Shicago Vyakhyan Ka Saransh शिकागो व्याख्यान का सारांश

शिकागो व्याख्यान का सारांश



GkExams on 15-01-2021



अमेरिकावासी मेरे भाइयों और बहनों आपने जिस स्नेह के साथ हम लोगों का स्वागत किया हैं उसके प्रति आभार प्रकट करने के निमित्त खड़े होते समय मेरा हृदय हर्ष से पूर्ण हो रहा हैं।
संसार में संन्यासियों की सबसे प्राचीन परम्परा की ओर से मैं आपको धन्यवाद देता हूँ, और सभी सम्प्रदायों एवं मतों के कोटि कोटि हिन्दुओं की ओर से भी धन्यवाद देता हूँ मैं इस मंच पर से बोलने वाले उन कतिपय वक्ताओं के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ जिन्होंने आपको यह बतलाया है कि सुदूर देशों के ये लोग सहिष्णुता का भाव विविध देशों में प्रचारित करने के गौरव का दावा कर सकते हैं।
मैं एक ऐसे धर्म का अनुयायी होने में गर्व का अनुभव करता हूँ जिसने संसार को सहिष्णुता तथा सार्वभौम स्वीकृत- दोनों की ही शिक्षा दी हैं।
हम भारतीय लोग सब धर्मों के प्रति केवल सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते वरन समस्त धर्मों को सच्चा मान कर स्वीकार करते हैं।
मुझे ऐसे देश का व्यक्ति होने का अभिमान है जिसने इस पृथ्वी के समस्त धर्मों और देशों के उत्पीड़ितों और शरणार्थियों को आश्रय दिया है , मुझे आपको यह बतलाते हुए गर्व होता हैं कि हमने अपने ह्रदय में उन यहूदियों के विशुद्धतम अवशिष्ट को स्थान दिया था जिन्होंने दक्षिण भारत आकर उसी वर्ष शरण ली थी जिस वर्ष उनका पवित्र मन्दिर रोमन जाति के अत्याचार से धूल में मिला दिया गया था।
ऐसे धर्म का अनुयायी होने में मैं गर्व का अनुभव करता हूँ जिसने महान जरथुष्ट जाति को शरण दी और जिसका पालन वह अब तक कर रहा है।
भाईयो मैं आप लोगों को कुछ पंक्तियाँ सुनाता हूँ जिसकी आवृति मैं बचपन से कर रहा हूँ और जिसकी आवृति प्रतिदिन लाखों मनुष्य किया करते हैं: रुचीनां वैचित्र्यादृजुकुटिलनानापथजुषाम्। नृणामेको गम्यस्त्वमसि पयसामर्णव इव।। अर्थात जैसे विभिन्न नदियाँ भिन्न भिन्न स्रोतों से निकलकर समुद्र में मिल जाती हैं उसी प्रकार हे ईश्वर, भिन्न भिन्न रुचि के अनुसार विभिन्न रास्ते से जानेवाले लोग अन्त में तुझमें ही आकर मिल जाते हैं।
यह सभा, जो अभी तक आयोजित सर्वश्रेष्ठ पवित्र सम्मेलनों में से एक है स्वतः ही गीता के इस अद्भुत उपदेश की घोषणा करती है।
ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्। मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः।। अर्थात जो कोई मेरी ओर आता है, चाहे किसी प्रकार से हो, मैं उसको प्राप्त होता हूँ, लोग भिन्न मार्ग द्वारा प्रयत्न करते हुए अन्त में मेरी ही ओर आते हैं।
साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और उनकी वीभत्स वंशधर धर्मान्धता इस सुन्दर पृथ्वी पर बहुत समय तक राज्य कर चुकी हैं।
ये सब वो कारक है जो पृथ्वी को हिंसा से भरते रहें है, सभ्यताओं को नष्ट करते हुए पूरे के पूरे देशों को निराशा के गड्डे में डालते रहे हैं।
यदि ये राक्षसी शक्तियाँ न होतीं तो मानव समाज आज की अवस्था से कहीं अधिक उन्नत हो गया होता, पर अब उनका समय आ गया हैं और मैं आन्तरिक रूप से आशा करता हूँ कि आज सुबह इस सभा के सम्मान में जो करतल ध्वनि हुई है वह समस्त धर्मान्धता का,तलवार या लेखनी के द्वारा होनेवाले सभी उत्पीड़नों का तथा एक ही लक्ष्य की ओर अग्रसर होने वाले मानवों की पारस्पारिक कटुता का मृत्यु निनाद सिद्ध हो।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments सवाल on 10-03-2024

शिकागो व्याख्यान का सारांश लिखिए

Tara Singh on 20-04-2022

शिकागो से स्वामी विवेकानंद के द्वारा लिखे गए प्रश्नों का सारांश लिखिए

Priyanka keer on 03-04-2022

धार्मिक एकता के विषय में स्वामी विवेकानंद ने क्या कहा था?


Boby Suriya on 27-02-2022

Me kon hu

Imran on 28-12-2021

शिकागो व्याख्यान का सारांश लिखीऐ

मनोज on 20-07-2021

शिकांगों व्याखान में स्वामी विवेकानंद ने क्या संदेश दिया था

Motilal Lal on 16-07-2021

Shikha gobhi ki saras likhiye shabdon mein


Ragnigupta on 16-07-2021

Sikago vykhyan ka sarans apne sabdo me likho



Santosh on 15-09-2020

Sikago vyakhan party ka saransh

Santosg on 15-09-2020

Sikago vyakhan path ka saransh

Soniya namdev on 15-09-2020

Shiva go back path ka Saransh likhiye

ओशीन on 20-09-2020

शिकागो व्याख्यान का सारांश लिखिए?


Kishor nayak on 27-09-2020

Sikago see swami vivekanand ka Patra sar likhia

Ritik on 28-10-2020

Chicago vyakhya par sar likhiye

Pirti chouhan on 24-12-2020

Shikago viyakhayan ka sarnsh

सोनिया on 26-12-2020

सिकागो व्याख्यान का सारांश लिखिए?

Sikhao vekhya ka Saransh on 02-01-2021

Chicago vyakhyan ka Saransh

Abcd on 14-01-2021

Shikago vyakhyan ka Saransh in hindi


Priyanshi solanki on 17-01-2021

Chicago vyakhyan path ka sharansh likhiye

Mandakini Nagmani on 17-06-2021

Sikago se vivekananda ka patra ka saransh bataiye

Laxmi on 08-07-2021

Shikago vakyan ka sarans aapne sabdo me likiye

Khushboo uikey on 09-07-2021

कर्मधार कि व्याख्या कीजीए

Kapilmuni Gupta on 13-07-2021

Chickenguniya Khan ka Saransh Apne shabdon Mein likhiye

Aarti verma on 14-07-2021

Chicago vyakhya sandesh Apne shabdon mein likhiye



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment