Nashe Ki Badhti Pravriti Par Nibandh नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर निबंध

नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर निबंध



GkExams on 27-03-2022

हमने हमेशा से पढ़ा है की, "नशा नर्क का द्वार है" लेकिन वर्तमान समय में भारत का युवा वर्ग नशे (drug addiction) की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। जिसका नतीजा उनको आगे चलकर बुरे परिणामों के साथ भुगतना पडता है। वैसे कई लोग आजकल ऐसे भी है जो नशे को बड़े शौक से करते है, लेकिन आगे चलकर उनको उसका घातक परिणाम भुगतना पड़ता है।


इस लेख (drug addiction essay) में हम आपको नशे से युवा पीढ़ी के जीवन में दुष्प्रभाव से सम्बन्धित बातों के बारें में विस्तार से बतायेंगे की नशा करना हमारे लिए कितना घातक साबित होता है।


नशे की बढ़ती प्रवृत्ति :




आजकल आमतौर पर युवा लोग नशे (drug abuse) की जद में आ रहे है। विभिन्न रूपों रूपों में नशे के आदि हो चुके युवक उसे प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा पहुंचते हैं। इससे सामाजिक, पारिवारिक समस्याओं के साथ-साथ छिनतई, चोरी, छेड़छाड़, व्यभिचार की समस्याएं सामने आती हैं।


वहीं बात करें गाँव के इलाकों की तो ऐसे क्षेत्रों में भी गली-गली शराब की दुकाने व सिगरेट, पान मसाला, गुटाखा आदि सहजता और सुगमता से उपलब्ध हो जाते हैं। ग्रामीण स्तर पर महुए के साथ अन्य रसायन के मिश्रण से तैयार होने वाली देशी शराब सस्ती और आसानी से उपलब्ध हो जाने से इसके लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ता है। इससे कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है।


सरकारों का दोगलापन :


हमारे देश की अलग-अलग सरकारों ने भी नशे जैसे प्रदार्थों को प्रोत्साहित करने के अलावा कोई काम नही किया है। जैसा की हमने कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) के दौरान देखा है की, जब 1 महीना शराब की दुकाने बंद होने से सरकारें वितीय संकट से जूझने लग गयी। इसका सीधा सा मतलब ये निकलकर आता है की जो शराब को बुरा बताने के लिए सरकारें विज्ञापन चलाती है वो भी इसको बंद करने की इच्छुक नही है।


इसके अलावा प्रतिवर्ष तम्बाकू के प्रदार्थों (drug addiction paragraph) को बंद किया जाता है। लेकिन फिर भी ये आसानी से बाजार में मिल जाते है। अब ऐसा तो है नही की सरकारों को इन चीजों की खबर नही है, लेकिन वो भी गलत चीजों को बेचकर अपना मुनाफा देखती है।


नशे के प्रकार :


वैसे तो नशा कई प्रकार का होता है, लेकिन यहाँ हम आपको कुछ मुख्य नशों के बारें में बता रहे है, जिनकी जद में आकर आम आदमी अपना जीवन गवां बैठता है...
  • हेरोइन का नशा।
  • कोकीन का नशा।
  • गांजे का नशा।
  • शराब का नशा।
  • तम्बाकू का नशा।


  • ऐसे होती है नशा करने की शुरुआत :


    नशे की शुरुआत पहले मज़े और मित्रों के साथ जश्न से होती है। धीरे – धीरे इंसान नशे की अन्धकार जाल में फंसता चला जाता है और अंततः उससे कभी निकल (drug dependence) नहीं पता। वह अपने जीवन के सारे लक्ष्य को भूलकर एक नसेड़ी जीवन की तरफ अग्रसर हो जाता है। नशे के कारण इंसान सही और गलत का फर्क भूल जाता है और अपने परिवार से मानसिक और जज़्बाती तौर पर कोसों दूर चला जाता है।


    ऐसे छोड़ सकते है नशे को :


    वर्तमान समय में कई तरह के नशा मुक्ति सेंटर है जो नशे से पीड़ित लोगों का चिकित्सा करते है। कई लोग इन नशा मुक्ति सेंटर में आकर नशे की लत का त्याग कर चुके है जो काफी अच्छी बात है। यहाँ चिकित्सक मरीज़ को नशा जैसे शराब और सिगरेट से आजीवन दूर रहने की सलाह देते है।


    लेकिन यहाँ सबसे बड़ी बात ये है की लोगों को अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि वह नशे जैसी चीज़ों से बाहर निकलकर अपने लिए और अपनों के लिए एक नए भविष्य का निर्माण कर सके। इसके अलावा माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को हालात से लडऩा सिखाएं और उन्हें मजबूत बनाएं।





    सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Khushi on 08-02-2024

    Nashe ki haniya

    Manna on 04-06-2023

    Bfkjffjc

    Anjlee bhuriya on 27-02-2023

    युवाओ में बढ़ते नशे का उपाय


    Pagal on 16-02-2023

    Ka re pagal

    Mona kumhar on 14-12-2022

    Nashe ka badhata prabhav

    Aru on 18-11-2022

    युवाओं में नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति उपलब्ध चिकित्सक परामर्श तथा सरकारी सहायता रोकथाम के लिए उपलब्ध कानून

    नेमीचंद on 14-02-2022

    युवा को नशा मुक्त




    Vinay on 12-05-2019

    Yuva nasha kyu krte hai

    Lucky on 12-05-2019

    Yuvao me badti nase ki pravarti

    Sukhdeep singh on 12-05-2019

    Nashe ki badhti praviriti

    Meghraj on 27-08-2019

    NASAkhori ki badti prabirti par nibandh?

    Sur ya on 23-11-2019

    Kya nasha karna very important hai


    Yuvao main badhti nsho ki Pravarti par essay on 30-12-2019

    Yuvao main badhti nsho ki Pravarti par essay

    Nitin on 14-11-2021

    Nasha pe nebhand



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment