Rajasthan Ke Padosi Jile राजस्थान के पड़ोसी जिले

राजस्थान के पड़ोसी जिले



GkExams on 14-01-2023


राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप : राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है।


Rajasthan-Ke-Padosi-Jile


राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। राजस्थान भारत के कुल क्षेत्रफल के 10.41% भाग पर विस्तारित है अत: यह है भारत के लगभग 1/10 भाग में फैला हुआ है । कर्क रेखा(23°30′) राजस्थान के दक्षिण भाग से होकर गुजरती है।


इस राज्य की भौगोलिक विशेषताओं (geography of rajasthan book) में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है।


इसके पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है।


राजस्थान के पड़ोसी जिले :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा राजस्थान के पड़ोसी राज्यों (rajasthan neighbouring states) से लगने वाले जिलों के नामों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


पंजाब : श्री गंगानगर और हनुमानगढ़


हरियाणा : हनुमानगढ़, चूरु , झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर


उत्तर प्रदेश : भरतपुर और धौलपुर


मध्य प्रदेश : बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, करौली व धौलपुर


गुजरात : बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर व बांसवाड़ा


राजस्थान से सम्बन्धित अधिक प्रश्न पढने के लिए यहाँ क्लिक करें




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Pappu on 08-08-2020

Mere pass purana se Purana hai main unhen bhejna chahta hun vah bhi yahan Tu vahan cash payment Na koi account mein army registration ke naam se kar denaagar aapko sikke chahie to Ghar se aakar collect kijiye aur catchment kar bhejiye ok





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment