Rajbhasha Prashn Uttar राजभाषा प्रश्न उत्तर

राजभाषा प्रश्न उत्तर



GkExams on 23-12-2018

राजभाषा से संबंधित प्रश्नों के बारे में प्राय:

यह प्रश्न किया जाता है कि पूछेजानेवाले प्रश्न किस प्रकार के होने चाहिए।

कभी किसी साक्षात्कार के लिए, कभी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए

राजभाषा के प्रश्नों की आवश्यकता होती रहती है और इसकी मॉग भी होती रहती

है। यद्यपि राजभाषा पर प्रश्नों की एक श्रृंखला को निर्मित कर पाना लगभग

प्रत्येक कार्यालय चाहता है किन्तु किसी कारणवश प्रश्न नहीं बन पाते हैं,

ऐसी परिस्थितियों में सहायता के लिए कुछ प्रश्न नमूने के तौर पर दिए जा रहे

हैं। इस प्रकार अनेकों प्रश्न बनाए जा सकते हैं।



प्रश्न1. संविधान के कुल कितने अनुच्छेदों में राजभाषा नीति संबंधी प्रावधान है?
उत्तर. कुल 9 अनुच्छेद. अनुच्छेद 343 से 351.



प्रश्न 2. अष्टम अनुसूची में कुल कितनी भाषाएं हैं? नाम बतलाएं।
उत्तर. कुल 22 भाषाएं हैं।
हिंदी,

संथाली, संस्कृत, मराठी, बोडो, कश्मीरी, मलयालम, तेलुगु, नेपाली, मणिपुरी,

कोंकणी, असमिया, डोंगरी, पंजाबी, कन्नड़, उड़िया,तमिल, सिंधी, बँगला,

गुजराती, उर्दू, मैथिली।



प्रश्न 3. संसदीय राजभाषा समिति में कुल कितने सदस्य होते है?
उत्तर- कुल 30 सदस्य। लोकसभा से 20 तथा राज्यसभा से 10.



प्रश्न 4. संसदीय राजभाषा समिति की किस उप-समिति द्वारा बैंकों का निरीक्षण किया जाता है ?
उत्तर. तृतीय उप समिति.



प्रश्न 5. राजभाषा अधिनियम की धारा 3 में किस बात का उल्लेख है ?
उत्तर हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी भाषा का प्रयोग भी सरकारी कामकाज में किया जा सकता है।



प्रश्न 6. अनुच्छेद 348 में किस विषय पर चर्चा की गई है?
उत्तर- उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों आदि की भाषा पर चर्चा की गई है।



प्रश्न 6. संविधान ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में किस तिथि को स्वीकार किया ?
उत्तर- 14 सितंबर, 1949.
-2-
प्रश्न 7. राष्ट्रपति के आदेश कुल कितने खंडों में जारी हो चुके हैं ?
उत्तर – 8 खंडों में.



प्रश्न 8. क्या आपके अंचल को बैंक ऑफ़ इंडिया का पुरस्कार प्राप्त हुआ है ?



प्रश्न 9. क्या अंचल को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का पुरस्कार प्राप्त हुआ है ?



प्रश्न 10. कम्प्यूटर के बढ़ते प्रभाव से क्या बैंक के कामकाज में राजभाषा की प्रगति हो पाएगी ? कैसे ?



प्रश्न 11. किसी प्रदेश की राजभाषा यदि हिंदी को बनाया जाना हो तो उसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी ?
उत्तर – उस राज्य की विधानसभा को इस विषयक प्रस्ताव पारित करना होगा।



प्रश्न 12. अंग्रेजी में लिखित किन्तु हिंदी में हस्ताक्षरित पत्र की गणना अंग्रेजी पत्र में की जाएगी या हिंदी में ?
उत्तर – अंग्रेजी में.



प्रश्न 13. हमारे देश में भाषा का फार्मूला द्विभाषिक है या त्रिभाषिक है ?
उत्तर – त्रिभाषिक.



प्रश्न 14. भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्मयन का मूल आधार क्या है ?
उत्तर – 1. प्रेरणा और प्रोत्साहन
2. सावैधानिक प्रावधान.



प्रश्न 15. राजभाषा कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर – कार्यालय का वरिष्ठतम प्राधिकारी।



प्रश्न 16. यूनिकोड क्या है ?
उत्तर - यूनिकोड प्रत्येक अक्षर के लिए एक विशेष नम्बर प्रदान करता है,
  • चाहे कोई भी प्लैटफॉर्म हो,
  • चाहे कोई भी प्रोग्राम हो,
  • चाहे कोई भी भाषा हो।
श्न 17. विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है ?
उत्तर- 10 जनवरी.



प्रश्न 18. क्या राजभाषा नियम, 1976 का विस्तार सम्पूर्ण भारत में है ?
उत्तर - इनका विस्तार, तमिलनाडु राज्य के सिवाय सम्पूर्ण भारत पर है।



प्रश्न 19. क्या वार्षिक कार्यक्रम राजभाषा का प्रकाशन संकल्प, 1968 के अनुपालन में किया जाता है ?
उत्तर – हॉ



प्रश्न 20. यदि हमारी कोई शाखा भारत सरकार के राजपत्र में अधिसूचित है तो इसका क्या मतलब है ?
उत्तर – उस शाखा के 80% कर्मचारियों को हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त है।



प्रश्न 21- क्या हिंदी पत्राचार की गणना में हिंदी में प्रेषित ई-मेल को जोड़ा जाना चाहिए ?
उत्तर – हॉ.



प्रश्न

22. भारत के संसद में यदि कोई सदस्य को हिंदी या अंग्रेजी में अभिव्यक्त

नहीं कर सकता है तो ऐसी स्थिति में सदन में क्या प्रावधान है ?
उत्तर – सदस्य को मातृभाषा में बोलने की अनुमति दी जा सकती है।



प्रश्न 23. राष्ट्रपति के आदेश में 1965 के उपरान्त संघ के लिए हिंदी का क्या प्रावधान है ?
उत्तर – 1965 के उपरान्त हिंदी संघ की मुख्य राजभाषा हो जाएगी तथा अंग्रेजी सहायक राजभाषा के रूप में चलती रहनी चाहिए।



प्रश्न 24. बैंक ऑफ़ इंडिया को राजभाषा पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कौन से प्रयास करने चाहिए ?
उत्तर – 1. बेहतर और प्रगतिशील रिपोर्टिंग
2. राजभाषा कार्यान्वयन के विशिष्ट कार्य
3. संगोष्ठियों, सेमिनारों आदि का आयोजन
4. प्रत्येक आयोजन और उपलब्धियों में यथासंभव भारत
सरकार, राजभाषा विभाग के प्रतिनिधियों को सम्मिलित
करना.
5. भारतीय रिज़र्व बैंक के पुरस्कार प्राप्त करना.
प्रश्न 4. अनुच्छेद 351 में हिंदी के लिए क्या उपबन्ध है ?
उत्तर – हिंदी का विकास ऐसा किया जाए कि वह भारत के सामासिक संस्कृति के सब तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम बन सके।



प्रश्न 25. शब्दावली आयोग द्वारा मान्य किए गए अनुसार शब्दावली तैयार करने में मुख्य लक्ष्य क्या होना चाहिए?
उत्तर – स्पष्टता, यथार्थता और सरलता होनी चाहिए।



प्रश्न 26. राष्ट्रपति आदेश में किस उम्र तक के केन्द्रीय कर्मचारियों को सेवाकालीन प्रशिक्षण अनिवार्य है ?
उत्तर – 45 वर्ष.
प्रश्न 27. राजभाषा संकल्प, 1968 किसके द्वारा पारित किया गया ?
उत्तर – दोनों सदनों द्वारा,



प्रश्न 28. संविधान की आठवीं अनुसूची में भारतीय भाषाओं को सम्मिलित करने का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर - देश कीशैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उन्नति के लिए इन भाषाओं के पूर्ण विकास हेतु सामूहिक उपाए किया जाना मुख्य उद्देश्य है।



प्रश्न 29. एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर में हिंदी की फाईलें खोलने पर एक भी शब्द नहीं दिखलाई पड़ता है, ऐसा क्यों होता है ? क्या इसका कोई समाधान है ?
उत्तर

– उस फाईल का फॉन्ट कम्प्यूटर में नहीं रहता है इसलिए एक भी शब्द नहीं

दिखलाई पड़ता है। यूनिकोड से अब यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो गई है।



प्रश्न 30. आपके अनुसार वर्तमान में राजभाषा कार्यान्वयन में कौन-कौन सी प्रमुख कठिनाईयॉ है ?
उत्तर – कोई कठिनाई नहीं है।





सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment