राम नाथ कोविंद - 25 जुलाई, 2017 - 25 जुलाई 2022 तक


18. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू - 25 जुलाई 2022 से वर्तमान (present president of india) समय तक


कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव?




राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल जिसे इलेक्टोरल कॉलेज भी कहा जाता है, करता है। संविधान के अनुच्छेद 54 में इसका वर्णन है। इस चुनाव में सभी प्रदेशों की विधानसभाओं के इलेक्टेड मेंबर और लोकसभा तथा राज्यसभा में चुनकर आए सांसद वोट डालते हैं। प्रेजिडेंट की ओर से संसद में नॉमिनेटेड मेंबर वोट नहीं डाल सकते। राज्यों की विधान परिषदों के सदस्यों को भी वोटिंग का अधिकार नहीं है, क्योंकि वे जनता द्वारा चुने गए सदस्य नहीं होते।


जानकारी रहे की हमारे देश के राष्ट्रपति का पद संसद का अभिन्न अंग होता है। उसके हताशा से ही कोई कानून बनता है। राष्ट्रपति लोकसभा का प्रथम सत्र को संबोधित करता है तथा संयुक्त अधिवेशन बुलाकर अभी भाषण देने की शक्तियां प्राप्त है। राष्ट्रपति को संसद सत्र आहूत, सत्रावसान करना एवं लोकसभा को भंग करने की शक्ति भी रखता है।



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment