Baiga JanJati Tyohar बैगा जनजाति त्योहार

बैगा जनजाति त्योहार



GkExams on 04-05-2022


बैगा जनजाति (Baiga Tribe In Hindi) के बारें में : यह जनजाति आमतौर पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड प्रदेशों में पायी जाती है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश के मंडला डिंडोरी तथा बालाघाट जिलों में बैगा लोग बहुत बड़ी संख्या में रहते हैं।


भारत सरकार की सकारात्मक भेदभाव की व्यवस्था आरक्षण के अंतर्गत इन्हें अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

Baiga-JanJati-Tyohar

बैगा समाज में लड़के और लड़कियों के बीच कोई फर्क नहीं किया जाता। यहां दोनों को एक समान प्रेम विवाह की आजादी है। यहां लड़कियां अपने जीवनसाथी का चुनाव खुद ही करती हैं। शादी से पहले संबंध बनाने पर भी यहां कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन जब इस बारे में समाज को पता चलता है तो वे खुद उनकी शादी करवा देते हैं।


बैगा समाज में यूं तो शादी की कई परंपराएं हैं, लेकिन एक परंपरा बेहद खास है। इस समाज में यदि कोई युवती दूसरा विवाह करना चाहती है तो उसे तलाक के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर नहीं काटने पड़ते। दूसरे विवाह की इच्‍छुक लड़की पर एक लोटा गर्म पानी डालकर उसे पवित्र कर दिया जाता है। जिसके बाद वह दूसरे विवाह के लिए पूरी तरह स्‍वतंत्र होती है।


बैगा जनजाति किसकी पूजा करते है?




बैगा जनजाति के लोग वृक्ष की पूजा करते है तथा बूढ़ा देव एवं दूल्हा देव को अपना देवता मानते है। इन सबके अलावा बैगा झाड़-फूक एवं जादू-टोना में विश्वास करते है।


बैगा जनजाति की वेशभूषा :




बैगा जनजाति की वेश-भूषा अत्यंत अल्प होती है। बैगा पुरुष मुख्य रूप से एक लंगोट तथा सर पे गमछा बांधते है, वहीं बैगा महिलाएं एक साड़ी तथा पोलखा का प्रयोग करते है। लेकिन आज के समय में मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले नौजवान युवक शर्ट- पैंट का भी प्रयोग करने लगे है।


बैगा जनजाति की उपजातियां :




यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको बैगा जनजाति की उपजातियों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • बिझवार
  • नरोतिया
  • भरोतिया
  • नाहर
  • राय भैना
  • काढ़ भैना



  • बैगा जनजाति के त्योहार :


    "कर्मा और सरहुल" झारखंड की बैगा जनजाति द्वारा मनाए जाने वाले दो मुख्य त्योहार हैं। जानकारी के लिए बता दें की "सरहुल" वसंत के मौसम में मनाया जाता है। कर्मा त्योहार कृषि का त्योहार है और यह बैगा जनजाति और झारखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के अन्य आदिवासी लोगों के लिए बहुत पवित्र है।


    बैगा समाज की विवाह परंपरा :


    बैगा समाज की अलग-अलग विवाह परंपरा होती है जो निम्नलिखित है....


  • उधरिया विवाह
  • चोर विवाह
  • उठवा विवाह




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Preeti rathore on 22-07-2021

    Larukaaj kis janjati ka tyohar hai

    गोपी कृष्णा सोनी on 02-09-2018

    नया फसल के बाद नवाखाई करते है उसे क्या बोलते है कृपया बताने की कस्ट करे विस्तार सहित





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment