Birsa Munda Kis Shetra Ke Niwasi The ? बिरसा मुंडा किस क्षेत्र के निवासी थे ?

बिरसा मुंडा किस क्षेत्र के निवासी थे ?



GkExams on 21-09-2022


सही उत्तर : झारखण्ड

बिरसा मुंडा के बारें में (Birsa munda hindi) :



Birsa-Munda-Kis-Shetra-Ke-Niwasi-The-?

सबसे पहले तो आपको यह बता दे की बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के ऐसे नायक रहे, जिनको जनजातीय लोग आज भी गर्व से याद करते हैं। आदिवासियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने तब के ब्रिटिश शासन से भी लोहा लिया था।



बिरसा मुंडा का जन्म मुंडा जनजाति के गरीब परिवार में पिता-सुगना पुर्ती (birsa munda revolt) और माता-करमी पुर्ती के सुपुत्र बिरसा पुर्ती का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखण्ड के खुटी जिले के उलीहातु गाँव में हुआ था। ध्यान रहे की मुण्डा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) निवासी था।


इनके बचपन के बारें में बात करें तो बचपन में यह एक बेहद चंचल बालक थे। अंग्रेजों के बीच रहते हुए वह बड़े हुए। बचपन का अधिकतर समय उन्होंने अखाड़े में बिताया। हालांकि गरीबी की वजह से उन्हें रोजगार के लिए समय-समय पर अपना घर बदलना पड़ा। इसी भूख की दौड़ ने ही उन्हें स्कूल की राह दिखाई और उन्हें चाईबासा इंग्लिश मिडिल स्कूल में पढ़ने का मौका मिला था।


इन्होने 1 अक्टूबर 1894 को नौजवान नेता के रूप में सभी मुंडाओं को एकत्र कर अंग्रेजो से लगान (कर) माफी के लिये आन्दोलन (Birsa Munda: The Tribal Freedom Fighter) किया। इसके बाद वर्ष 1895 में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गयी।


लेकिन बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी और जिससे उन्होंने अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया। उन्हें उस इलाके के लोग "धरती आबा" के नाम से पुकारा और पूजा करते थे। उनके प्रभाव की वृद्धि के बाद पूरे इलाके के मुंडाओं में संगठित होने की चेतना जागी।


बिरसा मुंडा की मृत्यु (Birsa Munda Death) :




आदिवासी जनता के साथ अंग्रेजों के नायक परिवार के विरोध में उन्होंने वित्त सत्ता के खिलाफ सशस्त्र विरोध किया। जेल में उनकी घोर यातनाएँ दी गईं। डायरिया के कारण उनकी महज 25 वर्ष की अल्पआयु में 09 जून 1900 को मृत्यु हो गई।


बिरसा का जीवन दूसरों के लिए उदाहरण था। उनके त्याग के सम्मान में भारतीय संसद के केंद्रीय सभा-भवन में उनका चित्र लगाया गया है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय आदि कुछ संस्थान उनके नाम पर हैं। बिरसा की बहादुरी और देशभक्ति कभी भी भुलाई नहीं जाएगी। आज भी वे प्रत्येक भारतवासी के दिल में रहते हैं।



Comments बिरसा on 06-03-2022

बिरसा मुंडा कहाँ के निविसि थे

मुस्कान on 26-12-2021

बिरसा,मुंडा,किस, क्षेत्र के निवासी थे

Vijay Kumar on 09-10-2021

Birsha munda kis chater ka niwashi hai


rajnikant kumar on 19-10-2019

bharat me sabse lamba releve pul kon hai





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment