Arunachal Pradesh Ka Itihas अरुणाचल प्रदेश का इतिहास

अरुणाचल प्रदेश का इतिहास



GkExams on 10-06-2022


अरुणाचल प्रदेश के बारें में : अरुणाचल प्रदेश (About Arunachal Pradesh In Hindi) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की यह भारत का 24वां राज्य बना था। इस राज्य की राजधानी ईटानगर है। और वर्तमान समय में यहाँ के मुख्यमंत्री "श्री पेमा खांडू" है। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 83,743 वर्ग किमी है।


ध्यान रहे की अरुणाचल प्रदेश (geography of arunachal pradesh) को विश्व के सर्वाधिक उत्कृष्ट, विविधतापूर्ण तथा बहुभाषी जनजातीय क्षेत्रों में से एक क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस राज्य की कुल जनसंख्या 12.6 लाख थी।


अरुणाचल प्रदेश का नक्शा :


Arunachal-Pradesh-Ka-Itihas


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप अरुणाचल प्रदेश राज्य के नक़्शे (map of arunachal pradesh) को समझ सकते है।


अरुणाचल प्रदेश का इतिहास (History of Arunachal Pradesh) :




आपको बता दे की वर्ष 1965 के पश्चात असम के राज्पाल के द्वारा यहाँ का प्रशासन गृह मंत्रालय के अन्तर्गत आ गया था। सन 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केंद्र शासित राज्य बनाया गया था और इसका नाम 'अरुणाचल प्रदेश' किया गया। इन सब के बाद 20 फ़रवरी 1987 को यह भारतीय संघ का 24वां राज्य बनाया गया था।


हालाँकि चीन इस राज्य को अपना हिस्सा मानने का दावा करता रहता है। वर्तमान समय तक की बात करें तो चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत बताता है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन आज तक मुद्दा सुलझ नहीं पाया।


दोनों देशों के बीच 3,500 किमोलीटर (2,174 मील) लंबी सीमा है। सीमा विवाद के कारण दोनों देश 1962 में युद्ध के मैदान में भी आमने-सामने खड़े हो चुके हैं, लेकिन अभी भी सीमा पर मौजूद कुछ इलाकों को लेकर विवाद है जो कभी-कभी तनाव की वजह बनता है।


बताया जाता है की वर्ष 1914 में ग़ुलाम भारत के ब्रिटिश शासकों ने तवांग और दक्षिणी हिस्से को भारत का हिस्सा माना और इसे तिब्बतियों ने भी स्वीकार किया। इसे लेकर चीन नाराज़ था। चीनी प्रतिनिधियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया और वो बैठक से निकल गए। 1935 के बाद से यह पूरा इलाक़ा भारत के मानचित्र में आ गया।


फिर क्या था वर्ष 1962 में चीन और भारत के बीच युद्ध हुआ। लेकिन अरुणाचल को लेकर भौगोलिक स्थिति पूरी तरह से भारत के पक्ष में है इसलिए चीन 1962 में युद्ध जीतकर भी तवांग से पीछे हट गया। इसके बाद से भारत ने पूरे इलाक़े पर अपना नियंत्रण मज़बूत कर लिया।


अरुणाचल प्रदेश के जिले (Districts of Arunachal Pradesh) :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुल 18 जिलों की सूची (Districts List of Arunachal Pradesh) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • पूर्वी कामेंग
  • अंजाव
  • चांगलांग
  • दिबांग घाटी
  • पूर्वी सियांग
  • कुरग कुमै
  • लोहित
  • लोगंडिगं
  • तिरप
  • लोअर दिबांग घाटी
  • ऊपरी सुबनसिरी
  • लोअर सुबानसिरी
  • पापुम पारे
  • तवांग
  • ऊपरी सियांग
  • पश्चिम सियांग
  • वेस्ट कामेंग
  • नमसई






  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Sajal dass on 23-01-2021

    Arudachal prdas ke baesbusa ka cheter whit brdhan





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment