Mandla Zila Madhy Pradesh मंडला जिला मध्य प्रदेश

मंडला जिला मध्य प्रदेश



GkExams on 15-01-2023



मंडला जिले के बारें में (About Mandla District In Hindi) : यह जिला भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 8,771 वर्गकिलोमीटर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मंडला की कुल आबादी, 1,054,905 है। जिनमे पुरुषों की जनसंख्या, 525,272 और महिलाओं की जनसंख्या, 529,633 है।


जानकारी रहे की इस जिले का सबसे उपजाऊ हिस्सा बंजर नदी की घाटी में पड़ता है जो नर्मदा की एक फीडर नदी है, जिले का यह उपजाऊ हिस्सा ‘हवेली’ कहलाता है। ‘हवेली’ के दक्षिणी भाग का पहाड़ी इलाका घने जंगलों से घिरा है। धान, गेहूं और तेल के बीज प्रमुख रूप से नदियों की घाटियों में पैदा होते हैं। लाख का उत्पादन, लकड़ी की कटाई, पान की खेती, पशुपालन, उत्पादन चटाई और रस्सियाँ लोगों के मुख्य रोजगार हैं।


ध्यान रहे की प्रशासनिक उद्देश्य के लिए, मंडला जिला को छह तहसीलों और नौ विकास खंडों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा मंडला में तीन उपज मंडी हैं, जो इस प्रकार है...


1. मण्डला
2. नैनपुर
3. बिछिया


मंडला जिले का नक्शा :




Mandla-Zila-Madhy-Pradesh


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप मंडला जिले के नक्शे (Map Of Mandla District) को आसानी से समझ सकते है।


मंडला जिले का इतिहास :




मध्यप्रदेश के इस जिले का इतिहास (History Of Mandla District) बहुत ही शौर्यता और वीरता पूर्ण रहा है, रानी दुर्गावती और अवन्ति बाई की वीर गाथाये सभी देश प्रेमिओ को स्मरण होंगी, जिनमे से एक ने अकबर को धूल छटा दी दी थी जबकि दूसरी रानी हमेशा अंग्रेजो पर भारी पड़ी।


1480 से पहले यह भूभाग महिस्मती के नाम से जाना जाता था, और यह गोंडवाना भूभाग का अंश था,1480 में यहाँ के शासक राजे संग्राम शाह मड़ावी बने जिनके नाम पर इस भूभाग का नाम मण्डला पड़ा और इस राज्य का बहुत विस्तार भी हुआ।


1564 में अकबर के एक कारिंदे आसफ शाह ने यहां पर हमला किया जिसका रानी दुर्गावती ने बहुत वीरता पूर्वक सामना किया और लगभग धूल ही चटा दी थी मगर मुगलो की नीचता के कारण हार गयी, इसके बाद मंडला 1742 में मराठाओ के अधीन आ गया था।


फिर इसके बाद वर्ष 1818 में मंडला और अन्य मराठो क्षेत्रो को लेकर एंग्लो मराठा युद्ध हुआ, मराठे बड़ी वीरता से लडे, 1857 की प्रथम स्वतंत्रता के युद्ध में भी यहाँ पर कोई हलचल नहीं हुयी और ये उस संग्राम से बिलकुल अछूता रहा, 1861 में मंडला केंद्रीय राज्य का भाग बना, 1867 में यहाँ पर नगर पालिका स्थापित हुयी और इसके बाण इस जिले की मान्यता मिली जो की आज तक है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment