Srijanatmakta Ka Mahatva सृजनात्मकता का महत्व

सृजनात्मकता का महत्व



GkExams on 07-10-2022


सृजनात्मकता के बारें में (Creativity Definition) : सर्जनात्मकता एवं रचनात्मकता किसी वस्तु, विचार, कला, साहित्य से संबद्ध किसी समस्या का समाधान निकालने आदि के क्षेत्र में कुछ नया रचने, आविष्कृत करने या पुनर्सृजित करने की प्रक्रिया है।


Srijanatmakta-Ka-Mahatva


इसे हम सरल तरीके से ऐसे समझ यह एक मानसिक संक्रिया (creativity in psychology) है जो भौतिक परिवर्तनों को जन्म देती है। इस प्रकार जो व्यक्ति इस प्रकार का नवीन कार्य करते हैं उन्हें सृजनशील या "सृजनकर्ता" कहा जाता है।


सृजनात्मकता चिन्तन की अवस्थाएं :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा सृजनात्मकता चिन्तन की अवस्थाओं (importance of creativity) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


1. तैयारी :


इस अवस्था में व्यक्ति को समस्या के पक्ष व विपक्ष में आवश्यक तथ्य एकत्र करने होते है। जैसे एक चित्रकार को अपनी पेन्टिंग बनाने से पूर्व किसी प्राकृतिक स्थान पर बैठकर रंग, आकार, रोशनी आदि का ज्ञान प्राप्त करना होता है।


2. उद्भवन :


यह चिन्तन की वह अवस्था है जिसमें व्यक्ति की निष्क्रियता बढ़ जाती है। यह निष्क्रिय अवस्था लम्बी तथा छोटी दोनो प्रकार की हो सकती है। इस अवस्था में व्यक्ति समस्या के समाधान के बारे में चिन्तन छोड़कर विश्राम करने लगता है।


3. प्रबोधन :


इस अवस्था में अचानक व्यक्ति को समस्या का समाधान दिखायी देता है। उद्भवन की अवस्था में व्यक्ति अचेतन रूप से समस्या के भिन्न-भिन्न पहलुओं को पुनसंगठित करता है और उसे अचानक समस्या का समाधान नजर आ जाता है।


4. प्रमाणीकरण :


सृजनात्मकता के लिए परे्रणा अति आवश्यक होती है क्योंकि यह सामग्री की व्यवस्था करती है। कल्पना के द्वारा जो कार्य शुरू किया जाता है उसे बुद्धि एवं निर्णय के द्वारा पूर्ण किया जाता है। इस अवस्था में समस्या के समाधान की जांच होती है कि वह ठीक है अथवा नही।


सृजनशील व्यक्ति की विशेषताएं :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा सृजनशील व्यक्ति की विशेषताओं (creativity in education) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • सृजनशील व्यक्ति अपने विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करते हैं तथा उन्हें तर्कपूर्ण तरह से प्रस्तुत करते हैं।
  • सृजनशील व्यक्ति रूढ़िवादी विचारों को सन्देह की दृष्टि से देखते हैं।
  • सृजनात्मकता व्यक्ति विभिन्न प्रकार की बाधाओं को दूर करते हुए धैर्यपूर्वक अपना कार्य करते हैं।
  • सृजनात्मकता व्यक्तियों में अपने कार्य के प्रति आत्मविश्वास पाया जाता है ऐसे व्यक्ति लक्ष्य के प्रति संवेदनशील होते है।
  • सृजनशील व्यक्तियों में अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा वातावरण के प्रति संवेदना अधिक पायी जाती है।
  • सृजनशील व्यक्तियों के विचारों तथा क्रियाओं में स्वंत्रता देखी जाती है।
  • सृजनशील व्यक्ति किसी भी विषय पर अधिक विचार व्यक्त करते है।
  • सृजनात्मकता व्यक्तियों में अन्य व्यक्तियों ज्यादा लचीलापन पाया जाता है।
  • सृजनशील व्यक्ति अपनी इच्छाओं का कम से कम दमन करते हैं। ऐसे व्यक्ति इस बात की परवाह नही करते हैं कि दूसरे व्यक्ति क्या सोचेंगे तथा वे अपनी इच्छाओं तथा आवेगों का आदर करते है।



  • सृजनात्मकता का महत्व :




    जैसा की आपने सर्जनात्मकता (creativity in art) के बारें में सब कुछ विस्तार से पढ़ा इस प्रकार हम समझ सकते है की सृजनात्मकता मौलिकता तथा नवीनता के अद्भुत गुणों के विकास के लिये महत्वपूर्ण हैं। और इससे चिंतन की प्रबल इच्छा प्रखर एवं विकसित होती है। फलतः जटिल से जटिल समस्या का हल सम्भव हो पाता है।


    इसके अलावा सृजनात्मकता में संवेदनशीलता और गम्भीरता के लक्षण विद्यमान रहते हैं इसलिये यह उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य करने की क्षमता के विकास में सहायक होती है। और सृजनात्मकता एकाग्रचित्त होकर अत्यन्त शान्त एवं धैर्यपूर्ण भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है।


    GkExams on 18-12-2018


    Check link below -



    https://www.researchgate.net/profile/Sarika_Mohta/publication/323932999_Creativity/links/5ab33e2da6fdcc1bc0c1f853/Creativity.pdf



    सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Gayatri on 28-02-2022

    Sarjanatmak lekhan ka mahatva

    अभिषेक on 26-06-2021

    सृजनात्मकता का महत्व

    Rohit on 13-02-2021

    Srijnarmak lekhan kemahtav


    Roshniprajapati on 18-06-2020

    Math m srajnatmakta ki awasykta wa mahetva

    Suhani Sony on 06-05-2020

    Srijnatmakta ka mahtav

    Avni shree on 14-04-2020

    Srijnatmakta ke mahatva btaye

    Neha prajapat on 08-03-2020

    Srijanatmaka aatagyrn ki mahatav ko esapast ki kiya




    BINDU KUMARI on 30-01-2019

    Srijnatmkta ke mahtaw

    Archana on 30-05-2019

    Srajnatmak chitan star k mahatva kya h

    R.jyoti on 30-07-2019

    Importance of creativity

    Srijanatmak lekhan ka mahatva on 31-08-2019

    Srijanatmak lekhan ka mahatva

    मोनिका on 28-10-2019

    सृजनात्मक के महत्व और उपयोगिता बताए


    Umesh kumar on 15-12-2019

    सृजनात्मकता नीति क्यों महत्वपूर्ण है?

    Gourav prajapati on 15-12-2019

    Srajnatmak antargayan ke mahatav ko spact kijiye hindi bhashaantargayan or natik jivan

    Anu on 06-03-2020

    Sirjnatmk lekhn ka mhtv



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment