karnataka government logo in kannada karnataka government logo in kannada

karnataka government logo in kannada



GkExams on 20-02-2023


कर्नाटक के बारे में (About Karnataka State In Hindi) : यह भारत का एक दक्षिण-पश्चिमी राज्य है। यह अरब सागर से पश्चिम, में और तेलंगाना से उत्तर-पूर्व में सीमावर्ती है। इसके पूर्व में तमिलनाडु, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु और दक्षिण में केरल है।


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की यह मूल रूप से "मैसूर" राज्य के रूप में जाना जाता था लेकिन 1973 में इसका नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया। बैंगलोर या बेंगलुरु भारत की राजधानी और एक बड़ा आईटी हब या सिलिकॉन वैली है।


वर्ष 2014 के आंकड़ों के मुताबिक यहाँ की कुल जनसख्या 6.41 करोड़ है। ध्यान रहे की कर्नाटक राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी जिसे मैसूर नाम से जाना जाता था।


इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 191,791 वर्ग किलोमीटर है। जो भारत के सबसे बड़े राज्यों की सूची में छठे स्थान पर आता है। कर्नाटक का राजकीय पशु - हाथी, राजकीय पक्षी - नीलकंठ, राजकीय वृक्ष - चंदन का पेड़ और राजकीय फूल - कमल का फूल है।


Karnataka State Map :



karnataka-government-logo-in-kannada


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप Karnataka State Map को आसानी से समझ सकते है।


Karnataka government logo in kannada :




karnataka-government-logo-in-kannada

कर्नाटक के जिले (Karnataka Districts) :




यहाँ हम आपको कर्नाटक के जिलों के नाम की सूची (karnataka districts list) से अवगत करा रहे है, जिनकी कुल संख्या 31 है....


  • बागलकोट
  • बैंगलोर अर्बन
  • बैंगलोर ग्रामीण
  • बेलगाम जिला
  • बेल्लारी
  • बीदर
  • विजयपुर
  • चामराजनगर
  • चिकबल्लापुर
  • चिकमंगलूर
  • चित्रदुर्ग
  • दक्षिण कन्नड़
  • दावणगेरे
  • धारवाड़
  • गदग
  • गुलबर्गा
  • हासन
  • हावेरी
  • कोडागू
  • कोलार
  • कोप्पल
  • मांडया
  • मैसूर
  • रायचूर
  • रामनगर
  • शिमोगा
  • तुमकुर
  • उडुपी
  • उत्तर कन्नड़
  • विजयनगर
  • यादगार



  • कर्नाटक की संस्कृति :




    कर्नाटक राज्य में विभिन्न बहुभाषायी और धार्मिक जाति-प्रजातियां बसी हुई हैं। इनके लंबे इतिहास ने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर में अमूल्य योगदान दिया है। कन्नड़िगों के अलावा, यहां तुलुव, कोडव और कोंकणी जातियां, भी बसी हुई हैं। यहां अनेक अल्पसंख्यक जैसे तिब्बती बौद्ध तथा अनेक जनजातियाँ जैसे सोलिग, येरवा, टोडा और सिद्धि समुदाय हैं जो राज्य में भिन्न रंग घोलते हैं।


    इस राज्य की परंपरागत लोक कलाओं में संगीत, नृत्य, नाटक, घुमक्कड़ कथावाचक आदि आते हैं। मालनाड और तटीय क्षेत्र के यक्षगण, शास्त्रीय नृत्य-नाटिकाएं राज्य की प्रधान रंगमंच शैलियों में से एक हैं। यहां की रंगमंच परंपरा अनेक सक्रिय संगठनों जैसे निनासम, रंगशंकर, रंगायन एवं प्रभात कलाविदरु के प्रयासों से जीवंत है। इन संगठनों की आधारशिला यहां गुब्बी वीरन्ना, टी फी कैलाशम, बी वी करंथ, के वी सुबन्ना, प्रसन्ना और कई अन्य द्वारा रखी गयी थी।


    वीरागेस, कमसेल, कोलाट और डोलुकुनिता यहां की प्रचलित नृत्य शैलियां हैं। मैसूर शैली के भरतनाट्य यहां जत्ती तयम्मा जैसे पारंगतों के प्रयासों से आज शिखर पर पहुंचा है और इस कारण ही कर्नाटक, विशेषकर बंगलौर भरतनाट्य के लिए प्रधान केन्द्रों में गिना जाता है।


    कर्नाटक संगीत पर आधारित एक अन्य शास्त्रीय संगीत शैली है, जिसका प्रचलन कर्नाटक राज्य में है। कन्नड़ भगवती शैली आधुनिक कविगणों के भावात्मक रस से प्रेरित प्रसिद्ध संगीत शैली है। मैसूर चित्रकला शैली ने अनेक श्रेष्ठ चित्रकार दिये हैं, जिनमें से सुंदरैया, तंजावुर कोंडव्य, बी.वेंकटप्पा और केशवैय्या हैं। राजा रवि वर्मा के बनाये धार्मिक चित्र पूरे भारत और विश्व में आज भी पूजा अर्चना हेतु प्रयोग होते हैं।


    कर्नाटक में महिलाओं की परंपरागत भूषा साड़ी है। कोडगु की महिलाएं एक विशेष प्रकार से साड़ी पहनती हैं, जो शेष कर्नाटक से कुछ भिन्न है। राज्य के पुरुषों का परंपरागत पहनावा धोती है, जिसे यहां पाँचे कहते हैं। वैसे शहरी क्षेत्रों में लोग प्रायः कमीज-पतलून तथा सलवार-कमीज पहना करते हैं। राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में विशेष शैली की पगड़ी पहनी जाती है, जिसे मैसूरी पेटा कहते हैं और उत्तरी क्षेत्रों में राजस्थानी शैली जैसी पगड़ी पहनी जाती है और पगड़ी या पटगा कहलाती है।



    Comments



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment