Sahakari Kheti Paribhasha सहकारी खेती परिभाषा

सहकारी खेती परिभाषा



GkExams on 23-04-2022


सहकारी खेती की परिभाषा : यह वह प्रणाली जिसमें किसान इकट्ठे होकर लाभ प्राप्ति के लिए सामूहिक खेती करते हैं उसे "सहकारी खेती" कहा जाता है।


इसे अगर सामान्य भाषा में समझे तो सहकारी खेती (Co - operative Farming) का मतलब उस संगठन से है, जिसमें किसान परस्पर लाभ के उद्देश्य से स्वेच्छापूर्वक अपनी भूमि, श्रम और पूँजी को एकत्र करके सामूहिक रूप से खेती करते हैं।


वैसे आपको बता दे की सहकारी आंदोलन की शुरुआत एक सदी पहले हुई थी और यह कई पश्चिमी यूरोपीय देशों जैसे डेनमार्क, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्वीडन, इटली आदि में सफल रहा है। इन सबके अलावा डेनमार्क में यह आंदोलन इतना सफल रहा है कि व्यावहारिक रूप से हर किसान एक सहकारी समिति का सदस्य है।


सहकारी खेती के प्रकार :


यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको सहकारी खेती के प्रकारों (types of cooperative farming) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • सहकारी उन्नत कृषि ( Co - operative Better Farming )
  • सहकारी काश्तकारी खेती ( Co - operative Tenant Farming )
  • सहकारी सामूहिक खेती ( Co - operative Collective Farming )
  • सहकारी संयुक्त खेती ( Co - operative Joint Farming )



  • सहकारी खेती के लाभ (Benefits of Co - operative Farming) :


    यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको सहकारी खेती से हुए लाभों के बारें में अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • इस प्रकार की खेती से अच्छे यन्त्र और मशीनों का प्रयोग किया जा सकता है।
  • और पैदावार एवं आय में वृद्धि होती है।
  • इसके अलावा जोत की प्रति इकाई खर्च में कमी होती है।
  • और प्रबन्धन में सरलता आती है तथा श्रम का उचित उपयोग होता है।
  • तथा ऋण लेने में आसानी होती है।
  • और इसके अलावा कृषि उपज का विधायन सम्भव होता है।
  • एवं सहायक कृषि धन्धों का विकास होता है।
  • सबसे बड़ी बात इससे कृषकों का शोषण से बचाव होता है।



  • सहकारी खेती के नुकसान (Harms of Co - operative Farming) :


    जैसा की अगर किसी चीज का फायदा होता है तो उसका नुकसान भी होता है इसी प्रकार यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको सहकारी खेती से हुए नुकसानों के बारें में अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • आपसी मन मुटाव से उपज पर विपरीत प्रभाव।
  • सरकारी जमीन का अभाव जिससे जमीन का मालिक भूमि प्रयोग का किराया अधिक वसूलता है।
  • नरेगा के समान हो और सामूहिक हित के कारण अधिक लापरवाही बरतना।
  • आपसी सामंजस्य बिठाना और कार्य में सौहार्द बनना मुश्किल।




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Answer on 05-01-2020

    6sahakari krisi our samuhik krisi ko sajhaie

    Sahakari kheti kise kahate hai on 21-12-2019

    Sahakari kheti kise kahate hai

    रविन्द्र सैनी on 12-05-2019

    भारत म आर्थिक उदारीकरण के साथ सरू हुआ






    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment