Chitragupt Ki Kahani चित्रगुप्त की कहानी

चित्रगुप्त की कहानी



GkExams on 27-10-2022


चित्रगुप्त भगवान के बारें में (About Chitragupta In Hindi) : इन्हें हिन्दू धर्म में एक प्रमुख देवता के रूप में माना गया हैं। वेदों और पुराणों के अनुसार श्री धर्मराज / यमराज के दरबार में चित्रगुप्त (chitragupta puja) मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले लेखापाल या एकाउंटेंट बताए गये हैं।


Chitragupt-Ki-Kahani


इसके अलावा ग्रंथों में चित्रगुप्त (chitragupta and yamraj relationship) को महाशक्तिमान राजा के नाम से सम्बोधित किया गया है।


चित्रगुप्त की कहानी :




एक समय की बात है किसी शहर में एक मनोहर नाम का राजा रहता था। वह कभी किसका भला नहीं करता था। बल्कि वह एक अन्यायी और अत्याचारी राजा था। एक दिन वह अपने राज्य में भटक रहा था तभी उसका सामना एक पूजा कर रहे ब्राह्मण से हुआ।


ब्राह्मण को देख राजा की जिज्ञासा जगी और उनसे पूछने लगा कि वह किस भगवान की पूजा कर रहे हैं। ब्राह्मण ने जवाब देते हुए कहा कि आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष का दूसरा दिन है। इसलिए मैं मृत्यु और धर्म के देवता यमराज और चित्रगुप्त (chitragupta story in hindi) की पूजा कर रहा हूं। ब्राह्मण ने साथ में यह भी बताया कि इस पूजा से पाप कम होते हैं और नरक से मुक्ति मिलती है।


ये सब सुनकर राजा मनोहर ने भी अनुष्ठानों का पालन करते हुए पूजा करना शुरू कर दिया। राजा की मृत्यु के बाद जब उन्हें यमराज के पास ले जाया गया। तब भगवान चित्रगुप्त ने उनके कर्मों की जांच की। फिर उन्होंने यमराज को सूचित किया कि इस राजा ने भले ही कई पाप किए हों लेकिन उसने पूरी श्रद्धा के साथ यम का पूजन किया है।


इसलिए राजा को नरक नहीं भेजा जा सकता। इस प्रकार राजा (chitragupta family tree) केवल एक दिन पूजा करके ही अपने सभी पापों से मुक्त हो गया और उसे स्वर्ग की प्राप्ति हुई।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment