Seb Ke Ped Par Nibandh सेब के पेड़ पर निबंध

सेब के पेड़ पर निबंध



GkExams on 18-02-2023


सेब के पेड़ के बारें में (Information about apple in Hindi) : सेब एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है और पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। सेब का वैज्ञानिक नाम - मेलस डोमेस्टिका (Malus domestica) हैं। इसका मुख्यतः स्थान मध्य एशिया है। सेब तीन रंगों में पाए जाते हैं जिनमे – पीला, हरा और लाल रंग शामिल है।


Seb-Ke-Ped-Par-Nibandh


चिकित्सक हमे हमेशा सेब खाने (Short Essay on Apple In Hindi) के लिए प्रेरित करते है क्योंकि उनका मानना है की - सेब हमारे चेहरे की रंगत को बढ़ाता है और इसमें पानी भी होता है। सेब खाने से हड्डिया मजबूत होती है और रोग भी दुर रहते है। सेब शरीर में ग्लुकोश की मात्रा को नियंत्रित रखता है और हमें बहुत ज्यादा ऊर्जा प्रदान करता है।


सेब की खेती से मुनाफा :




सेब के पेड़ों को अपना पहला फल देने में चार से पांच साल लगते हैं। सेब के फलने से पहले इस पर फूल लगते हैं जो की गर्मी के मौसम में फूलते हैं। जानकारी रहे की सेब का पेड़ की प्रजाति के आधार पर 5 से 30 फीट तक हो सकते हैं।


आज के समय में बाजार में सेब की डिमांड खूब है और कीमत भी अच्छी होने से किसान इसे अच्छा मुनाफा कमा सकता हैं। प्रतिहेक्टेयर सेब की खेती से आप 5 से 8 लाख आराम से कमा सकते हैं।


सेब की खेती के लिए उन्नत किस्में :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा सेब की खेती के लिए उन्नत किस्मों के नामों से अवगत करा रहे है, जिन्हें आप अपने खेत या घर के बगीचे में उगा सकते है...


  • सन फ्यूजी
  • रेड चीफ
  • ऑरिगन स्पर
  • रॉयल डिलीशियस
  • हाइब्रिड 11-1/12
  • टाप रेड
  • रेड स्पर डेलिशियस
  • रेड जून
  • रेड गाला
  • रॉयल गाला
  • रीगल गाला
  • अर्ली शानबेरी
  • विनौनी
  • चौबटिया प्रिन्सेज
  • ग्रैनी स्मिथ
  • ब्राइट-एन-अर्ली
  • गोल्डन स्पर
  • वैल स्पर
  • स्टार्क स्पर
  • एजटेक
  • राइमर



  • सेब का पेड़ कैसे लगाएं?




    अगर आप भी अपने घर में सेब का पेड़ लगाना चाहते (How to Grow Apple Trees at Home) है तो इसके लिए सबसे पहले गार्डन की मिट्टी को अच्छी तरह से साफ कर लें या फिर गमले में मिट्टी भरकर तैयार कर लें। अब आप अपने पेड़ को ले, अगर पौधे की जड़ें सूख गयीं हो तो पौधे को लगाने से पहले जड़ों को 24 घंटे के लिए पानी में डालें।


    ये सब करने के बाद जड़ों की लम्बाई का लगभग दो गुना गड्ढा खोदें और उसमें पौधे को रोपित करें। इसके बाद पौधे को लगाते समय फर्टिलाइजर का उपयोग न करें नही तो पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं। सेब का पौधा लगाने के बाद मिट्टी को पर्याप्त गीला कर दें।


    इस प्रकार आप हमेशा समय समय पर जब लगे कि पौधे लगे गमले की ऊपरी मिट्टी सूख रही है तो मिट्टी में पानी डालते रहें। पेड़ को अच्छी तरह से बढ़ने के लिए आप गोबर खाद, नीम केक, वर्मीकम्पोस्ट, मस्टर्ड केक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रकार आप भी हमेशा देखरेख करके अपने घर में सेब का पेड़ आसानी से उगा सकते है।



    Comments Ranjeet Singh on 15-12-2019

    Hindi k Nibandh aur achhe bataya karo





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment