Sakshar Bharat Mission पीडीऍफ़ साक्षर भारत मिशन पीडीऍफ़

साक्षर भारत मिशन पीडीऍफ़



GkExams on 07-02-2019

1. अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर, 2009 के अवसर पर प्रधानमंत्री महोदय द्वारा भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से साक्षर भारत मिशन का आगाज किया गया, जो पूर्णतया केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रौढ़ शिक्षा, विशेषकर महिला शिक्षा को बढ़ावा देकर मजबूत बनाना है। इस हेतु शिक्षा से वंचित ऐसे व्यक्तियों को लक्षित किया जाता है जो किसी कारण से औपचारिक शिक्षा नहीं ग्रहण कर पाए एवं तत्‌संबंधी निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके है तथा अब पुन: शिक्षा ग्रहण करना चाहते है। शिक्षा के आयामों में साक्षरता, बुनियादी शिक्षाऔपचारिक शिक्षा के समकक्ष, व्यावसायिक शिक्षाकौशल विकास, भौतिक एवं भावनात्मक विकास, व्यावहारिक कलाऍं, प्रायोगिक विज्ञान, खेल-कूद एवं मनोरंजक गतिविधियॉं आदि सम्मिलित है।

2. साक्षर भारत कार्यक्रम ‘‘राष्ट्रीय साक्षरता मिशन’’ की श्रृंखला में नवीनतम कड़ी है। साक्षर भारत कार्यक्रम अन्तर्गत 15 वर्ष या इससे अधिक आयु के समस्त वयस्कों को शिक्षित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है हांलकि इसमें महिलाओं का प्राथमिकता दी जायेगी। इस कार्यक्रम न केवल पूर्व कार्यक्रमों के संचालन में सामने आई कमियों एवं समस्याओं का निराकरण किया गया है अपितु अनेक नवीन विशेषताऍं भी सम्मिलित की गई है। इस नई योजना में बुनियादी साक्षरता, उत्तर साक्षरता एवं सतत्‌शिक्षा के कार्यक्रम सतत रूप से साथ-साथ संचालित होंगे। पूर्व कार्य योजना की चरणबद्ध क्रमिकता अब नई योजना का हिस्सा नहीं होंगे। इसके तहत्‌प्रौढ़ शिक्षा के लिए वैकल्पिक कार्यविधि के चयन के लिए लचीला न रखा जाएगा। अपने अपने निश्चित अधिकार क्षेत्र के भीतर सभी कार्यक्रमों के समन्वयन एवं प्रबंधन हेतु लोक शिक्षा केन्द्र स्थापित किए जाएगे। राज्य सरकार के साथ पंचायती राज संस्थान और समुदाय इस मिशन की मुख्य साझीदार संस्थाऍं होंगी। कार्य आंकलन एवं सहयोग की दृष्टि से प्रभावी प्रबोधन एवं मूल्यांकन तंत्र का प्रावधान होगा। इन सभी व्यवस्थाओं को कार्य रूप देने के लिए योजनान्तर्गत पर्याप्त बजट प्रावधान रखा गया है।

3.साक्षर भारत कार्यक्रम का विधिवत संचालन 1 अक्टूबर, 2009 से प्रारम्भ किया गया है। हांलकि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की अवधि दसवीं पंचवर्षीय योजना के साथ पूर्णता को प्राप्त हो रही थी तथापि एक विशेष व्यवस्था अन्तर्गत शेष बची हुई गतिविधियों की अनुमत अवधि 30 सितम्बर, 2009 तक विस्तारित की गई ताकि शेष रहे कार्य को पूर्ण किया जा सके। साक्षर भारत कार्यक्रम की शुरूआत के साथ राष्ट्रीय साक्षरता मिशन एवं इसके अन्तर्गत संचालित समस्त कार्यक्रम एवं गतिविधियॉं स्वत: प्रभाव से 30 सितम्बर, 2009 को पूर्ण माने गए।



उद्देश्य


3. साक्षर भारत मिशन के चार प्रमुख उद्देश्य है जो निम्नानुसार है:-
i. पन्द्रह और उससे ऊपर आयु वर्ग के असाक्षरों को कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करना।
ii. नव-साक्षरों का बुनियादी साक्षरता स्तर के आगे शिक्षार्जन जारी रखने और औपचारिक शिक्षा तंत्र में समतुल्यता परीक्षा के माध्यम से प्रवेश पाने की सक्षमता प्रदान करना।
iii. स्वजीवन एवं आय अर्जन की दशाओं में सुधार लाने हेतु नव साक्षरों को आवश्यक कुशलताओं से सुसज्ज़ित करना।
iv नव साक्षरों के लिए जीवन पर्यन्त शिक्षार्जन हेतु अवसर प्रदान करने के लिए सीखते-पढ़ते समाज की रचना करना।



लक्ष्य


4. साक्षर भारत मिशन का मुख्य लक्ष्य 15 वर्ष या इससे पर की आयु के सात करोड़ वयस्कों को कार्यात्मक साक्षरता प्रदान किया जाना है। मिशन का पूरक लक्ष्य 1-5 करोड़ वयस्कों को बुनियादी शिक्षा एवं समसंख्यक को व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाया जाना है। साक्षर भारत मिशन की अन्तिम लाभार्थी मुख्यत: महिला होंगी इसलिए इस पूरे कार्यक्रम को ही जेण्डर की कसौटी पर कसा जाएगा। इसके साथ ही निम्न साक्षरता दर वाले राज्यों के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यकों विशेषकर मुस्लिम आबादी, अन्य वंचित वर्गो एवं नव किशोर वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्यके लक्ष्य समूह एवं क्षेत्र के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारण तथा प्रत्येक निर्धारित लक्ष्य के लिए अनुकूल दृष्टिकोण एवं कार्यनीति अपनाई जाएगी।


राज्य ग्रामीण विकास संस्थान की भूमिका


5. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, हैदराबाद के द्वारा जनवरी 2010 में साक्षर भारत मिशन अन्तर्गत प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान से प्राप्त निर्देशानुसार राजस्थान राज्य ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा:-
1. एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम।
2. मास्टर टेनर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।
3. पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिको हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।
4. पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।
5.एस.आई.आर.डी.- राजस्थान द्वारा जिला प्रमुखगण, जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारीगण तथा जिला साक्षरता अधिकारीगण का दो दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम 5-6 मार्च, 2010 को आयोजित किया गया जिसके उद्घाटन सत्र को माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार ने संबोधित किया।






सम्बन्धित प्रश्न



Comments Mukesh.kumar.sahu. on 19-02-2024

Hamko.sarkar.ne.berojgar.kinu.kiya.

पंकज सिंह on 05-05-2023

साक्षरता कार्यक्रम की फाइल कैसे बनाएं

Amresh Kumar on 02-06-2022

क्या साक्षरता प्रेरकों पुणे रखा जाएगा या नहीं किसी को 10 साल फतवा करके बेरोजगार कर दीजिएगा अच्छा बात है Sarkar ko jindagi ke sath life salwar nahin karna chahie tha


Vikash kumar on 01-03-2022

Koi prerak ki naukari kar raha hai ki nhi eska jankari kaha se le

Shivtirth Chsturvedi on 14-08-2021

Submit

Sanjay dwivedi on 12-08-2021

Copy

Arti Mishra on 09-08-2021

Saksharta ke ghatak


Preeti sahu on 07-04-2021

Village ka resource map dikhaiye



P on 01-02-2020

Sakshar Bharat ke lie 2020_21 ke kendriye banta kitna ka hai

V.t on 08-09-2020

Sakshar Bharat mission m v.t ke bare me bataye

साक्षरता on 19-09-2020

उत्तर

Preeti sahu on 07-04-2021

Village ka resource map dikhaiye




नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment