Vaidik Shiksha Ke Gunn वैदिक शिक्षा के गुण

वैदिक शिक्षा के गुण



GkExams on 31-10-2022


वैदिक कालीन शिक्षा का अर्थ : इस प्रकार की शिक्षा का तात्पर्य उस ज्ञान से है जो वेदो में सुरक्षित है तथा जो उस काल में प्रयोग किया जाता था। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की भारत की आधारभूत संस्कृति का ज्ञान इन्हीं प्राचीन धर्म–ग्रन्थों में सुरक्षित है।

Vaidik-Shiksha-Ke-Gunn


वैदिक कालीन शिक्षा के उद्देश्य :




यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको वैदिक कालीन शिक्षा के उद्देश्यों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • नैतिक चरित्र का निर्माण करना।
  • पवित्रता तथा धार्मिकता का विकास।
  • व्यक्तित्व का विकास।
  • संस्कृति का संरक्षण तथा प्रसार करना।



  • वैदिक काल शिक्षण विधि :




    प्रातिशाख्य (वेदांग ‘शिक्षा’ से सम्बंधित ग्रन्थ ) ग्रंथों में वैदिक शिक्षा पद्धति का विवरण मिलता है। इसमें प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत रूप से पढ़ाया जाता था। अर्थात गुरु एक बार में एक छात्र को पढाता था। छात्र को एक दिन में में दो या तीन वैदिक ऋचाएं याद करनी होती थीं। छात्र को गुरु के निर्देश के अनुसार शब्दों का सही उच्चारण करना होता था और ऋचाओं को ठीक उसी ढंग से बोलना या गाना होता था जो परम्परा से चला आता था।


    यहाँ लिपि का विकास होने के बाद भी वैदिक मन्त्रों का मौखिक अध्यापन जारी रहा क्योंकि उच्चारण और गायन की मूल परम्परा को मौखिक रूप में ही पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता था। याद करके सीखने का तरीका केवल वैदिक संहिताओं के लिए प्रयोग होता था। अन्य विषयों को पढ़ाने के लिए व्याख्यान, प्रश्नोत्तर, शास्त्रार्थ इत्यादि का सहारा लिया जाता था। छात्रों की संख्या कम होती थी ताकि गुरु प्रत्येक छात्र पर पर्याप्त ध्यान दे सके।


    वैदिक काल शिक्षा में अनुशासन :




    व्यक्तिगत नैतिकता और अच्छे आचरण पर जोर उपनयन से ही आरम्भ हो जाता था। विद्यार्थियों से आत्म - अनुशासन की उम्मीद की जाती थी। आत्मानुशासन शिक्षा का अभिन्न अंग था। शिक्षक के परिवार में रहने के कारण छात्रों को पुत्रवत आचरण करना होता था। गुरु अपने चरित्र और आचरण द्वारा उचित आदर्श छात्रों के समक्ष प्रस्तुत करता था।


    इन सभी कारणों से दण्ड अनुशासन के लिए आवश्यक नहीं था। फिर भी मानव प्रकृति के अनुसार छात्र कभी कभी अनुशासन भंग करते थे। इस दशा में मनु ने गुरु को सलाह दी है की वह छात्र को समझा बुझाकर सही रास्ते पर लाये। आपस्तम्ब ने कहा है कि गुरु दोषी छात्र को कुछ समय के लिए अपने सामने आने से मना कर सकता है [कक्षा से निष्कासन की तरह]।


    वैदिक कालीन शिक्षा के गुण :




    यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा वैदिक कालीन शिक्षा के गुणों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • इस प्रकार की शिक्षा निःशुल्क थी।
  • वैदिककालीन शिक्षा की पाठ्यचर्या व्यापक थी।
  • इस शिक्षा द्वारा मनुष्यों का शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक, सांस्कृतिक, व्यवसायिक तथा आध्यात्मिक विकास किया जाता था।
  • वैदिककालीन शिक्षा में गुरुकुलों का पर्यावरण अति उत्तम था।
  • इस शिक्षा में गुरु तथा शिष्यों के मध्य मधुर संबंध थे दोनों के मध्य स्नेह तथा श्रद्धा का संबंध था।
  • वैदिक काल में गुरु तथा शिष्यों का जीवन अत्यन्त संयमित एवं अनुशासित होता था।





  • वैदिक कालीन शिक्षा के दोष :




    यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा वैदिक कालीन शिक्षा के दोषों के बारें में अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • इस प्रकार की शिक्षा में राज्य का नियंत्रण या उत्तरदायित्व नहीं था।
  • इस शिक्षा में रटने पर विशेष बल दिया जाता था।
  • इस प्रकार की शिक्षा में धार्मिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता था।
  • आय की सुनिश्चित एवं विधिवत् व्यवस्था नहीं थी।
  • पाठ्यचर्या अव्यवस्थित तथा अलग-अलग थी।




  • Pradeep Chawla on 18-10-2018

    Check link below -


    http://uou.ac.in/sites/default/files/slm/BAED-301.pdf



    सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Krishna on 23-02-2021

    Vedic period Kai gun

    Jaya on 30-01-2021

    Vadik shiksha pradali ke gud aur dos

    Muskan yadav on 04-01-2021

    Vedic period education ke mulayakan


    Priyanshu on 27-04-2020

    Vaidik shiskha ke gud

    ravi on 19-09-2019

    वैदिक कालीन शिक्षा का मुल्याकन

    Arpita shingh on 15-09-2019

    Vaidik kalen shiksha ke Gunn wa doosh ?

    Shivani kumari on 07-08-2019

    Objective of vedic education in hindi




    Vadic kal siksha ke all details on 03-01-2019

    Vadic kal siksha ke all details

    Moshami on 02-05-2019

    Vedik kalin sicha k gun or dos



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment