MahaRaj Hari Singh Pati Patni महाराज हरि सिंह पति पत्नी

महाराज हरि सिंह पति पत्नी



GkExams on 24-09-2022


महाराज हरि सिंह के बारें में (Maharaja hari singh history) : इन महाशय का जन्म 21 सितंबर 1895 को जम्मू में हुआ था। यह जम्मू और कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराज थे।


MahaRaj-Hari-Singh-Pati-Patni


यह महाराज रणबीर सिंह के पुत्र और पूर्व महाराज प्रताप सिंह के भाई, राजा अमर सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्हें जम्मू-कश्मीर की राजगद्दी अपने चाचा, महाराज प्रताप सिंह से वीरासत में मिली थी। इन्होने वर्ष 1925 से लेकर 1947 तक कश्मीर पर शासन किया था।


महाराज हरि सिंह पति पत्नी :




इन्होने अपने जीवनकाल में चार विवाह (maharaja hari singh family) किये। उनकी पहली पत्नी धरम्पुर रानी श्री लाल कुन्वेर्बा साहिबा थी जिनसे उनका विवाह राजकोट में 7 मई 1913 को हुआ। उनकी दूसरी पत्नी चम्बा रानी साहिबा थी जिनसे उन्होंने 8 नवंबर 1915 में शादी की।


इसके बाद तीसरी पत्नी महारानी धन्वन्त कुवेरी बैजी साहिबा थी जिनसे उन्होंने धरम्पुर में 30 अप्रैल 1923 को शादी की। चौथी बीवी कानगरा की महारानी तारा देवी साहिबा थी जिनसे उन्हें एक पुत्र था।


जम्मू कश्मीर विलय पत्र :




जैसा की हम सबको पता है 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को आजादी प्राप्त हुई थी। लेकिन इस दिन की सुबह का भारत और 15 अगस्त 2022 की सुबह के भारत का भौतिक स्वरूप अलग है। तब हमें आजादी मिली थी, लेकिन देश के कई ऐसे क्षेत्र थे जो 15 अगस्त 1947 को भारत का हिस्सा नहीं थे।


एकीकरण की प्रक्रिया कैसे हुई?




कई क्षेत्र अब भारतीय संघ का अटूट हिस्सा हैं। भारत के इस एकीकरण के पीछे लौह पुरुष सरदार पटेल की कूटनीति और पंडित नेहरू का विजन है। आजादी प्राप्ति के दौरान भारत में करीब 562 देशी रियासतें थीं। सरदार पटेल तब अंतरिम सरकार में उपप्रधानमंत्री के साथ देश के गृहमंत्री थे। जूनागढ, हैदराबाद और कश्मीर को छोडक़र 562 रियासतों ने स्वेच्छा से भारतीय परिसंघ में शामिल होने की स्वीकृति दी थी।


आजादी के बाद भारत का एकीकरण :




इससे पहले जूनागढ़ पाकिस्तान में मिलने की घोषणा कर चुका था तो कश्मीर स्वतंत्र बने रहने की। जूनागढ़, कश्मीर तथा हैदराबाद तीनों राज्यों को सेना की मदद से विलय करवाया गया लेकिन भोपाल में इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी।


हैदराबाद का विलय :


18 सितंबर 1948 को मेजर जनरल चौधरी की अगुवाई में भारतीय सेना इस शहर में दाखिल हुई। और कुल मिलाकर ये ऑपरेशन 108 घंटे चला और हैदराबाद भारत का अभिन्न अंग बन गया।


कश्मीर का विलय :


24 अक्टूबर 1947 को हुए पाकिस्तानी हमले से यहाँ के महाराजा हरि सिंह परेशान हुए, और उनकी सेना कबायलियों का सामना करने में सक्षम नहीं थी। महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से सैन्य मदद मांगी।


भारत सरकार सैन्य मदद को तैयार थी लेकिन भारत ने कहा कि हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय करना होगा। महाराजा हरि सिंह ने विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किए और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया। जो आज भी है।


जूनागढ़ का विलय :


इससे पहले हमारे देश की सेनाओं ने मंगरोल और बाबरियावाड पर से नवाब का कब्जा छीन लिया। और भारत की सख्ती और जनता का मिजाज देखते हुए यहां का नवाब कराची भाग गया। 20 फरवरी, 1948 में जूनागढ़ में जनमत संग्रह कराया गया, इसमें 91 फीसदी लोगों ने भारत के पक्ष में विलय का मत दिया।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Himanshi on 22-09-2022

Raja hari sigh born in





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment