Surya Ka Rang Kaisa Hota Hai सूर्य का रंग कैसा होता है

सूर्य का रंग कैसा होता है



Pradeep Chawla on 21-10-2018

आपको बताते चले की किसी भी तारे का रंग उसके तापमान पर निर्भर करता हैं। और अपना सूर्य भी एक तारा ही हैं। हमारे सूर्य के बाहरी सतह का तापमान लगभग 5000 से 5500 °C हैं जिससे हमरे सूरज का रंग सफ़ेद रंग का हैं, 5000 °C से कम तापमान के तारे तुलनात्मक रूप से ठंडा होने के कारण नारंगी रंग के दिखाई देते हैं, और 6500 °C से ज्यादा तापमान के तारे ज्यादा गर्म होने के कारण नीले रंग के दिखाई देते हैं।

क्यों दिखता हैं सूर्य हमें अलग अलग रंग का :-

सबसे पहले जानते हैं सूर्योदय और सूर्यास्त के सूर्य के रंग के बारे में , आपने ध्यान दिया होगा की इस समय सूरज का रंग नारंगी रंग का दिखाई देता हैं। आप ये बात जानते होंगे कि सूर्य की किरणे 7 रंगों से मिल कर बनी हुयी हैं वो रंग हैं बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी, लाल। आपको ये बात पता होनी चाहिए कि कम wavelength (तरंग दैर्घ्य) की किरणे वातावरण में ज्यादा फैलती हैं जैसे बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा। वही ज्यादा wavelength की किरणे वातावरण में कम फैलती हैं जैसे पीला, नारंगी, लाल। अब ध्यान दीजिये सूर्यास्त और सूर्योदय के समय सूरज horizon यानि क्षितिज के पास होता हैं। horizon यानि क्षितिज वो लाइन हैं जहाँ धरती और आकाश एक साथ मिलते हैं। horizon यानि क्षितिज के पास होने के कारण सूरज की किरणों को ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती हैं। जिसमे से नीली, बैंगनी, आसमानी रंग की किरणे वातावरण में फैल जाती हैं। और ज्यादा wavelength की किरणे लाल, नारंगी, वातावरण में फैलती नहीं है, वो सीधे सूरज से हमारी आँख पर आते हैं इसलिए सूरज हमें सूर्यास्त सूर्योदय के समय लाल दिखाई देता हैं। इसके अलावा horizon यानि क्षितिज के पास होने कारण वातावरण की मोटी परत हमे सूरज के रंग को filter करके लाल दिखाता हैं।

दिन के सूर्य का रंग :-

अब जैसे जैसे सूर्य उपर चढ़ता जाता हैं। सूरज की किरणों को कम दूरी तय करनी पड़ती हैं। जिससे वातावरण में air की लेयर भी कम मोटी हो जाती हैं। और इससे वातावरण में सूरज की किरणों को filter करने के लिए वातावरण की लेयर भी कम हो जाती हैं। और यही कारण हैं जब हम दिन में सूरज को देखने का प्रयास करते हैं। तब सूरज हमें अपनी असली रंग में दिखाई देता हैं। यानि सफ़ेद रंग में yellow tint के साथ, लेकिन वातावरण में air की लेयर सूरज की किरणों को पीला ही दिखाती हैं। जैसे जैसे हम उपर की ओर जाते रहते हैं वैसे वैसे वातावरण में air की लेयर कम होने के कारणसूरज हमें सफ़ेद रंग का दिखाई देता हैं।





Comments G on 30-09-2023

Y

White on 26-08-2023

अब आप सोच रहे होंगे की सूरज हमें पीला क्यों नज़र आता है ? सूरज हमें पीला हमारे हमारे वातावरण की वजह से नज़र आता है । दरअसल रौशनी की सबसे छोटे कण को photon कहते है । रोशनी मे ऐसे अरबो photons होते है । Photons जो की नीला, इंडिगो (Indigo ) और बैंगनी (Violet ) रंग के होते हे वो हमारे वातावरण में प्रवेश करते ही विखर जाते है परन्तु लाल, नारंगी (Orange ), पीला रंग बहुत कम बिखरते है ।
क्योंकि दिन में पीला रंग सबसे कम विखरता है, इसलिए हमे दिन में सुरज पीला नज़र आता है। पर अगर आप कभी space की यात्रा करेंगे तो आपको सूरज केवल सफेद ही नजर आएगा ।


सोनू कुमार पाठक on 18-06-2023

सूर्य कौन से रंग का होता हैं
गुरू उचका हो और शनि नित का हो सूर्य देखता हो तो क्या प्रभाव पड़ेगा


Shruti on 17-05-2023

Abhi suraj ka rang kesa h Or kyun

Satish Kumar on 04-09-2022

Two colors

Neeraj Singh on 16-04-2022

Surya ka tapman kitna hai

Abha on 11-07-2021

Sutra udya ke samay sury ka colour






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment