Rajasthan Me prajamandal Andolan राजस्थान में prajamandal आंदोलन

राजस्थान में prajamandal आंदोलन



GkExams on 18-11-2018

जयपुर प्रजा मंडल :

तिथि1931
संस्थापककर्पूरचन्द पाटनी व जमनालाल बजाज
  • राजस्थान का प्रथम प्रजा मंडल
  • जेंटलमेन्स एग्रीमेंट – तत्कालीन प्रजामंडल अध्यक्ष श्री हीरा लाल शास्त्री तथा जयपुर रियासत के प्रधानमंत्री सर मिर्जा इस्माइल के मध्य समझौता हुआ, जिसमे महाराजा ने राज-काज में जनता को शामिल करने कि आपनी नीति का उल्लेख किया |
  • वर्ष 1936 में हीरालाल शास्त्री के सहयोग से और जमनालाल बजाज के प्रयासों से “जयपुर राज्य प्रजामंडल” का पुनरुद्भव हुआ |
  • जयपुर प्रजामंडल ने खुद को भारत छोड़ो आन्दोलन से अलग रखा |
  • वर्ष 1938 में जमनालाल बजाज जयपुर प्रजामंडल के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए |
  • 12 मार्च 1939 को हीरा लाल शास्त्री ने जयपुर दिवस मनाने कि घोषणा की |
  • जयपुर राज्य राजस्थान का पहला राज्य था जिसके मंत्रिमंडल में गैर-सरकारी सदस्य भी थे |
  • “जयपुर राज्य प्रजामंडल” के प्रथम अधिवेशन में “कस्तूरबा गाँधी” ने भाग लिए था |

मारवाड़ प्रजामंडल :

तिथि1934
संस्थापकजय नारायण व्यास
  • मारवाड़ यूथ लीग – जय नारायण व्यास के द्वारा 10 मई, 1931 को संस्था की स्थापना हुई |
  • मारवाड़ लोक परिषद् : 16 मई, 1938 को संस्था की स्थापना हुई, रणछोड दास गट्टानी पहले अध्यक्ष बने |
  • 28 मार्च 1941 को मारवाड़ में उत्तरदायी शासन दिवस के रूप में मनाया गया |
  • 19 जून, 1942 को परिषद् के कार्यकर्त्ता बाल मुकुंद बिस्सा की जेल में पुलिस यातना के कारन मृत्यु |
  • जय नारायण व्यास ने “उत्तरदायी शासन के लिये संघर्ष”, “मार्च में संघर्ष क्यों” पुस्तके लिखी |
  • संविधान सभा में जोधपुर से सी.एस.वेंकटाचारी तथा जय नारायण व्यास को प्रतिनिधि बना कर भेजा |

मेवाड़ प्रजामंडल :

तिथि24 अप्रैल, 1938
संस्थापकमाणिक्य लाल वर्मा, अध्यक्ष श्री बलवन्त सिंह मेहता
  • 24 सितम्बर, 1938 को गैर-कानूनी घोषित किया, 22 फरवरी, 1941 को प्रतिबन्ध हटाया
  • 25-26 नवम्बर, 1941 को श्री माणिक्यलाल वर्मा की अध्यक्षता में पहला अधिवेशन आयोजित किया, जिसकाउद्घाटन आचार्य जे. बी. कृपलानीने किया।
  • मेवाड़कावर्तमानशासन नामक पुस्तिका माणिक्य लाल वर्मा ने लिखी |
  • 31 दिसम्बर, 1945 एवं 1 जनवरी, 1946 को उदयपुर के सलेटिया मैदान में अखिल भारतीय देसी लोक राज्य परिषद् का छठाअधिवेशनपं. जवाहरलालनेहरूकीअध्यक्षता में हुवा |

डूंगरपुर प्रजामंडल :

तिथि1 अगस्त, 1944
संस्थापकश्री भोगीलाल पण्ड्या, अन्य सदस्य शिवलाल कोटड़िया, कुरीचंद जैन, छगनलाल मेहता, गौरीशंकर उपाध्याय, हरी देव जोशी
  • पुनावाडा कांड – डूंगरपुर के ग्राम पूनावाडा में अध्यापक शिव राम भील को घोर यातनाएं दी गयी |
  • सेवाश्रम – डूंगरपुर में खादी के प्रसार हेतु गौरीशंकर उपाध्याय द्वारा स्थापित संस्था |
  • सेवक – गौरीशंकर उपाध्याय द्वारा निकाला जाने वाला हस्त लिखित समाचार-पत्र |

बीकानेर प्रजामंडल :

तिथि4 अक्टूबर, 1936
संस्थापकवैद्य मघाराम वैद्य (अध्यक्ष), लक्ष्मणदास स्वामी द्वारा गठित।
  • कलकत्ता में स्थापित
  • विजय सिंह मेहता – नादिर शाही पुस्तक लिखी |

भरतपुर प्रजामंडल :

तिथिदिसम्बर, 1938
संस्थापकगोपीलाल यादव (अध्यक्ष), श्री किशनलाल जोशी (संस्थापक), श्री जुगल किशोर चतुर्वेदी, मास्टर आदित्येन्द्र, ठाकुर देशराज आदि
  • 1939 में इसका नाम बदलकर भरतपुर प्रजा परिषद् रखा, मास्टर आदित्येन्द्र भरतपुर प्रजा परिषद् के अध्यक्ष बने |
  • जुगल किशोर चतुर्वेदी दुसरे जवाहर लाल नेहरु के नाम से प्रसिद्ध |
  • गोकुल वर्मा शेर-ए-भरतपुर के नाम से प्रसिद्ध |

अलवर प्रजामंडल :

तिथि1938
संस्थापकपं. हरिनारायण शर्मा एवं कुंजबिहारी लाल मोदी
  • महाराजा जय देव सिंह राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रति सहानुभूति का भाव रखते थे, इन्होने स्वदेशी कपडा पहनने का प्राण लिया |

धौलपुर प्रजामंडल :

तिथि1936
संस्थापककृष्णदत्त पालीवाल, श्री मूलचंद, श्री ज्वालाप्रसाद जिज्ञासु, इंदु लाल जौहरी आदि
  • धौलपुर में जन-जागृति का श्रेय यमुना प्रसाद वर्मा को जाता है, 1910 में आचार सुधारिनी सभा का गठन किया था |

बांसवाड़ा प्रजामंडल :

तिथि27 मई 1945
संस्थापकभूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी, धूलजी भाई भावसार, मणिशंकर नागर, हरिदेव जोशी आदि
  • चिमन लाल मालोत ने 1930 में शांत सेवा कुटीर कि स्थापना की |
  • महिला मंडल श्रीमती विजय बहिन भावसार के नेतृत्व में गठित प्रजामंडल का सहयोगी संगठन था |

अन्य प्रजामंडल :

प्रजामंडलतिथिसंस्थापक
बूंदी प्रजामंडल1931कांति लाल मेहता
हाडौती प्रजामंडल1934पं. नयनूराम शर्मा एवं प्रभुलाल विजय
सिरोही प्रजामंडल23 जनवरी, 1939श्री गोकुलभाई भट्ट (अध्यक्ष), श्री धर्मचंद सुराणा, घीसालाल चौधरी
शाहपुरा प्रजामंडल18 अप्रैल, 1938रमेशचन्द्र औझा, लादूराम व्यास, अभय सिंह डांगी
कोटा प्रजामंडल1938पं. नयनूराम शर्मा, अभिन्न हरि, तनसुख लाल मित्तल
करौली प्रजामंडलअप्रैल, 1939श्री त्रिलोकचन्द माथुर, चिरंजीलाल शर्मा व कुँवर मदन सिंह
किशनगढ़ प्रजामंडल1939श्री कांतिलाल चौथानी
कुशलगढ़ प्रजामंडलअप्रैल, 1942श्री भँवरलाल निगम (अध्यक्ष) व कन्हैयालाल सेठिया
प्रतापगढ़ प्रजामंडल1945चुन्नीलाल एवं अमृतलाल
जैसलमेर प्रजामंडल15 दिसम्बर, 1945मीठालाल व्यास
झालावाड़ प्रजामंडल25 नवम्बर, 1946माँगीलाल भव्य (अध्यक्ष), मकबूल आलम (उपाध्यक्ष)





सम्बन्धित प्रश्न



Comments Punawara kand on 25-12-2022

What

Pumwda kand on 02-02-2022

रिप्लाई





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment