Newton Ka Pehla Niyam न्यूटन का पहला नियम

न्यूटन का पहला नियम



GkExams on 21-08-2022


आइज़क न्यूटन के बारें में (About Isaac Newton In Hindi) : 25 दिसम्बर, 1642 को जन्मे यह एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे।


इनका शोध प्रपत्र 'प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धांतों ' सन् 1687 में प्रकाशित हुआ, जिसमें सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण एवं गति के नियमों की व्याख्या की गई थी और इस प्रकार चिरसम्मत भौतिकी (क्लासिकल भौतिकी) की नींव रखी।


Newton-Ka-Pehla-Niyam


यहाँ हम आपको न्यूटन के गति विषयक नियमों (Newton’s laws of motion project) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


1. गति का प्रथम नियम (जडत्व का नियम – Law of inertia) :




इस नियम के अनुसार यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो वह तब तक विराम की अवस्था में ही रहेगी जब तक उस पर बाहरी बल लगाकर गतिशील नहीं किया जायेगा और यदि कोई वस्तु गतिशील है तो उस पर बाहरी बल लगाकर ही विरामावस्था में पहुँचाया जा सकता है। न्यूटन के प्रथम नियम को जड़त्व का नियम (Law Of Inertia) भी कहा जाता है।


उदाहरण :


  • रूकी हुई गाड़ी के अचानक चलने पर उसमें बैठे यात्री पीछे की ओर झुक जाते है।
  • चलती हुई गाड़ी के अचानक रूकने पर उसमें बैठे यात्री आगे की ओर झुक जाते है।
  • पेड़ को हिलाने से उसके फल टूटकर नीचे गिर जाते है।



  • 2. गति का द्वितीय नियम (संवेग का नियम – Law of Momentum) :




    न्यूटन के इस नियम के अनुसार यदि वस्तु के संवेग (Momentum) में परिवर्तन की दर उस पर लगाये गये बल के अनुक्रमानुपाती (Directly Prepotional) होती है तथा संवेग परिवर्तन आरोपित बल की दिशा में ही होता है।


    उदाहरण :


  • क्रिकेट खिलाड़ी तेजी से आती हुई गेंद को केंच करते समय अपने हाथों को गेंद के वेग को कम करने के लिए पीछे की ओर खीच लेता है। ताकि उसकेा चोट न लगे।
  • गद्दा या मिट्टी के फर्श पर गिरने से सीमेंट के फर्श की तुलना कम चोंट आती है।



  • गति का तीसरा नियम (क्रिया – प्रतिक्रिया का नियम Rule of Action and Reaction) :




    इस तीसरे नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। इस नियम को क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम भी कहा जाता है।


    उदाहरण :


  • बन्दूक से गोली छोड़ते समय पीछे की ओर झटका लगना।
  • कुँए से पानी खीचते समय रस्सी टूट जाने पर व्यक्ति का पीछे गिर जाना।
  • राँकेट का आगे बढ़ना, उंचाई के कूंदने पर चोट लगना।




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Pooja Kumari on 29-07-2022

    Jadatv ka niyam ka udaharan 15





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment