Lord Karjan In India लार्ड कर्जन इन इंडिया

लार्ड कर्जन इन इंडिया



GkExams on 21-07-2022


लार्ड कर्जन के बारें में (Lord curzon in hindi) : सबसे पहले तो आप यह ध्यान रखे की लॉर्ड कर्जन का वास्तविक नाम "जॉर्ज नथानिएल कर्जन" था। और यह ब्रिटेन कंजर्वेटिव पार्टी के पूर्व राजनीतिज्ञ थे जो भारत के वायसराय एवं विदेश सचिव बनाये गये थे।


Lord-Karjan-In-India


इनका जन्म 11 जनवरी 1859 को केड्लेस्टन, डर्बीशायर, यूनाइटेट किंगडम में हुआ था। इन्होने अपने कार्यकाल के दौरान ब्रिटिश नीति निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


लार्ड कर्जन इन इंडिया (Lord curzon in india) :




भारत के सन्दर्भ में बात करें तो लार्ड कर्जन (lord curzon policy) का कार्यकाल भारत में वायसराय के तौर पर 6 जनवरी 1899 से लेकर 18 नवंबर 1905 तक था। 1898 में ये घोषणा हुई कि लार्ड कर्जन को भारत का वायसराय बनाया जाएगा।


ज्ञात हो की उनकी पहचान भारत के सबसे युवा वायसराय की थी। उस समय क्वीन विक्टोरिया के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण उपनिवेश था, इसलिए कर्जन की यहाँ नियुक्ति उसकी उपलब्धि थी।


गवर्नर जनरल और वायसराय के रूप में पदभार ग्रहण करने से पूर्व कर्ज़न ने भारत (चार बार) सीलोन, अफगानिस्तान, चीन, पर्शिया, तुर्किस्तान, जापान और कोरिया का दौरा किया था। वैसे लॉर्ड कर्ज़न के अलावा भारत के किसी अन्य गवर्नर जनरल के पास पूर्वी देशों के बारे में इतना विस्तृत अनुभव और विचार नहीं था।


लॉर्ड कर्जन के कार्य :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा लॉर्ड कर्जन के कार्यों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना हुई।
  • पंजाब भूमि हस्तान्तरण नियम पारित हुआ।
  • इम्पीरियल डिपार्टमेण्ट ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री स्थापित हुआ।
  • प्राचीन भवन सुरक्षा अधिनियम पास किया।
  • पुरातत्व विभाग की स्थापना हुई।
  • इम्पीरियल कैडेट कोर की स्थापना की गयी।



  • कर्ज़न एक मज़बूत केंद्रीकृत सरकार और शक्तिशाली नौकरशाही में विश्वास रखते थे। इनके कार्यों को लेकर बात करें तो कर्ज़न एक निरंकुश शासक था, उसके कार्यों के कारण भारतीयों में काफी नाराज़गी थी, फिर भी उसकी दक्षता, उद्यम और अभियान या पहल के दृष्टिकोण से उसे कुशल शासक माना जाता है।



    Comments Divya Gupta on 01-10-2021

    Land Kaise ki nitiyon AVN rashtriy Aandolan per Unki durgami Prabhav ka mulyankan kijiye

    Bharti on 30-05-2021

    श्न 3- लॉर्ड कर्जन की नीतियों एवं राष्ट्रीय आंदोलन पर उनके दूरगामी प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए।

    Gourav on 11-01-2021

    प्रश्न 3- लॉर्ड कर्जन की नीतियों एवं राष्ट्रीय आंदोलन पर उनके दूरगामी प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए।






    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment