ShivRaj Singh Chauhan News शिवराज सिंह चौहान न्यूज़

शिवराज सिंह चौहान न्यूज़



GkExams on 18-02-2023


शिवराज सिंह चौहान के बारें में (Biography of shivraj singh chouhan) : इनका जन्म 05 मार्च 1959 को हुआ था। यह एक मशहूर राजनेता है। वर्तमान समय में यह भारत के मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत है। शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी (shivraj singh chouhan party) के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

ShivRaj-Singh-Chauhan-News


आपको जानकार आश्चर्य होगा की शिवराज सिंह चौहान 13 वर्ष की आयु में वर्ष 1972 में आरएसएस में शामिल हुए और तब से लेकर आज तक वे अलग-अलग स्वारूपों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वे मध्ये प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं।


अपने राजनितिक जीवन में शिवराज सिंह भाजपा से पहले एबीवीपी में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सबसे अधिक योजनाएं चलाने वाले मध्यव प्रदेश के एक मात्र सीएम हैं। ये बात भी सच है की मध्य प्रदेश को 2003 से पहले एक कमजोर राज्य माना जाता था। शिवराज सिंह के नेतृत्व में, राज्य ने प्रभावशाली सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि देखी है।


मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान :




शिवराज सिंह चौहान पहली बार 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री बने। उसके बाद 8 से 13 दिसंबर 2013 सीएम रहे फिर 14 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018 तक मुख्यमंत्री बने रहे। 2018 में कमलनाथ की सरकार बनी, जो कि 15 महीने में गिर गई। इसके बाद 23 मार्च 2020 को चौथी बार शिवराज सीएम बने और उनका कार्यकाल अभी जारी है।


शिवराज सिंह चौहान का परिवार :




चौहान एक किराड़ राजपूत परिवार (shivraj singh chouhan family) के दम्पत‍ि प्रेम सिंह चौहान और सुंदर बाई चौहान के घर 5 मार्च, 1959 को सीहोर जिले के जैत गांव में पैदा हुए थे। उनका कृषकों का परिवार (shivraj singh chouhan cast) है। 1992 में उनका साधना सिंह से विवाह हुआ था और वे दो बेटों- कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान के पिता हैं।


आपको बता दे की पेशे से एक किसान चौहान की संगीत में ‍गहरी रुचि है और वे धार्मिक साहित्य पढ़ते हैं, मित्रों के साथ वाद-विवाद में भाग लेते हैं। मनोरम स्थलों की सैर करना, गाने सुनना और फिल्में देखना उनके मनोरंजन के पसंदीदा साधन हैं। उनकी खेलों में भी रुचि है और वे कबड्डीस, बॉलीवाल और क्रिकेट पसंद करते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की ‍बहुत सी खेल संस्थाओं से भी जुड़े हैं।

साधना सिंह शिवराज सिंह चौहान :




दोस्तों शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह की कहानी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नही है। दरअसल हुआ यूँ की किसान परिवार में जन्में शिवराज छात्र जीवन से ही संघ से जुड़ गए थे। उन्होंने तो शादी न करने की कसम तक खाई थी।


लेकिन उनके परिवार को उनकी शादी की चिंता होने लगी थी। सीएम शिवराज का अपनी बहन से स्नेह ज्यादा था। ऐसे में उन्होंने अपने भाई पर शादी का दवाब डाला। आखिरकार शिवराज अपने परिवार के आगे झुक गए। जिसके बाद वह साधना सिंह को मिलने को तैयार हो गए।


फिर जब शिवराज साधना सिंह से मिलने पहुंचे, दोनों की पहली मुलाकात परिजनों के सामने ही हुई, लेकिन पहली नजर में ही साधना सिंह को देखते ही शिवराज उन्हें दिल दे बैठे। खास बात यह है कि साधना सिंह को भी शिवराज की सादगी पसंद आई, इस तरह दोनों ने शादी के लिए हामी भर दी।


आज शिवराज भी यह मानते हैं कि उनके राजनीतिक जीवन में पत्नी साधना सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। खास बात यह है कि साधना सिंह में भी कुछ ऐसी खूबियां जो उन्हें अन्य मुख्यमंत्रियों की पत्नियों से अलग बनाती है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Mama ji on 05-07-2022

Nokri

Ani Patel on 14-06-2020

Shri mananiy mukhymantri her Sarvjanik gaon sambandhit samasya Kailash pita Deva ji ne gaon ke main raste par makan banakar pure gaon Wale ko aane jaane mein krishi sambandhit kheti karne mein badi samasya a rahi ham gaon walon ne tahsil collector mahoday SP karyalay sabhi jagah hai aavedan de chuke hamari samasya Kisi ne HAL Nahin ki abhi tak koi jaanch Nahin ki gaye kripya jaanch kar is samasya ka hal jald se jald Karen gram bhavra post pandya tehsil tonk khurd jila Dewas Madhya Pradesh






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment