Mandodari Ka Janm Kahan Hua Tha मंदोदरी का जन्म कहां हुआ था

मंदोदरी का जन्म कहां हुआ था



Pradeep Chawla on 12-05-2019

राजस्थान के जोधपुर में मंडोर नामक स्थान से एक प्राचीन मान्यता जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि यहां मंदोदरी और रावण का विवाह हुआ था। यहां के मंडोर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक जगह के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहीं रावण ने मंदोदरी के संग सात फेरे लिए थे।



जोधपुर के कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि वे रावण के वंशज हैं। जब श्रीराम ने युद्ध में रावण का वध कर दिया था, तब उसके वंशज यहां आ गए और फिर यहीं बस गए। वे आज भी उसी माता की पूजा करते हैं जो रावण की कुलदेवी थी।



रामायण के मुताबिक मयासुर ने ब्रह्माजी के वरदान से अप्सरा हेमा के लिए मंडोर का निर्माण किया। हेमा अत्यंत रूपवती थी। जब मयासुर और हेमा की संतान हुई तो वह भी बहुत सुंदर थी। उसका नाम उन्होंने मंदोदरी रखा। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान का नाम मंडोर होने के पीछे मंदोदरी भी एक कारण है।



बाद में मयासुर का इंद्र के साथ विवाद हो गया तो उसे वह स्थान छोड़कर जाना पड़ा। ऐसे में मंडूक ऋषि ने मंदोदरी को देखरेख की। जब मंदोदरी विवाह योग्य हो गई तो मयासुर ने उसके लिए वर की खोज की, लेकिन उसे कहीं भी ऐसा वर नहीं मिला जो मंदोदरी के लिए उपयुक्त हो।



आखिरकार उसकी खोज रावण पर जाकर पूरी हुई। रावण अत्यंत विद्वान, पराक्रमी, बलशाली, वैभवशाली और कुशल योद्धा था। उसे मंदोदरी के लिए यही वर पसंद आया। उसने रावण से अपनी पुत्री के साथ विवाह की बात की और रावण ने विवाह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।



कहा जाता है कि मंडोर में ही रावण-मंदोदरी का विवाह हुआ और वह स्थान अब भी मौजूद है जहां उन्होंने फेर लिए थे। लोगों के मुताबिक आज यह जगह लगभग खंडहर हो चुकी है और खामोशी के लफ्जों से उस दौर की कहानी कहती है।



कैसी थी मंदोदरी

रामायण और विभिन्न ग्रंथों में मंदोदरी के बारे में जो जिक्र आता है उसके मुताबिक वह बहुत सुंदर, गुणवान और पतिव्रता महिला थी। रावण के खोटे कर्मों को देखकर उसने अनेक बार उसे ऐसे कार्यों का त्याग करने की सलाह दी, लेकिन उसने कभी मंदोदरी की बात नहीं मानी।



अगर वह सही समय पर मंदोदरी की बात मान लेता तो रावण का इतिहास कुछ और ही होता। मंदोदरी बहुत सुंदर भी थी। यहां तक कि जब हनुमानजी ने लंका में उसे देखा तो एक बार वे भी उसे मां सीता समझ बैठे थे।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Rawat shravan singh nolkha on 03-02-2023

मंदोदरी कहां की थी ,,मंडोर (राजस्थान) या मंदसौर (मध्य प्रदेश)

Rk on 25-02-2022

Place of birth in mandodari

Bhagvt kuretee on 04-06-2021

Angd mandodari ka putr to thha


Pardeep Vats on 03-01-2021

kya raavan aur baali mein yudh huya tha

Prakash chandra shukla on 20-04-2020

मंदोदरी की जन्म तिथि, समय, और जन्म स्थान ...?

Bhupender singh on 19-04-2020

क्या मंदोदरी का विवाह से पहले कोई पुत्र था

Bhupendra singh on 19-04-2020

क्या बाली पुत्र अगंद मंदोदरी पुत्र था


केशूलाल on 12-04-2020

रामायण काल कितने वर्ष पुराना है।केशूलाल



mandotri ka janmsthan on 01-06-2019

mandotri ka janmsthan

Mandodri ka jnm bhumi on 20-07-2019

Mandodri ka jnm bhumi

Pratap Singh Kushwaa on 15-10-2019

मंदोदरी कहा जन्मी। कहां की (स्थान)थी?

प्रताप सिंह कुशवाहा on 15-10-2019

मंदोदरी का जन्म स्थान एवं पालन पोषण स्थान। क्या है ☝️


Kuldeep on 04-04-2020

Ravan ki wafe kha ki thi



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment