Jahangir Ki Patni Ka Naam जहांगीर की पत्नी का नाम

जहांगीर की पत्नी का नाम



GkExams on 15-07-2022


जहांगीर के बारें में (Mughal Emperor Jahangir In Hindi) : सम्राट अकबर के पुत्र जहांगीर (Jahangir) का जन्म 31 अगस्त 1569 को फतेहपुर सीकरी में हुआ था। अकबर की राजपूत रानी जोधाबाई उसकी माँ (jahangir mother) थी।


Jahangir-Ki-Patni-Ka-Naam


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की 1605 ईस्वी में अकबर की मृत्यु के बाद सलीम जहांगीर के नाम से गद्दी पर बैठा। इस बार उसके पुत्र खुसरो ने उसके विरुद्ध विद्रोह की घोषणा कर दी लेकिन कुछ ही समय में खुसरो की मृत्यु हो गयी।


फिर सत्ता संघर्ष के चलते जहांगीर (Jahangir) ने पहले अकबर के विश्वस्त मंत्री अबुल फजल की और फिर खुसरो की मदद करने की गलतफहमी में सिखों के गुरु अर्जुन देव की हत्या करा दी। इसके बाद 1611 में जहांगीर ने गयास बेग की पुत्री मेहरुनिस्सा से विवाह किया और उसे “नूरजहाँ” का खिताब अता फरमाया।


और जहांगीर (Jahangir) ने राज्य की सारी शक्ति भी नूरजहाँ के हाथो में सौंप दी। नूरजहाँ ने बेशक अपने नाम को सार्थक किया और कई बार जहांगीर को संकटो से भी उबारा। शहजादा खुर्रम द्वारा बगावत का झंडा बुलंद करने के बाद जब सिपाहसलार महावत खां ने भी बगावत कर दी और जहागीर को कैद कर लिया तो नूरजहाँ ने बड़े कौशल से सम्राट को मुक्त कराया था। कलाप्रेमी और साहित्यिक रूचि वाले न्यायप्रिय शासक के रूप में जहांगीर की ख्याति रही।


वैसे आपको बता दे की जहांगीर (jahangir father) ने अपने पिता के राज्य का कुछ विस्तार भी किया था। सर्वसाधारण को न्याय सुलभ कराने के लिए उसने महल के सिंहद्वार में घंटिया लटकाई थी। उस जंजीर को हिलाकर कोई भी व्यक्ति न्याय की फरियाद कर सकता था। जहाँगीरी इन्साफ का यह आलम था कि खुद नूरजहाँ को भी उसकी गिरफ्त में आना पड़ा था। 28 अक्टूबर 1627 को जहागीर (Jahangir) की मृत्यु हो गयी।


जहाँगीर की पत्नी :




आपको बता दे की जहांगीर का पहला विवाह 1585 ई. में मानबाई से हुआ जो आमेर के राजा भगवानदास की पुत्री व मान सिंह की बहन थी। और इसके बाद उनका दूसरा विवाह मारवाड़ के राजा उदयसिंह की पुत्री जगतगोसाई से हुआ। यहाँ हम जहांगीर की सभी पत्नियों (jahangir spouse) की सूची बता रहे है, जो इस प्रकार है…


  • नूरजहाँ
  • कोका कुमारी बेगम
  • सलीह बानू बेगम
  • खास महल
  • कँवल रानी बेगम
  • जोहरा बेगम
  • साहिब जमाल
  • जगत गोसैन
  • शाह बेगम




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Chelsie on 23-12-2021

    Jahangir ki ma ka kya naam tha

    Chetram katraiya on 02-02-2021

    वह कौन सा दर्पण है जिसमें आरपार दिखाई देता है उस दर्पण का नाम बताइए





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment