Hindi Me Psychology Me Samayojan Ki Paribhasha हिंदी में मनोविज्ञान में समायोजन की परिभाषा

हिंदी में मनोविज्ञान में समायोजन की परिभाषा



GkExams on 12-05-2019

मनोविज्ञान में, परस्पर विरोधी आवश्यकताओं को संतुलित करने की व्यवहार-सम्बन्धी प्रक्रिया को समायोजन (adjustment) कहते हैं। इसी प्रकार पर्यावरण की कठिनाइयों एव्ं बाधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवहार में जो परिवर्तन किये जाते हैं उन्हें समायोजन कहते हैं।



समायोजन शब्द अंग्रेजी के Adjustment का हिन्दी रूपान्तरण है। समायोजन का अर्थ है—सुव्यवस्था अथवा अच्छे ढंग से परिस्थितियों को अनुकूलन बनाने की प्रक्रिया जिससे की व्यक्ति की आवश्यकताएँ पूरी हो जायें और उसमें मानसिक द्वन्द्व की स्थिति उत्पन्न न हो।

समायोजन की प्रक्रिया से तात्पर्य व्यक्ति की आवश्यकताएँ व उनको पूरा करने वाली परिस्थितियों के बीच तालमेल स्थापित करने से है। जो व्यक्ति इन दोनों (परिस्थिति एवं आवश्यकता) के बीच तालमेल स्थापित नहीं कर पाता है ऐसा व्यक्ति तनाव, चिन्ता, कुण्ठा आदि का शिकार होकर असामान्य व्यवहार करने लग जाता है।

इस असामान्य व्यवहार को कुसमायोजन/ मानसिक रोग ग्रस्तता कहते है।

समायोजन की मुख्य परिभाषाएँ—

कॉलमेन के अनुसार—समायोजन व्यक्ति की अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा कठिनाईयों के निराकरण के प्रयासों का परिणाम है।

स्मिथ के अनुसार—अच्छा समायोजन वह है जो यथार्थ पर आधारित तथा सन्तोष देने वाला है।

स्किनर के अनुसार—समायोजन शीर्षक के अन्तर्गत हमारा अभिप्राय इन बातों से है, सामुहिक क्रियाकलापों में स्वस्थ तथा उत्साहमय ढंग से भाग लेना समय पर नेतृत्व का भार उठाने की सीमा तक उत्तरदायित्व वहन करना तथा सबसे बढ़कर समायोजन में अपने को किसी भी प्रकार को धोखा देने से बचने की कोशिश करना है।

समायोजित व्यक्ति के लक्षण—

(1) सुसमायोजित व्यक्ति वातावरण एवं परिस्थितियों का ज्ञान और नियंत्रण रखने वाला एवं उन्हीं के अनुसार आचरण करने वाला होता है।

(2) स्वयं और पर्यावरण के मध्य सन्तुलन बनाये रखता है।

(3) अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं के अनुसार पर्यावरण एवं वस्तुओं का लाभ उठाता है।

(4) साधारण परिस्थितियों में सन्तुष्ट और सुखी रहकर अपनी कार्यकुशलता को बनाये रखता है।

(5) उसके उद्देश्य स्पष्ट होते है और वह साहसपूर्वक एवं ठीक ढंग से कठिनाईयों एवं समस्याओं का सामना करता है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Payal on 14-12-2021

Emontional adjustment kya hota hai

Manendra kumar on 24-07-2021

Samayojan ka aarth

Vimala on 18-02-2021

Kishoro me dandv ubharne ka karn ha


Pawan kumar on 03-02-2021

समायोजन कितने प्रकार का होता है

Smayojan ki chunotiyan on 09-02-2020

Smayojan ki chunotiyan
Btao

mohini on 19-01-2020

samayojan ki chunotiyan

Shravan salvi on 27-12-2019

समायोजन के तरीके


Seema on 29-08-2019

Ku smayojan vyktiyo me swegatmak asitirta and paripkwta ka abhaw paya jata h



Anjali on 21-08-2018

ku samayojan kya hai example sahit

इशरत परवीन on 28-01-2019

समेकित शिक्षा से सम्बंधित प्रमुख राजकीय कार्यक्रमों को बताइए ?

Sanatan murmu on 19-06-2019

व्यक्तित्व के सीलगुन के प्रकार



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment