Australia Mahadveep ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप



GkExams on 09-02-2019


आस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।


इस महाद्वीप के चारों ओर महासागर का विस्तार होने के कारण इसे ओसिनीया महाद्वीप भी कहते है।


सर्वप्रथम हॉलैण्ड निवासी डच कप्तान विलियम जैम्स ने इस महाद्वीप का नाम न्यू हॉलैण्ड रखा।


यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है, इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते है।


क्षेत्रफल – लगभग 86,00,000 वर्ग किमी.


जनसंख्या – 3,63,04,997


जनसंख्या घनत्व – लगभग 4.2 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 22 देश है। लेकिन कई जगह केवल 14 देशों का ही उल्लेख मिलता है।

आस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में विशेष तथ्‍य (Special facts about the Continent of Australia)→

  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा है। ऑस्ट्रेलिया एशिया से समुद्रों के कारण विभाजित है। ऑस्ट्रेलिया की तट रेखा 34,218 किलोमीटर (लगभग 21,262 मील) है। मकर रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के खोजकर्त्ता ऐबेल तस्माेन और कप्तान जेम्स कुक को माना जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में विश्व प्रसिद्ध कुलगार्डी व कालगुर्ली सोने की खाने स्थित है।
  • पार्कलैण्ड → यूक्लेप्टिस वृक्षों (Eucalyptus tree) के बीच पाये जाने वाले घास के मैदान है।
  • ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी मर्रे है। जिसकी सहायक नदी डार्लिंग है।
  • इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर झील है।
  • आस्ट्रेलिया में गुलाबी रंग की ‘Hillier’ झील है। वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नही लगा सके कि इसका रंग गुलाबी क्यों है ?
  • टारेस जलसन्धि आस्ट्रेलिया और न्यू गिनी को अलग करती है। न्यू गिनी एशिया महाद्वीप का हिस्सा है।
  • बास जलसन्धि विक्टोरिया और तस्मानिया द्वीप के मध्य स्थित है।
  • डाउन्स → ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैण्ड में पाये जाने वाले शीतोष्ण घास के मैदान है।
  • कंगारू आस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है। जिनकी आबादी यहां के निवासियों की कुल आबादी से भी ज्यादा है।
  • ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन, व्यवसाय के रूप में किया जाता है। मेरिनो भेड़ विश्व प्रसिद्ध भेड़ नस्ल है। इसी कारण से सुनहरी ऊन का देश भी कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया मे एक वर्ष मे पैदा हुयी ऊन से स्कार्फ बुना जाये तो वह इतना बडा हो जायेगा कि पूरे विश्व को उसमे सौ बार लपेटा जा सकता है।

दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान (The Great Victoria Desert) –

  • क्षेत्रफल : लगभग 338,000 वर्ग कि.मी.
  • स्थिति एवं विस्तार : यह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी तथा दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भागों में काफ़ी दूर तक फैला हुआ है।

दि ग्रेट सेंडी रेगिस्तान (The Great Sandy Desert) –

  • क्षेत्रफल : 3,40,000 वर्ग किमी
  • स्थिति एवं विस्तार : यह रेगिस्तान पश्चिमी आस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित हैं। इस रेगिस्तान में रॉकी पर्वत, पिलेबरा एवं किंब्रले पर्वत शृंखलाओं के मध्य का समतल क्षेत्र सम्मिलित है।

सिम्पसन रेगिस्तान (Simpson Desert) –

  • क्षेत्रफल : 170,000 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : सिम्पसन रेगिस्तान आस्ट्रेलिया के मध्य भाग में स्थित है।

गिब्सन रेगिस्तान (Gibson Desert) –

  • क्षेत्रफल : 156,000 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : यह ‘दि ग्रेट सेंडी रेगिस्तान’ तथा दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान के बीच में स्थित है।

स्टुअर्ट पथरीला रेगिस्तान (Sturt Stony Desert) –

  • क्षेत्रफल : लगभग 3000 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में।
  • स्टुअर्ट पथरीला रेगिस्तान विस्तृत गिब्बर समतली क्षेत्र, लाल मिट्टी तथा रेत के टीलों के लिए जाना जाता है।

तनामी रेगिस्तान (Tanami Desert) –

  • क्षेत्रफल : 37,500 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : तनामी रेगिस्तान ‘दि ग्रेट सेंडी रेगिस्तान’ के पूर्व में स्थित है।
  • यहाँ बहुत छोटे कद के लाल रंग के कंगारू, जिनकी प्रजाति समाप्त होने के कगार पर है, बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
  • नोट → इन्हीं मरुस्थलों के कारण आस्ट्रेलिया महाद्वीप को ‘प्यासी भूमि का महाद्वीप’ (The continent of the thirsty lands/Pyasi Bhumi Ka Mahadveep) कहा जाता है। आस्ट्रेलिया को पांच मरुस्थलों की भूमि (Land of Five Desert) कहते है।

  • ग्रेट बेरियर रीफ (Great Barrier Reef) → ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में बनी प्रवाल या मूंगे की बनी अवरोधिका (चट्टान) है। इस प्रवाल भित्ति की लम्बाई 2300 किलोमीटर है। सम्पूर्ण क्षेत्रफल 3,44,400 वर्ग किमी है
  • दक्षिण का ब्रिटेन, न्यूजीलैण्ड को कहते है। न्यूजीलैण्ड पशुपालन की दृष्टि से विश्व में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां प्रति वर्ग किमी. घनत्व तथा प्रति व्यक्ति पशुओं की संख्या विश्व में अधिकतम है।
  • विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट का उत्पादन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में होता है।
  • विश्व का सर्वाधिक सीसा उत्पादन करने वाला देश भी ऑस्ट्रेलिया है।
  • दुनिया में आस्ट्रेलिया को खेल की राजधानी कहाँ जाता है। यहाँ की 70 प्रतिशत जनसंख्या हर हफ्ते किसी न किसी खेल में भाग लेती है।
  • ऑस्ट्रेलियाई लोग हर साल औसतन 96 लीटर बीयर गटक जाते हैं। अकेले आस्ट्रेलिया द्वारा हर साल 1.35 खरब शराब की बोतलें बनाई जाती है।
  • पूरी दुनिया में बिजली के सबसे ज्यादा दाम आस्ट्रेलिया में है और यहाँ के कानून इतने जबरदस्त है की आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में केवल लाइसेंस प्राप्त मिस्त्री ही बल्ब बदल सकता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे लंबा फेंस (बाड़) है। यह 5,614 किमी लंबा है। जंगली कुत्तों से उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए इसे बनाया गया था।
  • ऑस्ट्रेलिया में ही दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म (Oldest Fossil) पाया गया था। यह लगभग 340 करोड़ साल पुराना है। यह एकमात्र महाद्वीप है, जहां एक भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।
  • पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्सका आविष्कार मेलबर्न में ही हुआ था। इसे डेविड वारेन ने एरोनॉटिकल रिसर्च लेबोरेटरी में 1958 में बनाया था। दरअसल, वारेन के पापा की मौत एक प्लेन क्रैश में ही हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्लेन के आखिरी वक्त की जानकारी सामने लाने के लिए ब्लैक बॉक्स बनाने का फैसला किया।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रेणी ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (Great Dividing Range) है। इसका सर्वोच्च‍ शिखर कोयूस्को माउंटेन है। इसकी ऊँचाई 7310 फुट (2,228 मीटर) है। न्यूजीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक है।
  • ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहते हैं।
  • जेकारू भेड़ पालन केंद्रों पर काम करने वाले मजदूरों को कहते हैं।
  • न्यूजीलैंड के मूल निवासियों को माओरी कहते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग पर्थ से सिडनी के बीच स्थित है। इसे ट्रान्स कॉन्टिनेन्टल रेलमार्ग कहते है।
  • कीवी पक्षी न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • कीवी एक फल भी है, जो डेंगू होने या खून के प्लेट्स बढ़ाने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Rashmi on 08-02-2022

Aastenliya ke question or arnwers bhejo do ok





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment