Deepawali Manane Ka Karan दीपावली मनाने का कारण

दीपावली मनाने का कारण



GkExams on 26-10-2022


सही उत्तर : अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे


Deepawali-Manane-Ka-Karan


इस लेख के जरिये हम हिन्दू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक दीपावली के बारें (essay on diwali in english) में बात करेंगे, जैसे इसे क्यों मनाया जाता है, क्या है इसे मनाने का कारण और कैसे मनाया जाता है दीपावली (diwali 2023) का त्यौहार।


दीपावली शब्द के बारें में :




दीपावली' संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है – दीप + आवली। ‘दीप’ अर्थात ‘दीपक’ और ‘आवली’ अर्थात ‘श्रृंखला’, जिसका मतलब हुआ दीपकों की श्रृंखला या दीपों की पंक्ति।


दोस्तों ये एक ऐसा त्यौहार (happy diwali) है जिसे हम अपने मन में सोचते ही प्रसन्न हो जाते है, क्योंकि ये त्यौहार हमे बहुत ही खुशियाँ देने वाला त्यौहार होता है। इस त्योहार के आने के कई दिन पहले से ही घरों की लिपाई-पुताई, सजावट प्रारंभ हो जाती है। जिससे की हमारा घर और आस पास का इलाका साफ़ सुथरा लगने लगता है जो की देखने के लाइक नजारा रहता है।


इस त्यौहार पर नए कपड़े बनवाए जाते हैं, मिठाइयां बनाई जाती हैं। वर्षा के बाद की गंदगी भव्य आकर्षण, सफाई और स्वच्छरता में बदल जाती है। लक्ष्मी जी के आगमन में चमक-दमक की जाती है।


दीपावली किस दिन मनाई जाती है?




दीपावली (diwali festival essay) का यह त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। अमावस्या की अंधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है। इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, इस खुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था।


यह त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। धनतेरस से भाई दूज तक यह त्योहार चलता है। धनतेरस के दिन व्यापार अपने बहीखाते नए बनाते हैं। अगले दिन नरक चौदस के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना अच्छाा माना जाता है।


अमावस्या के दिन लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है। खील-बताशे का प्रसाद चढ़ाया जाता है। नए कपड़े पहने जाते हैं। फुलझड़ी, पटाखे छोड़े जाते हैं। असंख्य दीपों की रंग-बिरंगी रोशनियां मन को मोह लेती हैं। दुकानों, बाजारों और घरों की सजावट दर्शनीय रहती है।


कुरीतियाँ :




जैसा की हम सब जानते है एक सभ्य समाज के लिए जितना लोग अच्छा कर सके वो ही अच्छा है। लेकिन हर समाज में कोई ना कोई अपवाद रहता है, जो ऐसे शुभ त्यौहार के दिन भी अपनी नौटंकी चालू रखते है और दीपावली का सहारा लेते है।


दिवाली जैसे धार्मिक महत्व वाले पर्व को भी कुछ असामाजिक तत्व अपने निरंतर प्रयास जैसे मदिरापान, जुआ खेलना, टोना-टोटका करना और पटाखों के गलत इस्तेमाल से ख़राब करने में जुटे रहते हैं। इन सब बातों का समाधान यहीं है की अगर समाज में दिवाली के दिन इन कुरीतियों को दूर रखा जाए तो दिवाली का पर्व वास्तव में शुभ दीपावली हो जाएगा।


दीपावली के दिन रखे अपना ध्यान :




आपने जैसा की ऊपर पढ़ा दीपावली (diwali information in english) के त्योहार का अर्थ दीप, प्रेम और सुख-समृद्धि से है। इसलिए पटाखों का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक और अपने बड़ों के सामने रहकर करना चाहिए।



Comments Jjj on 31-10-2022

Diwali Maine ka karan

Aryan Gupta on 18-10-2022

D dipawali manane ka Karan

Dipawali manmane ke karan on 16-10-2022

Divawali manmane ke karan






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment