Samsootri Vibhajan Kin Cells Me Hota Hai समसूत्री विभाजन किन कोशिकाओं में होता है

समसूत्री विभाजन किन कोशिकाओं में होता है



GkExams on 17-10-2022


सही उत्तर : यूकेरियोटिक


व्याख्या :


कोशिका विभाजन के माध्यम से जीव बढ़ते और प्रजनन करते हैं. यूकेरियोटिक कोशिकाओं में, नई कोशिकाओं का उत्पादन समसूत्री (Mitosis) और अर्धसूत्री (Meiosis) विभाजन के परिणामस्वरूप होता है। समसूत्री में दो एकसमान कोशिकाओं का निर्माण होता है और दूसरी ओर, अर्धसूत्री विभाजन में चार का निर्माण होता है, जिनमें से प्रत्येक में मूल कोशिका से 1/2 गुणसूत्र (Chromosomes) होते हैं।


समसूत्री विभाजन (Mitosis Division) के बारें में :




इस कोशिका विभाजन को ‘कायिक कोशिका विभाजन’ (Somatic cell division) भी कहा जाता है क्योंकि यह विभाजन कायिक कोशिकाओं में होता है और दो एकसमान कोशिकाओं का निर्माण होता है। समसूत्री विभाजन में हालाँकि कोशिका का विभाजन होता है लेकिन गुणसूत्रों की संख्या समान बनी रहती है।


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की माइटोसिस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1882 ई। में "वाल्थर फ्लोमिंग" द्वारा किया गया था। उन्होंने ही कोशिका विभाजन का नाम माइटोसिस (Mitosis) रखा जिसका अर्थ है- धागे की तरह निर्माण।


Mitosis Division Diagram :




Samsootri-Vibhajan-Kin-Cells-Me-Hota-Hai


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप mitosis division diagram को आसानी से समझ सकते है।


समसूत्री विभाजन के महत्व :




  • इसके द्वारा पुत्री कोशिकाओ में गुणसूत्रों की संख्या और आनुवांशिकता स्थिर बनी रहती है।
  • यह क्षतिग्रस्त भागों की मरम्मत और पुर्नजनन और घावों को भरने के लिए नयी कोशिकाएं प्रदान करता है।
  • यह विखण्डन , मुकुलन , तना कर्तन आदि के द्वारा अलैंगिक प्रजनन में सहायता करता है।



  • जीव विज्ञानं से सम्बन्धित अधिक पढने के लिए यहाँ क्लिक करें




    सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Govind meravi on 28-11-2023

    रक्त क्या है

    Payal on 11-10-2021

    Samsutri विभाजन की आवस्थाओ ka वर्णन





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment