Chetak Ki Veerta Par Kavita चेतक की वीरता पर कविता

चेतक की वीरता पर कविता



Pradeep Chawla on 13-10-2018


मेवाड़–केसरी देख रहा,


केवल रण का न तमाशा था।


वह दौड़–दौड़ करता था रण,


वह मान–रक्त का प्यासा था।





चढ़कर चेतक पर घूम–घूम


करता मेना–रखवाली था।


ले महा मृत्यु को साथ–साथ¸


मानो प्रत्यक्ष कपाली था।





रणबीच चौकड़ी भर-भर कर,


चेतक बन गया निराला था


राणाप्रताप के घोड़े से,


पड़ गया हवा का पाला था।





जो तनिक हवा से बाग हिली,


लेकर सवार उड जाता था


राणा की पुतली फिरी नहीं,


तब तक चेतक मुड जाता था।





गिरता न कभी चेतक तन पर,


राणाप्रताप का कोड़ा था


वह दौड़ रहा अरिमस्तक पर,


वह आसमान का घोड़ा था।





था यहीं रहा अब यहाँ नहीं,


वह वहीं रहा था यहाँ नहीं


थी जगह न कोई जहाँ नहीं,


किस अरि मस्तक पर कहाँ नहीं।





निर्भीक गया वह ढालों में


सरपट दौडा करबालों में


फँस गया शत्रु की चालों में





बढते नद सा वह लहर गया,


फिर गया गया फिर ठहर गया


बिकराल बज्रमय बादल सा,


अरि की सेना पर घहर गया।





भाला गिर गया गिरा निशंग,


हय टापों से खन गया अंग


बैरी समाज रह गया दंग,


घोड़े का ऐसा देख रंग।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments शायरी on 12-05-2019

शायरी

Pooja on 27-09-2018

Dhaal talwar aur tiro me se wahe kese chalta tha

Roshan Bothra on 08-09-2018

Chotanikara se Bagri Lekar samvad jata tha yeh pankti ka Arth kya hai


Safina ahmad on 27-08-2018

Chetak k visestao k ullekh kijye





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment