European Sangh Ka Itihas यूरोपीय संघ का इतिहास

यूरोपीय संघ का इतिहास



GkExams on 13-01-2023


यूरोपीय संघ के बारें में (About European Union In Hindi) : इस संघ को सक्षिप्त में "EU" के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्यत: यूरोप में स्थित 27 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। ध्यान रहे की यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम के ब्रसेल्स में है।


इस संघ का मुख्य उद्देश्य इसमें शामिल देशो के लिए आंतरिक सीमाओं के बिना स्वतंत्रता, सुरक्षा एवं न्याय प्रदान करना है। इस प्रकार यह संघ अपने सभी नागरिकों के लिये शांति, मूल्य एवं कल्याण को प्रोत्साहित करता है। इस यूरोपीय संघ को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तिओं में शामिल किया गया हैं।


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की यूरोपीय यूनियन (how many countries in european union) का अपना खुद का संसद भी है जिसमे यह अपनी खुद की नीतियां बनाते है जिसको यूरोपीय यूनियन के हर एक सदस्य के लिए लागू होती हैं।


European Union Map :




European-Sangh-Ka-Itihas


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप European Union Map 2023 को आसानी से समझ सकते है।


यूरोपीय संघ का इतिहास :




सबसे पहले 1950 में बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, लक्सेम्बर्ग,और निथरलैंड इन 6 देशों ने मिलकर यूरोपीय व्यापर क्षेत्र की अवधारणा की स्थापना की थी। इसे बाद साल 1957 में रोम की संधि – इसने 1968 में सीमा शुल्क को हटा दिया था। 1979 में इस संघ में डेनमार्क, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, को इसमें जोड़ा गया था। और पहली यूरोपीय संघ संसद भी 1979 में ही बनाई गयी थी।


और फिर 1981 में इस संघ में ग्रीस, स्पेन और पुर्तगाल देश भी शामिल हो गये थे। इसके बाद 1992 ईस्वी में यूरोपीयन कम्युनिटी के सदस्य देशों ने ‘मॉस्ट्रिच की संधि’ हस्ताक्षरित की थी। चूँकि यह संधि नीदरलैंड्स के मॉस्ट्रिच नामक शहर में हुई थी, इसीलिए इस संधि को ‘मॉस्ट्रिच की संधि’ कहा जाता है।


इसके आधार पर यूरोपीयन कम्युनिटी के सदस्यों ने यह निर्णय लिया था कि अब यूरोप के एकीकरण के लिए और आगे बढ़ना चाहिए। इसी संधि के माध्यम से यूरोपीय कमीशन का नाम बदलकर ‘यूरोपीय संघ (European Union)' रख दिया गया था। इस प्रकार इस संघ की स्थापना 01 नवंबर 1993 में हुई।


फिर वर्ष 1995 में भी कई देश यूरोपीय संघ का हिस्सा बने जैसे की- ऑस्ट्रिया ,स्वीडन ,फ़िनलैंड और साल 2004 में भी कई से देश इसके सदस्य बने जैसे की -सायप्रस, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, माल्टा, पोलैंड, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया देश भी इसमें जुड़े।


इसके बाद वर्ष 2007 में बुल्गारिया और रोमानिया भी इस संघ का हिस्सा बने और वर्ष 2009 में यूरोपीय संसद की शक्तिओं में वृद्धि की गयी इसने यूरोपीय संघ को अंतर्राष्ट्रीय संधियों पर बातचीत करने व हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया।


यूरोपियन संघ में शामिल देशों की सूची :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा यूरोपियन संघ में शामिल सभी 27 देशों की सूची (european union countries list) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


1. डेनमार्क


2. जर्मनी


3. लक्सम्बर्ग


4. फ्रांस


5. इटली


6. पुर्तगाल


7. ग्रीस


8. बेल्जियम


9. आयरलैंड


10. स्पेन


11. लातविया


12. पोलैंड


13. एस्टोनिया


14. हंगरी


15. फ़िनलैंड


16. स्वीडन


17. ऑस्ट्रिया


18. रोमानिया


19. क्रोएशिया


20. नीदरलैंड


21. चेक रिपब्लिक


22. साइप्रस


23. बुल्गारिया


24. स्लोवेनिया


25. स्लोवाकिया


26. माल्टा


27. लिथुआनिया




सम्बन्धित प्रश्न



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment