Pakistan Arthvyavastha Bharateey Arthvyavastha Banam पाकिस्तान अर्थव्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था बनाम

पाकिस्तान अर्थव्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था बनाम



GkExams on 08-02-2019

भारत आज2088 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होने के साथ ही विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इसके साथ-साथ यहाँ की विकास दर पिछली तिमाही में 7.1 प्रतिशत थी जो कि इसे पूरी दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाती है. वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का आकार भारत की अर्थव्यवस्था के आकार से लगभग एक तिहाई (273 अरब डॉलर) का है.


इस लेख में हमने भारत और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं की बीच में सकल घरेलू उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय, विदेशी कर्ज और रक्षा बजट इत्यादि जैसे मुद्दों के आधार पर तुलना की है.


1. सकल घरेलू उत्पाद


पाकिस्तान: 273 अरब डॉलर (विश्व अर्थव्यवस्था का केवल 0.44%)


भारत: 2088 अरब डॉलर (विश्व की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विश्व अर्थव्यवस्था का 2.7%) )


2. प्रति व्यक्ति आय (2017)


पाकिस्तान : 1142 डॉलर/वर्ष


भारत : 1,582 डॉलर/वर्ष


3. विदेशी कर्ज:


पाकिस्तान : 757.47 अरब डॉलर (सकल घरेलू उत्पाद का 66%)


भारत : 385 अरब डॉलर (सकल घरेलू उत्पाद का 64%)


4. स्वर्ण भंडार


पाकिस्तान : 64.50 टन


भारत : 557.77 टन (ज्ञातब्य है कि भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है)


5. विदेशी पूँजी भंडार


पाकिस्तान : 21,572 मिलियन डॉलर


भारत : 3,79,000 मिलियन डॉलर (अब तक का भारत का सर्वोच्च स्तर)


6. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश: (2017)


पाकिस्तान : 27.61 अरब डॉलर


भारत : 43.48 अरब डॉलर


7. विकास दर


पाकिस्तान : 4.71%


भारत : 7.1% (विश्व में सबसे अधिक)


8. बेरोजगारी दर


पाकिस्तान : 5.47%


भारत : 4.9%


9.साक्षरता दर (2011)


पाकिस्तान : 60%


भारत : 74.04%


10. गरीबी


पाकिस्तान : 39%


भारत : 30% (रंगराजन समिति 2011-12)


11. मुद्रास्फीति दर या महंगाई दर


पाकिस्तान : 4.78%


भारत : 6.55%


12. जनसंख्या का आकार


पाकिस्तान : 194 मिलियन


भारत : 1342 मिलियन (दुनिया में दूसरे नंबर पर)


13. सैन्य व्यय


पाकिस्तान : 0.6 लाख करोड़


भारत : 2.7 लाख करोड़

14. भ्रष्टाचार रैंक (2016)-पाकिस्तान में भारत की तुलना में ज्यादा भ्रष्टाचार है.


पाकिस्तान : 116 (स्कोर 29/100)


भारत : 79 (स्कोर 38/100)



15. ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रैंक


पाकिस्तान : 144 (2016)


भारत : 130 (2017)


16. सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान


पाकिस्तान : 25.03 %


भारत :14%


17. कृषि में लगी जनसंख्या


पाकिस्तान : 43.50%


भारत:50%


18. सड़क निर्माण


पाकिस्तान : 263,942 किमी.


भारत : 4,699,024 किमी.


19. रेल की पटरियां


पाकिस्तान : 11,881 किलोमीटर


भारत : 92,081 किलोमीटर


20. आतंकवाद सूचकांक


पाकिस्तान : 8.61


भारत : 7.48 (भारत में पाकिस्तान की तुलना में कम आतंकबाद है)



उपर्युक्त आंकड़ों को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान, भारत की तुलना में कहीं भी नही ठहरता है. यह तुलना चाहे कुल सकल घरेलू उत्पाद के रूप में की जाये, प्रति व्यक्ति आय,विदेशी मुद्रा भंडार, सैन्य व्यय या किसी अन्य रूप में की जाये, हर मोर्चे पर पाकिस्तान की हालत भारत की तुलना में पतली ही है, लेकिन फिर भी यह देश अन्य देशों के बहकाबे में आकर भारत को अस्थिर करने की फ़िराक में लगा रहता है और अपनी सकारात्मक ऊर्जा से बिजली या कारखाने चलाने की बजाये परमाणु बम बनाने और आतंक की फैक्ट्री चलाने में लगा देता है.यही सबसे बड़ा कारण है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था विकास के रास्ते पर ना जाकर विनाश के रास्ते पर चल रही है और उसे अपने आर्थिक हितों के लिए चीन की गुलामी करनी पड़ रही है.






सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment