Khejdi Ka Vanaspatik Naam खेजड़ी का वानस्पतिक नाम

खेजड़ी का वानस्पतिक नाम



GkExams on 05-05-2022


सही उत्तर : प्रोसोपिस सिनेरेरिया


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की खेजड़ी "लेग्यूमिनोसी" परिवार का वृक्ष है। इससे पहले खेजड़ी को 31 अक्टूबर, 1983 को राजस्थान का राज्य वृक्ष घोषित किया गया था। यह भी ध्यान रहे की खेजड़ी को 'रेगिस्तान का कल्पवृक्ष' कहते हैं।


खेजड़ी के पेड़ के बारें में :




खेजड़ी की फली को 'सांगरी' कहते हैं जो सुखाकार सब्जी के रूप में प्रयुक्त की जाती है और इसकी पत्तियां 'लूम' चारे के रूप में प्रयुक्त होती है। वैसे खेजड़ी वृक्ष में जल संरक्षण और भू-क्षरण रोधक क्षमता होती है। यह रेत में भी उग सकता है।


यह एक सदाबहार वृक्ष है। भारत सरकार ने 5 जून, 1988 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी वृक्ष पर डाक टिकट जारी करके इसके महत्व को स्वीकार किया है। इसे Wonder Tree'भारतीय मरुस्थल का सुनहरा वृक्ष' भी कहा जाता है।


यह एक ऐसा पेड़ है जो जेठ के महीने में भी हरा रहता है। ऐसी गर्मी में जब रेगिस्तान में जानवरों के लिए धूप से बचने का कोई सहारा नहीं होता तब यह पेड़ छाया देता है। जब खाने को कुछ नहीं होता है तब यह चारा देता है, जो लूंग कहलाता है।


ये जो लुंग होती है उसे वर्षों तक घरों में रखा जा सकता है, यह खराब नही होती है और आमतौर पर इस लुंग को लोग बकरियों, भेड़ों और ऊँटों के लिए काम में लेते है जो उनके लिए काफी फायदेमंद होती है।


बड़े बुजुर्गों से सुनते है तो पता चलता है की सन 1899 में दुर्भिक्ष अकाल पड़ा था जिसको "छपनिया अकाल" कहते हैं, उस समय रेगिस्तान के लोग इस पेड़ के तनों के छिलके खाकर जिन्दा रहे थे। यह भी कहा जाता है की इस पेड़ के नीचे अनाज की पैदावार ज्यादा होती है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Satyendar on 10-09-2022

Khejdi ka bistar purn paricheye





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment