Pratham Mahila Antariksh Yatri प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री

प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री



GkExams on 26-01-2023


सही उत्तर : वैलेंटिना टेरेश्कोवा


व्याख्या :


16 जून 1963 को, सोवियत अंतरिक्ष यात्री वैलेंटिना टेरेश्कोवा वो पहली महिला (First woman to travel into space) बनीं, जिन्होंने वोस्टॉक 6 मिशन के दौरान अंतरिक्ष में जाने के लिए उड़ान भरी। वर्ष 1963 में, उसने अंतरिक्ष में लगभग 3 दिन बिताए और अपने अंतरिक्ष कैप्सूल वोस्तोक 6 में 48 बार पृथ्वी की परिक्रमा की। और फिर इसके बाद में, उसने सोवियत विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए दुनिया का दौरा किया और सोवियत राजनीति में शामिल हो गई।


Pratham-Mahila-Antariksh-Yatri

अन्तरिक्ष यात्रा क्या है?




अंतरिक्ष यात्रा के साथ हम अंतरिक्ष के बारे में अधिक जान सकते हैं जैसे वहां क्या हो रहा है, अंतरिक्ष यात्रा के मुख्य लक्ष्य हमें ब्रह्मांड की गहराई से समझने में मदद करते है और अपने स्वयं के ग्रह के बारे में अधिक जानने में भी इसके अलावा किसी अन्य रहने योग्य स्थान की खोज करके या बाहरी संसाधनों का उपयोग करके संभावित रूप से धीमी भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) के बारे में जानने में सहायता करते है।


अन्तरिक्ष यात्रा सबसे बड़ी यात्रा है। लेकिन मुश्किल ये है की इस यात्रा को करने के लिए कई सालो की कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। एक सच ये भी डरावना है लेकिन साहसी है की - अन्तरिक्ष यात्रा में भले ही जान को खतरा हो पर इससे हमारा ओर हमारे देश का नाम रोशन होता है। अपने अपने देश की कीर्ति के लिए अन्तरिक्ष यात्रा करनी चाहिए। यदि यात्रा नहीं कर सकें। तो भी सहायता जरूर करनी चाहिए।


अंतरिक्ष में भारत :




हमारे देश की बात करें तो प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा और कल्पना चावला (astronauts names) रहे। जिसमें से कल्पना चावला की अंतरिक्ष यात्रा में मृत्यु हो गई थी। भारत ने अब तक कई प्रक्षेपण यान को अंतरिक्ष में भेजा और अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है।


वैसे आपको यह भी बता दे की राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में 33 प्रयोग करे और इसके बाद वे सात दिन बाद धरती पर वापस आए। धरती पर आने के बाद राकेश शर्मा और उनके दोनों साथियों को भारत सरकार की तरफ से अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।


अन्तरिक्ष यात्रा का महत्व :




अंतरिक्ष यात्रा से ही चांद और मंगल ग्रह की यात्रा संभव हो पाया है। अर्थात यह मनुष्य के लिए अन्य ग्रहों की यात्रा करना संभव बना सकता है। अंतरिक्ष यात्री इसके माध्यम से यात्रा करते समय अंतरिक्ष के बारे में बहुत सारी उपयोगी जानकारी एकत्र करते हैं।



अंतरिक्ष सवाल और जवाब :




यहाँ हम आपको अंतरिक्ष से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब बता रहे है, जो इस प्रकार है...


  • अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला इंसान - यूरी गागरिन
  • सर्वप्रथम अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला देश - रूस
  • अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला स्‍पेस डॉग - लाईका
  • अंतरिक्ष मे जाने वाली पहली महिला - वेलेन्टिना तरेश्कोवा
  • अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला भारतीय - राकेश शर्मा
  • चांद पर कदम रखने वाला पहला इंसान - नील आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग
  • चन्द्रमा पर आदमी भेजने वाला पहला देश - अमेरिका
  • मंगल ग्रह पर चालक रहित अंतरिक्षयान भेजने वाला पहला देश - अमेरिका
  • भारत का प्रथम चालक रहित विमान - लक्ष्य
  • चन्द्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान - लूना-10
  • मंगल ग्रह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान - वाइकिंग-1
  • चन्द्रमा पर उतरने वाला पहला चालक युक्त अंतरिक्षयान - ईगल
  • चन्द्रमा पर मानव को पहुचाने वाला यान - अपोलो-11
  • अंतरिक्ष मे भेजे जाने वाला प्रथम स्‍पेस शटल - कोलंबिया
  • सबसे अधिक उम्र का अंतरिक्ष यात्री - कार्ल जी हैनिजे
  • सबसे कम उम्र का अंतरिक्ष यात्री - गेरेमान तितोब
  • अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम टीचर - शेरिन क्रिस्टा मेकोलिफ (अमरिका)
  • अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी महिला - सैली राइड
  • अंतरिक्ष में विचरण करने वाली पहली महिला - श्वेतलाना सेवित्स्काया
  • प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री - कल्पना चावला
  • सबसे अधिक दिनों तक अंतरिक्ष मे रहने वाला यात्री - वलेरी पोल्याकोव
  • दो बार अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला यात्री - कर्नल ब्लादीमीर कोमारोव
  • अंतरिक्ष यान से बाहर निकलने वाला पहला व्यक्ति - एलैक्सी लियोनोव




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment