Santript Aur Asantript Vasa Aml संतृप्त और असंतृप्त वसा अम्ल

संतृप्त और असंतृप्त वसा अम्ल



GkExams on 14-02-2019

प्राय: स्वास्थ्य संबंधी साहित्य में हमें असंतृप्त वसा खाने को कहा जाता है और संतृप्त वसा से बचने को कहा जाता है। क्या हम जानते हैं कि किस खाद्य पदार्थ में संतृप्त वसा है और किस खाद्य पदार्थ में असंतृप्त। वसा का हम कई रूपों में प्रयोग करते हैं। खाना बनाने के तेल, मक्खन, घी, चीज आदि वसा के विभिन्न रूप हैं। इसके अतिरिक्त मांस, दूध, खोया, और तले हुए खाद्य पदार्थों में हमें बहुत वसा मिलती है। परांठे, पूडिय़ां, समोसे, कचौड़ी, पकौड़े भी वसा के लोकप्रिय स्रोत हैं। अब बर्गर, पिज़ा और चाउमिन इनसे भी बड़े स्रोत बन गए हैं। आइए देखें कि कौन सी वसा खाएं और कितनी? - मांस, शुद्ध घी, वनस्पति घी, मक्खन, क्रीमयुक्त दूध व सोया और तले हुए खाद्य पदार्थ संतृप्त वसा के बड़े स्रोत हैं। यह संतृप्त वसा हमारी रक्तवाहिनी नलिकाओं के लिए घातक हो सकती हैं। - अंडे का पीला भाग और वनस्पति घी स्वास्थ्य के सबसे बड़े दुश्मन माने जाते हैं और इन्हें अति सीमित मात्रा में ही लिया जाना चाहिए। - जैतून के तेल, मूंगफली के तेल, तिल के तेल और सरसों के तेल में अद्र्धसंतृप्त वसा होती है। इन्हें सीमित मात्रा में ही खाया जा सकता है। - बादाम, अखरोट, काजू और मूंगफली में भी अद्र्धसंतृप्त वसा होती है और इन्हें सीमित मात्रा में खाया जा सकता है। - डिब्बाबंद मांस में अधिक संतृप्त वसा होती है अत: उसके स्थान पर ताजा मांस लेना बेहतर है। - परांठे या पूरी के स्थान पर रेशायुक्त चपाती खाना बेहतर है। - बिस्कुट आदि खाने के स्थान पर ब्राउन ब्रेड खाना बेहतर है। - बाजारू तले हुए नमकीन पदार्थों के स्थान पर भुने हुए नमकीन ही खायें। भुने छिले चने, भुनी मूंगफली, टमाटर, प्याज व हरी चटनी मिलाकर स्वादिष्ट चाट बनाई जा सकती है। इसे शाम को स्नैक के रूप में ले सकते हैं। - मिठाइयों के स्थान पर ताजे फल खाना बेहतर है। - पकौड़ों के स्थान पर वसारहित पोहे और उपमा खाया जा सकता है। - पुलाव और फ्राइड राइस के स्थान पर उबले हुए चावल या सब्जियों से भरपूर बिना तेल का पुलाव बनाया जा सकता है। - सोया दूध और सोया दही का प्रयोग लाभदायक है। - यदि आप इन दिशा निर्देशों का कुछ हद तक पालन कर सकें तो काफी संभावना है कि आप के शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा सीमित रहेगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Biochemistre kya hai on 09-12-2022

Biochemistre kya hai

ARYAN YADAV on 16-11-2022

santrapt or asantrapt vaseeya amlo ko udaharan sahit spast kro?

Nikita on 27-10-2022

Asantrapt bsa Amal ke example


Vasaye kya hai on 06-04-2022

Vasaye kya hai

Santrapt vsa aml on 04-02-2022

Samtarapt vsa aml

Abhishek on 04-01-2021

Kendrak ke khojkarta kaun hai

Rabish kumar on 10-12-2018

Hydrocarbon kya hai santript ki asantript






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment