Bihar Jharkhand Ka बटवारा Kab Hua Tha बिहार झारखंड का बटवारा कब हुआ था

बिहार झारखंड का बटवारा कब हुआ था



GkExams on 30-12-2022


सही उत्तर : 15 नवम्बर 2000 को





झारखण्ड राज्य के बारें में :




झारखण्ड भारत का एक राज्य है और राँची इसकी राजधानी है। इस राज्य का कुल एरिया 79,716 वर्गकिलोमीटर है। और यहाँ की जनसंख्या वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक 3 करोड़ 19 लाख है। वर्तमान समय में झारखण्ड के मुख्यमंत्री "हेमन्त सोरेन" है। जो "झारखण्ड मुक्ति मोर्चा" राजनैतिक दल से सम्बन्ध रखते है।


झारखण्ड शब्द के बारें में बात करें तो झारखंड यानी ‘झार’ या ‘झाड़’ जिसे हम वन भी कह सकते है और ‘खण्ड’ यानी टुकड़े से मिलकर बना हुआ यानि झारखंड। इसलिए आपको बता दे की झारखण्ड के नाम में ही उस राज्य का पूरा स्वरुप दिखायी देता हैं।


इस राज्य की सीमा की बात करें तो झारखंड राज्य के उत्तर दिशा में बिहार राज्य की सीमा जुडी है, पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा है दक्षिण में ओडिशा तो पश्चिम में छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा है इसके अलावा उत्तर पश्चिमी सीमा पर उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा जुडी हुई है।


Jharkhand Map :



Bihar-Jharkhand-Ka-बटवारा-Kab-Hua-Tha


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप jharkhand map in hindi को आसानी से समझ सकते है।


झारखंड का इतिहास (Jharkhand History In Hindi) :




प्राचीन काल की बात करें तो झारखण्ड के हजारीबाग जिले में लगभग 5000 साल पुराना गुफा चित्र मिला है। इस राज्य में ईसा पूर्व 1400 काल के लोहे के औज़ार और मिट्टी के बर्तन के अवशेष मिले हैं। 325 ईसा पूर्व में भारत के उत्तरी इलाके बिहार से उत्पन्न मौर्य साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। फणि मुकुट राय ने छोटानागपुर में नागवंशी वंश की स्थापना की थी।


इसके बाद मध्यकाल में इस राज्य में चेरो राजवंश और नागवंशी राजवंश राजाओं का शासन था। मुगल प्रभाव इस क्षेत्र में सम्राट अकबर के शासनकाल के दौरान पहुंचा जब 1574 में राजा मानसिंह ने इस पर आक्रमण किया था। दुर्जन साल मध्य काल में छोटानागपुर महान नागवंशी राजा थे, उनके शासन काल में वे मुगल शासक जहांगीर के समकालीन के सेनापति ने इस क्षेत्र में आक्रमण किया था।


यहाँ राजा मेदिनी राय ने, 1658 से 1674 तक पलामू क्षेत्र पर शासन किया। चेरो राजवंश के कमजोर होने के साथ ईस्ट इण्डिया कम्पनी का इस क्षेत्र में दखल हुआ। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने चेरो के पालामू किले पर कब्जा कर लिया।


वैसे आपको बता दे की झारखण्ड (jharkhand history book) राज्य की मांग का इतिहास लगभग सौ साल से भी पुराना है जब 1938 इसवी के आसपास जयपाल सिंह जो भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे और जिन्होंने खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान का भी दायित्व निभाया था, ने पहली बार तत्कालीन बिहार के दक्षिणी जिलों को मिलाकर झारखंड राज्य बनाने का विचार रखा था।


फिर इसके बाद यह विचार 2 अगस्त सन 2000 में साकार हुआ जब संसद ने इस संबंध में एक बिल पारित किया। राज्य की गतिविधियाँ मुख्य रूप से राजधानी राँची और जमशेदपुर, धनबाद तथा बोकारो जैसे औद्योगिक केन्द्रों से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। सन 2000, 15 नवम्बर को झारखंड राज्य ने मूर्त रूप ग्रहण किया और भारत के 28 वें राज्य के रूप में प्रतिस्थापित हुआ।


झारखण्ड सन 2000 में बिहार से अलग हुआ था। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की बिहार से अलग होकर झारखंड गठन के बाद बाबूलाल मरांडी (jharkhand first cm) राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। झारखण्ड में अब तक तीन बार राष्ट्रपति शासन (President's Rule In Jharkhand) लागु किया गया है, जो क्रमश: इस प्रकार है..


1. 19 जनवरी 2009 को


2. 01 जून 2010 को


3. 18 जनवरी 2013 को


झारखण्ड के जिले :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा झारखण्ड राज्य के जिलों के नामों (List Of District In Jharkhand) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है..


  • राँची (Largest District in Jharkhand)
  • गढ़वा
  • देवगढ़
  • खुंति
  • पलामू
  • लातेहार
  • छत्रा
  • कोडरमा
  • गिरिध
  • रामगढ़ (Smallest District in Jharkhand)
  • साहेबगंज
  • बोकारो
  • धनबाद
  • गुमला
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • पाकुर
  • पश्चिमी सिंघभूम
  • सराईकेला खरसावन
  • ईस्ट सिंघभूम
  • जामतारा
  • हजारीबाग
  • दुमका
  • गोड्डा




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Vijay kumar on 07-02-2021

    Jharkhan our bihar ka batwar kab hua h

    Mohit Singh on 07-08-2019

    Jharkhand aur bhihar Ka barware kab huaa

    Vijay sharma on 12-06-2019

    Bihar Jharkhand ka Batwara Kab Hua






    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment