Rajasthani Bhasha Ke नीतिवचन राजस्थानी भाषा के नीतिवचन

राजस्थानी भाषा के नीतिवचन



GkExams on 05-04-2022


इस लेख के जरिये हम राजस्थानी भाषा के कुछ प्रमुख नीतिवचन / कहावतें और अर्थ के बारें में बात करेंगे। जो निम्नलिखित प्रकार से है....


1. हिम्मत किम्मत होय, बिन हिम्मत किम्मत नहीं।
करै न आदर कोय, रद कागद ज्यों राजिया।।


अर्थ - इस संसार में हिम्मत की कीमत होती है। बिना हिम्मत कीमत नहीं हुआ करती है। हिम्मत भी सही समय पर जरूरी वरना हिम्मत की रददी कागज की तरह कोई भी आदर नहीं करता है।


2. अत पितवालो आदमी, सोए निद्रा घोर।
अण पढ़िया आतम कही, मेघ आवै अति घोर॥


अर्थ - अधिक पित्त प्रकृति का व्यक्ति यदि दिन मेँ भी अधिक सोए तो यह भारी वर्षा का सूचक है।


3. आषाढ़ की पूनम, निरमल उगै चंद।
कोई सिँध कोई मालवे जायां कट सी फंद॥


अर्थ - आषाढ़ की पूर्णिमा को चाँद के साथ बादल न होने पर अकाल की शंका व्यक्त की जाती है।


4. गिरगिट रंग-बिरंग हो, मक्खी चटके देह।
मकड़ियां चह-चह करे, जब अठ जोर मेह॥


अर्थ - गिरगिट बार-बार रंग बदलता हो, मक्खी शरीर पर चिपके तथा मकड़ी आवाज करे तो वर्षा होने का अनुमान लगाया जाता है।


5. ढोल दमामा दुडबड़ी, बैठे सादर बाज।
कहे डोम दिन तीन मेँ, इन्द्र करे आवाज॥


अर्थ - यदि चमड़े से मढ़े ढोल नगाड़े आवाज न करेँ तो शीघ्र वर्षा आने की सम्भावना होती है।


6. तारा तग-तग करैँ, अम्बर नीला हुन्त।
पड़ै पटल पाणी तणी, जद संज्या फुलन्त॥


अर्थ - नीले आसमान मेँ तारे टिमटिमाएं तथा सांझ फूले तो वर्षा आने की प्रबल सम्भावना हो जाती है।


7. पर नारी पैनी छुरी, तीन ओड सै खाय।
धन छीजे, जोबन हडै, पत पंचा मैँ जाय॥


अर्थ - पर स्त्री ऐसी तेज छुरी के समान होती है जो तीन प्रकार की हानि करती है— इससे धन क्षीण होता है, यौवन का नाश हो जाता है तथा लोक मेँ बदनामी होती है।


राजस्थान की मातृभाषा/मूलभाषा राजस्थानी है, जबकि राजस्थान की राजभाषा हिन्दी (rajasthani language in hindi) है....Read More




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Tus on 23-01-2023

Rajshthani bhasha ka arth kya hai?

ACHINTYA on 13-07-2021

rajasthani bhasha ke 10 niti vachan?

Haji khan on 12-07-2021

राजस्थानी भाषा के दस नीति वचन


Haji khan sameja on 12-07-2021

राजस्थानी भाषा के दस नीति वचन ?

Pinky rangrez on 06-07-2021

Rajasthani bhasa ke niti vachan ki suchi

Siku on 06-07-2021

नीतिवचन ओर कहावत में अंतर सपष्ट करे

Pooja tak on 23-06-2021

राजस्थानी भाषा के नीति वचन




Anu on 18-02-2019

राजसथानी भाषा के नीति वचन

Tahir Ali on 12-05-2019

Rajasthan k नीतिवचनों स क्या अभिप्राय ह

Manoj on 01-05-2020

नमस्ते

Prince on 12-06-2020

Rajasthani bhasha ke nitivachan

Manjukuswah on 19-06-2020

Rajasthani bhasa ke nitivachn




नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment