Balika Shiksha Ki Samasyaein बालिका शिक्षा की समस्याएं

बालिका शिक्षा की समस्याएं



GkExams on 18-08-2022


बालिका शिक्षा की समस्याएं : इस लेख के जरिये हम आपको लड़कियों को शिक्षा देने को लेकर मुद्दों (Girl Education Essay for Students) के बारें में बतायेंगे की ये क्यूँ जरूरी है और इसकी क्या उपयोगिता है....


Balika-Shiksha-Ki-Samasyaein


जैसा की दोस्तों पहले के ज़माने में लोग केवल महिलाओं को घर में ग्रहिणी बनाकर ही रखते थे। और ये केवल भारत की बात नही है बल्कि पूरी दुनियाभर में ऐसे किस्से हमे सुनने को मिलते है। कहीं पर वोट का अधिकार नही था तो कहीं पर पढाई करने का तो कहीं पर कोई नौकरी करने का अधिकार नही था।


इसी कड़ी के बीच दुनियाभर में कई ऐसी प्रथम महिलाएं बनी जो समाज से लड़ - झगड़कर आगे बढ़ने का बीड़ा उठाया और वो सफल भी हुई चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो उसमे महिलाओं को सफलता हाथ लगी। इन सबको देखते हुए आज के ज़माने में बालिकाओं के लिए शिक्षा जरूरी बन जाती है।


लेकिन दोस्तों इस प्रकार की शिक्षा में कई सारी समस्याएं आती है जिनसे लड़कियों को लड़ना पड़ता है, और आगे बढ़ना पड़ता है, समस्याएं निम्नलिखित प्रकार से है....


  • शैक्षिक अवसरों में असमानता
  • शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का अभाव
  • दोष पूर्ण पाठ्यक्रम
  • अपव्यय एवं अवरोधन की समस्या
  • अध्यापिकाओं का अभाव
  • आर्थिक समस्या
  • व्यवसायिक तथा तकनीकी शिक्षा की कमी



  • वर्तमान युग में महिलाओं का योगदान :




    वर्तमान समय में महिलाएं पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है, वह समाज के लिए एक गर्व और सराहना की बात है। फिर चाहे वह कोई भी वर्ग हो जैसे - राजनीति, टेक्नोलोजी, सुरक्षा समेत हर क्षेत्र में जहां जहां महिलाओं ने हाथ आजमाया उसे कामयाबी ही मिली।


    दोस्तों आज के समय अब तो ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आज की नारी (essay on women empowerment in india) अपनी उपस्थिति दर्ज न करा रही हो। और इतना सब होने के बाद भी वह एक गृहलक्ष्मी के रूप में भी अपना स्थान बनाए हुए है। जो की काबिल ए तारीफ है।


    लेकिन फिर भी भारत के संदर्भ में बात करें तो पाएंगे कि अब भी हमारे देश को महिलाओं की स्थिति सुधारने की जरुरत है। शिक्षा को निचले स्तर तक पहुंचा कर हम नारियों को सशक्त करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को भी अपने अधिकार के साथ समाज की मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए। एक सही दिशा में ही चलकर महिलाओं का सही विकास संभव है।


    भारत में नारी की स्थिति :




    हमारे देश में महिलाओं की स्थिति सदैव एक समान नही रही है। इसमें युगानुरूप परिवर्तन होते रहे हैं। उनकी स्थिति में वैदिक युग से लेकर आधुनिक काल तक अनेक उतार - चढ़ाव आते रहे हैं तथा उनके अधिकारों में तदनरूप बदलाव भी होते रहे हैं। वैदिक युग में स्त्रियों की स्थिति सुदृढ़ थी , परिवार तथा समाज में उन्हे सम्मान प्राप्त था।


    पहले के समय में हमारे देश में ऐसी - ऐसी कुप्रथाएं थी जिन्हें आज के समय में सोचने पर भी रूह कांप उठती है। इनमे से एक है सती प्रथा जी हाँ दोस्तों एक समय था जब नारी को अपने पति की मौत के बाद उसे उनके साथ जिंदा जलकर सती हो जाना पड़ता था। इस कुप्रथा से निजात दिलाने हेतु राजा राममोहन राय ने नारी हित में पहली बार ठोस कदम उठाया और सती प्रथा पर रोक लगा दी गयी।


    इसके अलावा समाज में कुप्रथाओ के वाहक कुछ विशेष वर्ग के पुरुषों ने नारी को समाजिक सुख सुविधाओं व शिक्षा से दूर रखा और नारी गुलामी की प्रतीक बन गई। नारी को समाजिक गतिविधियों में शामिल होने की छूट नहीं थी। और उसे अपने घर के अंदर भी अपना चेहरा घूघंट में छिपाकर रखना पड़ता था।


    इन सब बातों को देखते हुए हमे आज भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाते है जहाँ पर नारी की बिलकुल भी कदर नही होती है। खासकर गाँव के इलाकों में तो आज भी कई प्रकार की कुप्रथाएं मौजूद है। इसलिए इस प्रकार की कुप्रथाओं से आज हमे लड़ने की सख्त जरूरत है।




    सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Antima on 09-10-2020

    Balika shiksha ki smshaye





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment