Iltutmish Ki Safalta इल्तुतमिश की सफलता

इल्तुतमिश की सफलता



GkExams on 20-05-2022


इल्तुतमिश के बारें में : शम्सुद्दीन इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत में शम्सी वंश का एक प्रमुख शासक था। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की तुर्की-राज्य संस्थापक कुतुब-उद-दीन ऐबक के बाद वो उन शासकों में से था जिससे दिल्ली सल्तनत की नींव मजबूत हुई। वह ऐबक का दामाद भी था। उसने 1211 इस्वी से 1236 इस्वी तक शासन किया।

Iltutmish-Ki-Safalta

इल्तुतमिश की समस्याएं :


यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको इल्तुतमिश की समस्याओं से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है…


  • तुर्क अमीरों की समस्या
  • सेना का विश्वास प्राप्त करना
  • हिन्दू सरदारों की समस्या
  • उत्तर पश्चिमी सीमा की समस्या
  • खोखरों की समस्या
  • दुर्बल राज्याधिकार



  • इल्तुतमिश की सफलता :




    इतिहासकार बताते है की जब इल्तुतमिश दिल्ली के सिंहासन पर बैठा था तो उसके सामने अनेक कठिनाईयाँ तथा अन्य दावेदारों की चुनौतियां थी, उन सब पर विजय प्राप्त करके वह दिल्ली सल्तनत को सुद्रढ़ बनाने में सफल रहा।


    इल्तुतमिश ने लाहौर के स्थान पर दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया और उसे दिल्ली सल्तनत के सम्मान के अनुकूल सुन्दर और वैभवपूर्ण बनाया। उसने दिल्ली में विभिन्न तालाब, मदरसे, मस्जिदें और इमारतें बनवाईं। उसने कुतुबमीनार को पूरा करवाया, जो प्रारम्भिक इस्लामी कला का एक श्रेष्ठ नमूना माना गया है।


    इल्तुतमिश की उपलब्धियां :


    यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको इल्तुतमिश की उपलब्धियों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • प्रथम मुस्लिम शासक जिसने शासन व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास किया।
  • प्रथम तुर्क सुल्तान जिसने शुद्ध अरबी सिक्के चलवाये।
  • उन्होंने इक्ता व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया।
  • राजधानी को लाहौर से दिल्ली स्थानांतरित किया।
  • दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान जिसने केन्द्र के नियंत्रण में एक स्थायी सेना का गठन किया।
  • भारत में प्रथम मकबरा निर्मित करवाने का श्रेय इसी को दिया जाता है।



  • इल्तुतमिश की मृत्यु :




    इल्तुतमिश की मृत्यु 30 अप्रैल 1236 ई. में हुई। जब वह खोखरों के दमन के लिए बामियान (बयाना) की ओर प्रस्थान किया। किन्तु मार्ग में वह बीमार हो गया। इस कारण उसे वापस दिल्ली लाया गया। जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। खोखरों के विरुद्ध यह उसका अन्तिम अभियान था।




    सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Abc on 19-09-2021

    Illtutmish ki saflta ka varnan in hindi

    Iltutmish ki safalta on 04-06-2021

    Iltutmish ki safalta

    Swati on 20-09-2020

    Iltutamis ki safalta


    Anu on 17-09-2020

    Illtutmis ki safalta ka varnan

    Prashant tiwari on 17-04-2019

    Eltutmish ki safaltayen or work kya kerwaye the





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment